पाकिस्‍तान की संसद में मारपीट, गाली-गलौज
August 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत दिल्ली

पाकिस्‍तान की संसद में मारपीट, गाली-गलौज

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 16, 2021, 04:29 pm IST
inदिल्ली

पाकिस्तान की संसद में मंगलवार को जबरदस्‍त हंगामा, मारपीट और गाली-गलौज हुई। आलम यह था कि सत्‍तापक्ष और विपक्षी सदस्‍य एक-दूसरे गुत्‍थम-गुत्‍था हो रहे थे। दोनों तरफ से माइक उछाले जा रहे थे, किताबें फेंकी जा रही थीं और बजट के पन्‍नों का रॉकेट बनाकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। संसद हॉल युद्ध का मैदान बना हुआ था और सदस्‍य दो गुटों में बंटे हुए थे। आलम यह था कि सांसद भाग भी नहीं सकते थे। इस मारपीट और हंगामे में महिला सांसद की आंख में चोट आई।

क्‍यों हुआ हंगामा?

    11 जून को वित्‍त मंत्री शौकत तरिन ने बजट प्रस्‍तुत किया था। यह इमरान खान सरकार का तीसरा बजट है। विपक्ष ने इसे गरीबों के लिए घातक बजट बताया है। संसद में मंगलवार को बजट पर चर्चा होनी थी, लेकिन उपद्रव के बीच चर्चा तो दूर बजट प्रस्ताव भी नहीं रखा जा सका। शौकत इमरान खान सरकार में चौथे वित्‍त मंत्री हैं। शौकत और उनके भाई जहांगीर तरिन पर भ्रष्‍टाचार के गंभीर आरोप हैं। विपक्ष का कहना है कि दोनों को इमरान खान का करीबी होने के कारण बचाया जा रहा है।

ऐसे पड़ी हंगामे की नींव

    दरअसल, सरकार की नीति थी कि विपक्ष के नेता को बजट पर बोलने नहीं देना है। 11 जून को विपक्ष के शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री शौकत तारिन द्वारा पेश बजट पर शहबाज शरीफ को अपना उद्घाटन भाषण पूरा करना बाकी है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि जब तक शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो-जरदारी लिखित गारंटी नहीं देंगे कि वे चुपचाप प्रधानमंत्री इमरान खान और मंत्रियों के भाषण को चुपचाप सुनेंगे, उन्‍हें बोलने की इजाजत दी जाएगी। शाहबाज शरीफ पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग (एन) के सांसद और प्रतिपक्ष के नेता हैं।

पहले दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी

    मंगलवार को जैसे ही शहबाज शरीफ ने सदन में कदम रखा, विपक्षी पार्टियों के सांसद सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करने लगे। इसके बाद कोषागार के सदस्य खड़े होकर सीटी बजाने लगे और डेस्‍क पीट-पीट कर चोर, चोर, लुटेरा, लुटेरा जैसे नारे लगाने लगे। वे "टीटी, टीटी" भी बोल रहे थे, जिसका मतलब होता है "टेलीग्राफिक ट्रांसफर"। इस शब्‍द का प्रयोग अक्‍सर देश में धनशोधन के लिए किया जाता है। वहीं, पिछली बेंच पर बैठे विपक्षी सांसद भी कोषागार सदस्यों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। वे कह रहे थे- ‘लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी’, ‘गो नियाजी गो’, ‘आटा चोर, चीनी चोर’ और ‘गली में शोर है, अलीमा बाजी चोर है’ जैसे नारों से जवाब दिया। बता दें कि अलीमा खान प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन हैं। विपक्ष का आरोप है कि उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्तियों का खुलासा नहीं किया है।

निशाने पर थे शहबाज शरीफ

    शहबाज शरीफ बोलने के लिए खड़े हुए तो सत्ता पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कोषागार सदस्‍य विपक्ष की बेंच की ओर बढ़े, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वे विपक्ष की ओर किताबें और बजट के पन्‍नों का रॉकेट बना कर उनकी ओर फेंकने लगे। जवाब में विपक्ष ने भी यही किया। अली नवाज अवान सहित कुछ सांसदों ने तो भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। दोनों पक्षों के लोग कुर्सियों पर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। बाद में हंगामा इतना बढ़ गया कि उन्‍हें अपना भाषण बंद करना पड़ा। संसद हॉल पूरी तरह युद्ध भूमि में बदल चुका था। पीएमएल(एन) सांसदों ने शहबाज को सुरक्षा कवच के तौर पर घेर रखा था, ताकि सत्‍ता पक्ष की ओर से कोई उन पर हमला न कर दे।

तीन बार कार्यवाही स्‍थगित

    अराजक स्थिति को देखते हुए अध्‍यक्ष असद कैसर को तीन बार सदन की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी। पहली बार जब उन्‍होंने 40 मिनट के लिए कार्यवाही स्‍थगित की घोषणा की, तब अली नवाज अवान, जो प्रधानमंत्री के विशेष सहायक भी है, ने विपक्ष की ओर एक किताब फेंकी। दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने दोनों गुटों को अलग करने के लिए संसद हॉल में मानव दीवार बनाई। दोनों गुटों की झड़प में सुरक्षार्मियों को भी चोटें आईं। इसके बाद जाकर कार्रवाई शुरू की जा सकी। इसके बाद तीसरी और आखिरी बार तब कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी, जब सत्‍तापक्ष और विपक्ष के सदस्‍य हमलावर हो गए और सुरक्षाकर्मी उन्‍हें रोकने में विफल हो गए। आलम यह था कि कार्यवाही स्‍थगित होने से पहले ही पीएमएल(एन) के सांसद सुरक्षा घेरे में शाहबाज शरीफ को बाहर ले जा चुके थे। कार्यवाही स्‍थगित होने के बाद भी करीब 10 मिनट तक सांसद एक-दूसरे पर चीजें फेंकते रहे। अंत में हॉल की बत्‍ती बंद करनी पड़ी।  

इन्‍हें आई चोट

    हंगामे के बीच कानून मामलों की संसदीय सचिव मलीका बुखारी की ओर किसी ने कुछ फेंका, जिससे उनकी आंख में चोट आई। बाद में संसद भवन औषधालय में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बुखारी के अलावा मारपीट में कुछ अन्‍य सांसदों को भी चोटें आईं। हंगामा करने में सबसे आगे वे कराची से सत्‍तारूढ़ पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद थे, जो कोषागार सदस्‍य हैं। इनमें फहीम खान, अली नवाज अवान और कश्मीर मामलों के मंत्री व गिलगित-बाल्टिस्तान के अली अमीन गंडापुर शामिल थे। अध्‍यक्ष ने कई बार फहीम खान का नाम लेकर उन्हें अपनी सीट पर जाने को कहा, लेकिन वे नहीं ‘रणभूमि’ में डटे रहे।

इमरान तमाशा देखते रहे

    दिलचस्‍प बात यह है कि शाह महमूद कुरैशी, असद उमर, शफकत महमूद, फवाद चौधरी, अली मुहम्मद खान, अली अमीन गंडापुर, मुराद सईद और शिरीन मजारी जैसे कई वरिष्ठ कैबिनेट सदस्यों की उपस्थिति में हंगामा और गाली-गलौज हुआ। उपद्रव रोकने का प्रयास करना तो दूर वे खुद उसमें शामिल हो गए और माहौल को अराजक बनाने के लिए प्रोत्‍साहित किया। यहां तक कि प्रधानमंत्री समेत सत्ता पक्ष के तमाम नेता हंस रहे थे।

हंगामे के जांच के आदेश

    संसद की कार्यवाही स्थगित करने के बाद अध्‍यक्ष असद कैसर ने ट्वीट किया कि उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान हुई घटनाओं की जांच का आदेश दे दिया है। साथ ही लिखा, "असंसदीय भाषा का प्रयोग करने वाले सदस्यों को बुधवार को सदन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" उन्‍होंने लिखा है, "विपक्ष और कोषागार, दोनों के सदस्यों द्वारा असंसदीय रवैया और अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय और निराशाजनक है।" बता दें कि संसद अध्‍यक्ष ने पहले भी कई कोषागार और विपक्षी सदस्‍यों को उपद्रव बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराती धर्म ध्वजा

राम मंदिर के CEO इंटरव्यू में क्या जनेऊ और खान-पान पर पूछे गए सवाल? जानें क्या है सच

chamoli tunnel accident

उत्तराखंड : निर्माणाधीन टनल में मलबा भरा, 13 लोगों का सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू जारी

रामलीला मैदान में यज्ञ

कांग्रेस की रैली के बाद रामलीला मैदान में पेशाब से भरी बोतलें मिलने का दावा, शुद्धिकरण यज्ञ में थे वंचित समाज के लोग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संदीप दीक्षित

और कितना नीचे गिरेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने PM मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, इटली की पीएम मेलोनी का भी अपमान

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी

‘सुशासन संवाद-राजस्थान’: राष्ट्रीय चेतना की सशक्त आवाज है पाञ्चजन्य- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: 473 विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को मिले पक्के घर, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपी खुशियों की चाबी

Load More

ताज़ा समाचार

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराती धर्म ध्वजा

राम मंदिर के CEO इंटरव्यू में क्या जनेऊ और खान-पान पर पूछे गए सवाल? जानें क्या है सच

chamoli tunnel accident

उत्तराखंड : निर्माणाधीन टनल में मलबा भरा, 13 लोगों का सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू जारी

रामलीला मैदान में यज्ञ

कांग्रेस की रैली के बाद रामलीला मैदान में पेशाब से भरी बोतलें मिलने का दावा, शुद्धिकरण यज्ञ में थे वंचित समाज के लोग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संदीप दीक्षित

और कितना नीचे गिरेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने PM मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, इटली की पीएम मेलोनी का भी अपमान

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी

‘सुशासन संवाद-राजस्थान’: राष्ट्रीय चेतना की सशक्त आवाज है पाञ्चजन्य- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: 473 विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को मिले पक्के घर, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपी खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान

बंगाल में गिरफ्तार पाक नागरिक के पास से सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय का नक्शा व तस्वीरें बरामद

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ के बलिदान से जुड़ा अध्याय

प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित बेगम बतूल जी

बेगम बतूल ने छेड़ी राजस्थान की लोकधुन, फिर बोलीं ‘राम-राम’… सुशासन संवाद में दिखा संस्कृति का अनोखा रंग

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies