बिहार : घुसपैठियों ने की अश्विनी की हत्या
July 10, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

बिहार : घुसपैठियों ने की अश्विनी की हत्या

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 22, 2021, 07:48 pm IST
in भारत, बिहार

गत दिनों पश्चिम बंगाल में मजहबी उन्मादियों की एक भीड़ ने किशनगंज (बिहार) के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार को पीट-पीट मार डाला। पर इस हत्या पर वे लोग चुप्पी साध गए, जो कथित ‘मॉब लिचिंग’ (भीड़ द्वारा किसी की हत्या करना) की घटनाओं के विरुद्ध ‘अवार्ड वापसी’ का नाटक करते हैं। तो वे लोग भी चुप रहे, जो ‘मॉब लिचिंग’ के विरुद्ध सड़कों पर प्रदर्शन कर लोगों में भय पैदा करते हैं। वे नेता भी चुप रहे, जो किसी चोर की पिटाई पर कहते हैं, ‘‘देश में असहिष्णुता बढ़ गई है, मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’’

साफ है, ये लोग तभी मुंह खोलते हैं जब कोई मजहबी उन्मादी मरता है। इन सेकुलरों की नजर में भीड़ द्वारा किसी हिंदू की हत्या ‘मॉब लिचिंग’ नहीं है। अश्विनी कुमार हिंदू थे। इसलिए इस जमात ने उनकी हत्या पर चुप रहना ही ठीक समझा। इस जमात को इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा कि अश्विनी की हत्या से उनकी मां इतनी गमजदा हो गर्इं कि उन्होंने दूसरे दिन प्राण त्याग दिए। दोनों मां-बेटे का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को एक साथ किया गया।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी कुमार के नेतृत्व में किशनगंज से पुलिसकर्मियों का एक दल एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने के लिए पंतापाड़ा (पश्चिम बंगाल) गया था। वहां आरोपी ने गांव के लोेगों को इकट्ठा करके पुलिस वालों पर हमला कर दिया। अश्विनी कुमार के साथी तो जान बचाकर भाग गए, लेकिन उन्हें भीड़ ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। पंतावाड़ा पुलिस चौकी में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने बताया है कि मस्जिद से कहा गया कि ‘गांव में चोर-डाकू घुस आए हैं।’ इसके बाद गांव वाले पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े। पुलिस वाले वर्दी में थे। इसके बावजूद उन्हें चोर-डाकू कहा गया और उन पर हमला करवाया गया।

सवाल उठता है कि यह दुस्साहस उस गांव के लोगों में कहां से आया? इसका उत्तर है वोट बैंक की राजनीति। इसी राजनीति की वजह से बंगाल का यह पूरा क्षेत्र, जिसे ‘चिकेन नेक’ कहा जाता है, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों से भर गया है। ये घुसपैठिए न तो किसी कानून को मानते हैं, और न ही पुलिस को भाव देते हैं।

अश्विनी कुमार के पिता महेश्वरी प्रसाद का सात वर्ष पूर्व निधन हो गया था। अश्विनी की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी नैंसी 15 साल की है तो ग्रेसी एवं वंश जुड़वां हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष है। अश्विनी कुमार एक साहसी पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने सात माह पूर्व ही किशनगंज थाने में अपना पदभार ग्रहण किया था। वे किशनगंज के ही ठाकुरगंज से स्थानांतरित होकर आए थे। अपराधी उनसे डरते थे। छापेमारी टीम में शामिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने ग्वालपोखर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें 21 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत की गई है। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बंगाल पुलिस ने घटना के दिन ही मुख्य आरोपी फिरोज आलम, अबुजर आलम एवं फिरोज आलम की मां सहीनुर खातून को गिरफ्तार कर लिया था। 11 अप्रैल को अब्दुल मलिक उर्फ मलिक तथा इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी अभियुक्त पंतापाड़ा के ही निवासी हैं।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में जाने के लिए ‘चिकेन नेक’ से होकर गुजरना पड़ता है। इस गलियारे की चौड़ाई कहीं-कहीं 25 किमी भी नहीं है। एक तरह से देखा जाए तो पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने वाले इस गलियारे से आठ किमी की दूरी पर बांग्लादेश, 40 किमी की दूरी पर नेपाल, 60 किमी की दूरी पर भूटान और 150 किमी की दूरी पर चीन है। इस इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या काफी अधिक है। बंगाल विभाजन के बाद 1947 में इसे सिलीगुड़ी गलियारा के नाम से जाना जाता था। यदि ‘चिकेन नेक’ पर कोई दुश्मन कब्जा कर ले तो पूर्वोत्तर भारत का यह हिस्सा भारत से अलग-थलग पड़ जाएगा। इसी को देखते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग में हो रहे प्रदर्शन में शरजील इमाम ने कहा था, ‘‘हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से भारत को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।’’

ये संगठित लोग वही बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, जिन्हें एक साजिश के तहत ‘चिकेन नेक’ क्षेत्र में बसाया जा रहा है। इसलिए इस क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाना बहुत जरूरी है, नहीं तो आने वाले समय में कितने अश्विनी कुमारों की बलि चढ़ानी पड़ेगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

यही कारण है कि विद्यार्थी परिषद् जैसे कई संगठन इस स्थान की सुरक्षा के लिए बार-बार आवाज उठा रहे हैं। 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने किशनगंज के रूईधासा मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था। इसमें कहा गया था कि इस क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर यथाशीघ्र उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाए। पत्रकार सुबोध कुमार कहते हैं, ‘‘किशनगंज भारत का सर्वाधिक संवेदनशील जिला हो गया है। यहां रोहिंग्या मुसलमानों को भी बसने में कोई असुविधा नहीं होती। ये अक्सर लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। घटनाओं को अंजाम देकर ये लोग आसानी से पश्चिम बंगाल के ग्वालपाड़ा जैसे सीमावर्त्ती थाना क्षेत्रों में चले जाते हैं। वहां उनकी मदद के लिए प्रशासन के साथ स्थानीय जनता भी मौजूद रहती है।’’

किशनगंज अक्सर विवादों में रहता है। भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर बसा किशनगंज ही बिहार का एकमात्र जिला है, जहां हिंदुओं की आबादी 50 प्रतिशत से कम है। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत काल में श्रीकृष्ण अज्ञातवास से पूर्व पांडवों से मिलने यहां आए थे। उस समय के अवशेष आज भी इस जिले में देखने को मिलते हैं। सागडाला, भातडाला जैसे कई स्थल आज भी मौजूद हैं। किशनगंज के समीप ही कीचक वध का मेला आज भी लगता है। कालांतर में किशनगंज में जनसांख्यिकी परिवर्तन होता चला गया और इस जिले से हिंदुओं की आबादी कम होती चली गयी। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के शहाबुद्दीन 1984 में किशनगंज संसदीय क्षेत्र से ही निर्वाचित हुए थे। ओवैसी की पार्टी का खाता भी इस बार के विधानसभा चुनाव में इसी जिले में खुला। यहां अक्सर मानव तस्करी, गोतस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। किशनगंज की सीमा के समाप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल का उत्तरी दिनाजपुर जिला पड़ता है, जिसका मुख्यालय इस्लामपुर है। बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा जमावड़ा किशनगंज और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में ही है। इसलिए इन घुसपैठियों को भारत आने से रोकना ही होगा।

उम्मीद है कि अश्विनी कुमार की शहादत इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सरकार को कुछ ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य करेगी।

संजीव कुमार

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में शुरू

अयोध्या में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-जो आस्था की बात कर रहे हैं उन्होंने हनुमानगढ़ी में पढ़वाई ‘नमाज’

प्रतीकात्मक तस्वीर

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, सरकार ने बदल दिए 39 जरूरी दवाओं के रेट

समारोह को संबोधित करते हुए श्री भैयाजी जोशी। मंच पर विराजमान हैं अन्य अतिथि

‘हिंदुओं की शक्ति संहारक नहीं, संरक्षक रही है’

Donald trump gulf War

ईरान ने ट्रंप की हत्या की नई साजिश रची: इजरायल ने अमेरिका को दी चेतावनी

हिंदू धर्म आधारित संस्कारों की शिक्षा पर न्यायिक मुहर, नजीर बना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का निर्णय

Load More

ताज़ा समाचार

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में शुरू

अयोध्या में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-जो आस्था की बात कर रहे हैं उन्होंने हनुमानगढ़ी में पढ़वाई ‘नमाज’

प्रतीकात्मक तस्वीर

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, सरकार ने बदल दिए 39 जरूरी दवाओं के रेट

समारोह को संबोधित करते हुए श्री भैयाजी जोशी। मंच पर विराजमान हैं अन्य अतिथि

‘हिंदुओं की शक्ति संहारक नहीं, संरक्षक रही है’

Donald trump gulf War

ईरान ने ट्रंप की हत्या की नई साजिश रची: इजरायल ने अमेरिका को दी चेतावनी

हिंदू धर्म आधारित संस्कारों की शिक्षा पर न्यायिक मुहर, नजीर बना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का निर्णय

बस्तर के नक्सल मुक्त हुए 100 दिन पूरे

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Anandi Ben patel Expert mother

‘शिक्षक या IAS बनें, उससे पहले एक्सपर्ट मां बनें’: UP की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालयों को भी दी खास सलाह

EPFO

PF ट्रांसफर अब हुआ बेहद आसान! EPFO ने बताया घर बैठे ऑनलाइन तरीका

पाकिस्तान में मरना भी हुआ दूभर! कफन का कपड़ा और दफन के लिए जमीन भी कम पड़ रही

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies