बाधाओं को दूर करने का सबक
June 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

बाधाओं को दूर करने का सबक

Written byArchiveArchive
Sep 4, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 04 Sep 2017 10:56:11

श्री धनेश्वर पंडित जैसे शिक्षक विरले ही होते हैं। 37 वर्ष तक उन्होंने न केवल पढ़ाया, बल्कि समाज के सहयोग और बालकों के संकल्प से विद्यालय भवन का निर्माण भी कराया। इन दिनों वे अध्यात्म के जरिए समाज को जगा रहे हैं

 अरुण कुमार सिंह
बात 1980 की है। मैं अपने गांव बाबूपुर (जिला-गोड्डा, झारखंड) के प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ता था। उन दिनों विद्यालय में श्री धनेश्वर पंडित नाम के एक ही शिक्षक थे और 100 से अधिक छात्र। बड़ा-सा एक कमरा था, उसी में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के सभी छात्र बैठते। पंडित जी बारी-बारी से सभी कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाते। पढ़ाने की उनकी अपनी ही शैली थी। वे अपने सामने कभी कोई किताब नहीं रखते थे। बच्चों से किताब खुलवाते और कहते थे कि देखो, उस अध्याय में यह लिखा हुआ है और फिर उसी को सरल भाषा में बताते। उनकी शैली इतनी अच्छी थी कि वे जो एक बार बता देते, वह आसानी से समझ में आ जाती थी। वे हिंदी के पर्यायवाची शब्द दोहे की शैली में रटवाते थे। उन्होंने ‘आग’ के पर्यायवाची शब्दों को इस रूप में गूंथा था- अग्नि, आग, पावक, अनल, ज्वाला। इसी तरह ‘घोड़ा’ के लिए- अश्व, घोटक, हय, तुरंग, बाजी। इन शब्दों का ऐसा सरल क्रम किसी किताब में नहीं मिलेगा। यह शैली उनकी अपनी थी। इसी के कारण उन दिनों मैंने जो शब्द कंठस्थ किए, वे अभी तक याद हैं। इसलिए आज 37 वर्ष बाद भी पंडित जी मेरे मन मंदिर में स्थापित हैं।

धनेश्वर सर जैसा शिक्षक आज तक नहीं मिला। उनकी सिखाई बातें रोजाना काम आती हैं। उन्होंने नहाने, खाने और बड़ों से कैसे
व्यवहार करें  के साथ-साथ किताबी शिक्षा भी दी।
— गोपाल, निवासी, बाबूपुर

इस विद्यालय में पंडित जी 1971 में आए थे। उन्होंने नौकरी की शुरुआत इसी विद्यालय से की थी। जब वे आए थे तब विद्यालय गांव के एक निजी मकान में चलता था। वहां कुछ दिन पढ़ाने के बाद उन्होंने ग्रामीणों के सामने एक प्रस्ताव रखा कि क्यों नहीं, विद्यालय का अपना भवन हो। ग्रामीणों को उनका यह प्रस्ताव पसंद आया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल था जमीन देगा कौन! उन्होंने इस सवाल के उत्तर में कहा कि प्रयास करने में क्या जाता है। ग्रामीणों ने उन्हें ही प्रयास करने का दायित्व दे दिया। इसके बाद वे जमीन की तलाश में लग गए। कई लोगों से बात की। अंत में एक सज्जन तैयार हो गए। पक्की सड़क के किनारे उनका एक गड्ढानुमा भूखंड था। उन्होंने वही भूखंड विद्यालय को दान दे दिया। भूखंड मिलते ही पंडित जी ने गांव के युवकों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। जब भी युवकों को समय मिलता, वे उस गड्ढे को भरने में लग जाते। देखते ही देखते भवन बनाने लायक जगह तैयार हो गई। पंडित जी के प्रयास से ही एक समाजसेवी ने र्इंटें दीं और ग्रामीणों ने कुछ पैसे की मदद की। इस तरह विद्यालय की दीवार खड़ी हो गई। पक्की छत डालने लायक पैसा जमा नहीं होने पर खपरैल की छत बनाने का निर्णय हुआ। मिट्टी के खपरैल बनवाए गए। उन खपरैलों को पकाने के लिए विद्यालय के छात्रों को अपने-अपने घर से गोयठा (उपले) लाने को कहा गया। इस तरह 1975 में एक कमरे का वह विद्यालय तैयार हो गया। यानी पंडित जी के प्रयास से लगभग चार साल में विद्यालय का अपना भवन हो गया। 1975 में नए भवन में ही पढ़ाई शुरू हो गई। भवन के बाद जो जमीन बची थी, उसमें अभी गड्ढा ही था। उस गड्ढे के कारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने में दिक्कत आई। उस दिक्कत को भी पंडित जी ने अपनी शैली में ही खत्म किया। विद्यालय के साथ ही एक व्यस्त सड़क है और सड़क पार एक नदी। विद्यालय में तीन बजे तक पठन-पाठन होता और उसके बाद बच्चे चार बजे तक नदी के किनारे खेलते। पंडित जी खुद भी बच्चों के साथ रहते। खेल के समय में वे अपने को भी एक खिलाड़ी ही समझते।
एक दिन उन्होंने निर्णय लिया कि खेलकूद के समय में चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे कुछ समय के लिए श्रमदान करेंगे। विद्यालय में बैठने के लिए छात्र घर से जूट की बोरी लेकर आते। पंडित जी ने बच्चों के कुछ जोड़े बनाए और उन जोड़ियों को एक-एक बोरी पकड़ाते हुए कहा कि नदी किनारे से बालू लाकर इस गड्ढे में डालो। आज्ञा मिलते ही छात्र बोरी से बालू लाकर गड्ढे में डालने लगे। खासकर सर्दियों के दिनों में यह काम होता था। बच्चों को सड़क पार करने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए पंडित जी स्वयं सड़क के किनारे खड़े होकर यातायात को नियंत्रित करते। पंडित जी के इस कार्य को देखने के लिए वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो जाती। एक समय तो ऐसा आया कि बच्चों को बालू लाते देखकर गाड़ी वाले खुद ही रुक जाते। यह काम लगभग दो वर्ष तक चला। उन छोटे-छोटे छात्रों ने ही पूरे भूख्ांड को बालू से पाट दिया। यानी विद्यालय का अपना मैदान तैयार हो गया। उसी मैदान में बच्चे आज भी खेलकूद करते हैं और अन्य कार्यक्रम भी होते हैं।
पंडित जी सरकारी शिक्षक थे। वे चाहते तो केवल बच्चों को पढ़ाते और घर चले जाते। इसके लिए उन्हें कोई कुृछ कह भी नहीं सकता था। लेकिन वे कुछ दूजे किस्म के शिक्षक थे। उन्होंने विद्यालय को मंदिर और छात्र-छात्राओं को देवी-देवता माना। एक पुजारी की भांति उन्होंने उन देवताओं की पूजा की। विद्यालय से छुट्टी के बाद वे आसपास के गांवों में जाते और जो बच्चे स्कूल नहीं आते, उनके माता-पिता से मिलते थे। उन्हें पढ़ाई का महत्व बताते और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहते। यदि किसी बच्चे के पास पढ़ने की सामग्री नहीं होती या कपड़े नहीं होते तो वे उसके लिए किताब, कॉपी और कपड़े लाते। देते समय उनकी शर्त एक ही होती थी कि नियमित स्कूल आओगे। चॉक, डस्टर तो वे खरीदते ही, साथ में पीने का पानी रखने के लिए घड़े का इंतजाम भी करते।
स्वतंत्रता दिवस के दिन वे बच्चों के साथ प्रभातफेरी लगाते। जिन-जिन गांवों के बच्चे स्कूल में पढ़ते थे उन गांवों में जाते। लौटने के बाद झंडा फहराते और बच्चों को जलेबी बांटते। एक जलेबी पाकर बच्चे इतने खुश होते कि मानो उन्हें परम सुख मिल गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता करवाते और सफल बच्चों को पुरस्कृत भी करते। इन सब पर जो भी खर्च होता उसका वहन स्वयं करते। इन सबके पीछे उनका एक ही उद्देश्य होता था, बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल आएं। समय के वे बड़े पाबंद थे।  सुबह ठीक 10 बजे विद्यालय पहुंच जाते। सबसे पहले प्रार्थना होती थी। प्रार्थना के बाद बच्चे अपनी-अपनी जगह बैठ जाते। 10 बजे के बाद आने वाले बच्चे उनकी अनुमति के बिना कमरे में प्रवेश नहीं कर सकते थे। प्रार्थना के बाद हाजिरी होती थी। वे नाम बोलते और बच्चे ‘उपस्थित महाशय’ कह कर बैठ जाते। लेकिन जो बच्चे किसी कारण से पिछले दिन विद्यालय नहीं आते थे, उन्हें बैठने की इजाजत नहीं थी। ‘उपस्थित महाशय’ बोलने के बाद वे खड़े रहते। जब सभी बच्चों की हाजिरी हो जाती तब वे उन बच्चों से विद्यालय नहीं आने का कारण और गृह कार्य हुआ है या नहीं, उसके बारे में भी पूछते। जो बच्चे गृह कार्य करके आते उन्हें तो वे छोड़ देते थे, लेकिन जो गृहकार्य नहीं करके आते, उन्हें दंड देते। दंड था गृहकार्य पूरा किए बिना घर नहीं जाना है। ऐसे बच्चे छुट्टी के बाद स्कूल में ही गृहकार्य पूरा करते और उनके लिए वे खुद देर तक बैठते। जो बच्चे अनुशासन में रहकर पढ़ते, उनके लिए वे पिता के समान और जो उनके अनुशासन को तोड़ता, उसके लिए एक कड़क शिक्षक
हो जाते।
उन्होंने एक कमरे के विद्यालय में लगभग  100 बच्चों को 1983 तक अकेले पढ़ाया। इसके बाद उनका स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में हो गया। आज उस विद्यालय का आलीशान दो मंजिला भवन है, पर उस हिसाब से बच्चे नहीं। उनके जैसा कोई शिक्षक भी नहीं। इसलिए आज भी गांव वाले पंडित जी को याद करते हैं। उनके एक शिष्य गोपाल कहते हैं, ‘‘धनेश्वर सर जैसा शिक्षक आज तक नहीं मिला। उनकी सिखाई बातें रोजाना काम आती हैं।’’ 2008 में पंडित जी सेवानिवृत्त हो गए। अब वे श्री महर्षि में ही संत मत, गोड्डा जिले के सचिव हैं। इस मत के भक्त गांव-गांव में हैं। इस मत के कारण बिहार और झारखंड के एक बड़े हिस्से में रहने वाले लोग मांस-मदिरा छोड़ चुके हैं। इसमें पंडित जी जैसे अनेक लोगों का बड़ा योगदान है।      ल्ल

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी पर बड़ा एक्शन, भारत-बांग्लादेश ने बॉर्डर सुरक्षा को लेकर लिए अहम फैसले

सायोनी घोष के ममता बनर्जी से बगावत पर छलका महुआ मोइत्रा का दर्द, बोलीं- अब किस पर भरोसा करेंगे?

Jaspal Rana death

निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस

विकसित भारत के लिए कठोर बालश्रम से मुक्त समाज की अनिवार्यता डॉ. निवेदिता शर्मा

TMC के 28 में से 19 सांसदों ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, इस टूट से ऐसे बदल जाएगा लोकसभा का गणित; NDA होगी और मजबूत

लेखक सरना स्थल पर पूजा करते हुए

हम हैं सनातनी

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी पर बड़ा एक्शन, भारत-बांग्लादेश ने बॉर्डर सुरक्षा को लेकर लिए अहम फैसले

सायोनी घोष के ममता बनर्जी से बगावत पर छलका महुआ मोइत्रा का दर्द, बोलीं- अब किस पर भरोसा करेंगे?

Jaspal Rana death

निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

विश्व बाल श्रम विरोध दिवस

विकसित भारत के लिए कठोर बालश्रम से मुक्त समाज की अनिवार्यता डॉ. निवेदिता शर्मा

TMC के 28 में से 19 सांसदों ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, इस टूट से ऐसे बदल जाएगा लोकसभा का गणित; NDA होगी और मजबूत

लेखक सरना स्थल पर पूजा करते हुए

हम हैं सनातनी

AI-generated image

अगर थोक में खरीदते हैं डीजल-पेट्रोल तो पढ़ लें ये खबर, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Explainer: भारत क्यों खरीदता है रूस से कच्चा तेल? विदेशी मीडिया, अमेरिका और यूरोप के दोगपलेपन पर एस. जयशंकर का जबाव 

नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर नहीं लगाया कोई प्रतिबंध, PIB फैक्ट चेक में खुलासा

हिमालय में लापता हुए बबिता, अभिषेक और गब्बर सिंह, दो हफ्ते बाद भी कोई सुराग नहीं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies