सामयिक: रोहिंग्याशरणार्थी नहीं, घुसपैठिए
September 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

सामयिक: रोहिंग्याशरणार्थी नहीं, घुसपैठिए

Written byArchiveArchive
Oct 2, 2017, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 02 Oct 2017 11:56:11


रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर सरकार का नजरिया शुरू से ही स्पष्ट है। सरकार साफ कह चुकी है कि रोहिंग्या शरणार्थी नहीं, घुसपैठिए हैं। इनके संबंध अलकायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से है। इसलिए इन्हें वापस भेजना होगा

  प्रो. चिंतामणि मालवीय  
लंबे इंतजार के बाद म्यांमार की ‘काउंसलर’ आंग सान सू ची ने राष्ट्र के नाम दिए संदेश के बहाने रोहिंग्या समस्या पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष म्यांमार का पक्ष रखा। इसमें उन्होंने रोहिंग्या समस्या पर व्यावहारिक सोच के साथ म्यांमार की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय भी दिया। 
अपने उद्बोधन में सू ची ने स्पष्ट किया कि रोहिंग्या म्यांमार के मूल निवासी नहीं, बल्कि शरणार्थी हैं। म्यांमार ने रोहिंग्याओं को शरण दी, लेकिन बदले में मिलीं देश में आतंकी गतिविधियां और एक अलग देश की मांग तथा शांतिपूर्ण अवाम पर हमले के रूप में प्रतिसाद। उनका यह कथन अहम है, ‘‘पिछले 70 साल से चले आ रहे आंतरिक विवाद के बाद शांति और स्थिरता दो ऐसी चीजें थीं जिन्हें पाना जरूरी है। म्यांमार को वैश्विक तौर पर अलग-थलग होने का डर नहीं है। हम रखाइन प्रांत के के स्थायी समाधान को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने  स्पष्ट कर दिया कि रोहिंग्या आतंकवादी हमलों में शामिल हैं और म्यांमार का नेतृत्व आलोचनाओं से डरने वाला नहीं है। आंग सान सू ची ने जो भी कहा है वह शब्दश: भारत पर भी लागू होता है। रोहिंग्या न केवल भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि आने वाले समय में वे हमारे लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकते हैं।
’     पहला, रोहिंग्या भारत के सांप्रदायिक सद्भाव के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं, क्योंकि इन्हें भारत में शरण देने के उग्र आग्रह को लेकर जिस तरह से देश के मुसलमान एकजुट हुए हैं, वह बहुत ही चिंताजनक है। बंगाल, दिल्ली और हैदराबाद के प्रदर्शन, उलेमा-ए-हिंद का समर्थन और मुस्लिम कट्टरपंथी पार्टी    (एआईएमआईएम जो कि हैदराबाद को भारत से अलग करके पाकिस्तान में मिलाने की मांग करने वाले रजाकारों का ही प्रतिरूप है) का भड़काऊ और अंध समर्थन रोहिंग्याओं को भारत के लिए एक बड़ी मुसीबत सिद्ध करता है। पाकिस्तान की गोद में बैठे आतंकी हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा का रोहिंग्याओ के लिए चंदा इकट्ठा करना स्पष्ट करता है कि रोहिंग्या म्यांमार में भी आतंक के पैरोकार थे और हैं।   
’     दूसरा, यह कि रोहिंग्या अशिक्षित ही नहीं बल्कि बर्बर और मतांध भी हैं। इस समुदाय का स्वभाव ही आपराधिक है। इन्हें यहां रखना कानून व्यवस्था पर भी बोझ साबित होगा। इनकी बस्तियों के आसपास अपराधों की बढ़ोतरी की आशंका बनी रहेगी। उदाहरण के लिए पिछले दिनों दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा दिल्ली की महागुन सोसाइटी में 3 घंटे तक किया गया उपद्र्रव, तोड़फोड़ व मारपीट हमारे सामने है। इसी प्रकार एक और उदाहरण है जिसे दिल्ली पुलिस भी स्पष्ट कर चुकी है कि दिल्ली में होने वाली लूटपाट, डकैती, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं में ज्यादातर घुसपैठिए बांग्लादेशियों का हाथ ही सामने आता है। कोई बड़ी बात नहीं कि रोहिंग्या भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के समान स्थानीय कानून और व्यवस्था के लिए चुनौती साबित हों।
’     तीसरा, इन्हें भारतीय नागरिक या शरणार्थी का दर्जा देना देश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त भार का कारण बनेगा। मसलन,  सरकार की ‘सबके लिए आवास योजना’ का लाभ यदि इन्हें दिया जाए तो करीब 400 से 600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा जो निष्ठापूर्वक कर चुकाने वाले नागरिकों की जेब से ही जाएगा। इनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि पर होने वाला खर्च अतिरिक्त होगा।
’     चौथा, कट्टर इस्लामिक होने के कारण रोहिंग्या समुदाय का परिवार नियोजन में कोई विश्वास नहीं है। हर रोहिंग्या के 6 से 10 बच्चे हैं। इस हिसाब से अगले दस साल में इनकी जनसंख्या चालीस हजार से बढ़कर चार लाख और फिर अगले दस साल में चालीस लाख हो जाएगी। जरा सोचिये,  चालीस हजार से बढ़कर चालीस लाख होने में इन्हें मात्र बीस साल लगेंगे। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की सरकार भी इनकी तेजी से बढ़ रही आबादी से चिंतित है और शरणार्थी शिविरों में परिवार नियोजन की सामग्री बंटवा रही है, इस समय भारत में रह रही रोहिंग्या महिलाएं बड़ी संख्या में गर्भवती हैं। बढ़ती जनसंख्या और उससे होने वाली समस्याओं से जूझ रहे भारत जैसे घनी आबादी वाले देश में इनको बसाना जान-बूझकर खतरा मोल लेना है।
’     पांचवां, सरकार की कठोर नीति से घुसपैठ की ताक में बैठे लाखों बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को समझ में आ गया है कि भारत न तो अब लुंजपुंज नीति वाला देश हैै और न ही वहां अदूरदर्शी सरकार है जो वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करेगी। रोहिंग्याओं के प्रति भारत सरकार के इस कड़े रुख से जग जाहिर हो जाएगा कि अब वह एक ‘सॉफ्ट स्टेट’ नहीं रहा। देश में मौजूद विघटनकारी तत्वों को भी समझ में आ जाएगा कि अब उनकी दाल नहीं गलने वाली। देश की इस नई मजबूत छवि से दुनिया में खासकर पड़ोसी एशियाई देशों में एक बहुत ही सकारात्मक संदेश जाएगा, जिसका राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक लाभ हमें सुदूर भविष्य तक मिलेगा।
हमें याद रखना होगा कि विभाजन के समय हुए दुनिया के सबसे बड़े विस्थापन में भारत से केवल 72,26,600 मुसलमान ही पाकिस्तान गए थे। भारत विभाजन के लिए किए गए मतदान में मुस्लिम लीग को सबसे अधिक मत तत्कालीन पंजाब (अब पाकिस्तान) नहीं, बल्कि बंगाल, असम, बॉम्बे और संयुक्त प्रान्त से मिले थे। लेकिन दुर्भाग्य से देश के विभाजन का समर्थन करने वाले लोग इसी देश में रह गए। जो पाकिस्तान गए उनमें से अस्सी प्रतिशत पंजाब और राजस्थान से यानी 57,83,100, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से दो प्रतिशत (4,64,200), गुजरात और मुंबई से भी दो प्रतिशत, जबकि हैदराबाद और भोपाल से तो मात्र 75,200 मुस्लिम ही पाकिस्तान गए थे। हम देखते हैं कि जहां-जहां से बड़ी संख्या में मुस्लिम पाकिस्तान गए, वे राज्य अपेक्षाकृत शांत हैं। रोहिंग्या को शरण देने की मांग करने वाले लोगों के तर्क भी बड़े अजीब हैं। उनका कहना है कि लाखों तिब्बतियों, श्रीलंका से आए तमिलों, बांग्लादेशी बौद्ध, चकमा आदिवासियों को भी शरण दी गई तो रोहिंग्या को क्यों नहीं? सरकार पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाने वाले लोगों से सवाल है कि कितने चकमा शरणार्थी आपराधिक या देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं? लाखों तिब्बतियों में से कोई भी देश की संप्रभुता और एकता को चुनौती नहीं देता। उनके लिए अलग से पुलिस क्यों नहीं लगाई गई?
क्या खुफिया विभाग वहां अतिरिक्त सावधानी बरतता है? किसी चकमा या तिब्बती बहुल क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव या दंगे क्यों नहीं होते? क्यों देश उनके प्रति आश्वस्त है? कारण स्पष्ट है कि ये लोग इस देश की जड़ों से जुड़े हुए हैं। इन लोगों ने भारत की आबादी से दूध में शक्कर की तरह  घुल-मिलकर सामाजिक मिठास बढाई है, लेकिन तय मानिए कि रोहिंग्या दूध में शक्कर या केसर की बजाय नींबू का काम करेंगे। हाफिज सईद और अन्य भारतीय अतिवादी लोगों के रोहिंग्या के प्रति समर्थन से तो यही आशंका बलवती होती है कि ये रोहिंग्या शरणार्थी नहीं, बल्कि मानव बम हैं। इनकी गरीबी और मजहबी कट्टरता इन्हें बहुत आसानी से आतंकवादी गतिविधियों की ओर ले जा सकता है। हाल ही में दिल्ली में एक विदेशी आतंकी पकड़ा गया जो रोहिंग्याओं को आतंकी बनाने के मकसद से भारत आया था। इस प्रवृति का नतीजा आम भारतीय को जिसमें हिंदू और मुसलमान दोनों हैं, अपनी जान देकर भुगतना पड़ेगा। साफ तौर पर रोहिंग्या भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है।
बांग्लादेश भी जिन्हें खतरनाक मानता है, वे भारत के लिए निरापद कैसे हो सकते हैं। भारत के आत्मघाती, अदूरदर्शी, बेईमान और दोगली मानसिकता रखने वाले तथाकथित मानवाधिकारवादियों ने कभी भी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू-सिखों की चिंता नहीं की। नब्बे के दशक में भीषण नरसंहार करके कश्मीर से निकाले गए पांच लाख कश्मीरी पंडित अब तक तंबुओं में रह रहे हैं। उनके लिए किसी भी मानव अधिकार के पैरोकार ने मोर्चा नहीं निकाला। लाखों रुपए फीस लेने वाला कोई वकील सर्वोच्च न्यायालय नहीं गया। क्या वे इसका इंतजार कर रहे हैं कि म्यामार में जिस प्रकार रोहिंग्याओं ने 12 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी, वह हिंदुस्थान में भी दोहराया जाए? इनके लिए मानव अधिकार हैं तो क्या भारत के नागरिकों के लिए अपने मानव अधिकार नहीं हैं?
अभी तक एक भी रोहिंग्या ने नागरिकता या शरणार्थी दर्जे के लिए विधिवत आवेदन नहीं दिया है। चूंकि भारत ने 1951 के संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थी समझौते पर भी हस्ताक्षर नहीं किए हैं। अत: इन्हें बगैर किसी दबाव के तुरंत म्यांमार भेज दिया जाना चाहिए। इस समूचे प्रकरण का एक और चिंतनीय पहलु यह है कि भारत में असदुद्दीन ओवैसी और कुछ अन्य कट्टरपंथी मुस्लिम नेताओं के साथ कुछ कांग्रेसी और वामपंथी नेता मानवता और देश के महान मूल्यों की दुहाई देकर रोहिंग्याओं को शरण देने के लिए सरकार पर दबाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं।     (लेखक लोकसभा सदस्य हैं)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

UP में लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े असलहा तस्कर गिरफ्तार, STF ने की बड़ी कार्रवाई; जानिये पूरा मामला

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ‘हूती ड्रोन’, 9 साल पहले भी हूतियों पर लगा था मक्का पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप

पंजाप के मुख्यमंत्री भगवंत मान (बाएं) और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

पंजाब में स्कूल ऑफ एमीनेन्स की खुली पोल: ‘आप’ के दावों के बीच गहराया आर्थिक संकट, CJP के ‘झूठे प्रचार’ पर उठे सवाल

लुधियाना के बाद अब होशियारपुर जिले में बाबा साहेब की बेअदबी, ईंटों से प्रतिमा तोड़ी; आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

औली में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास 2026 उत्तराखंड में शुरू

आज का श्लोक : सदा प्रवासी नीरोगी भद्रवेशः शुचिस्मितः

Load More

ताज़ा समाचार

UP में लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े असलहा तस्कर गिरफ्तार, STF ने की बड़ी कार्रवाई; जानिये पूरा मामला

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ‘हूती ड्रोन’, 9 साल पहले भी हूतियों पर लगा था मक्का पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप

पंजाप के मुख्यमंत्री भगवंत मान (बाएं) और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

पंजाब में स्कूल ऑफ एमीनेन्स की खुली पोल: ‘आप’ के दावों के बीच गहराया आर्थिक संकट, CJP के ‘झूठे प्रचार’ पर उठे सवाल

लुधियाना के बाद अब होशियारपुर जिले में बाबा साहेब की बेअदबी, ईंटों से प्रतिमा तोड़ी; आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

औली में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास 2026 उत्तराखंड में शुरू

आज का श्लोक : सदा प्रवासी नीरोगी भद्रवेशः शुचिस्मितः

Rajasthan Weather: 16 सितंबर को राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश-आंधी, IMD का अलर्ट; एक बार फिर बदलेगा मौसम

Panchjanya This Week: दुनिया डगमगाई, भारत संभला: उत्सव, अर्थव्यवस्था और सुशासन की हर बड़ी बात!

Sabarmati Samvad 2026: New World Order में भारत का दबदबा? Kashmir से Global South तक बढ़ता प्रभाव

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies