| दिंनाक: 14 Aug 2017 16:04:07 |
|
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ) नौकरी-कारोबार के क्षेत्र मंे भाग्य आपके साथ है। राजनीति से जुड़े लोगों को वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी नए कार्य की योजना बनंेगी। यात्रा करते समय सचेत रहें। सप्ताहांत शत्रु, भय या अकारण ही विवाद होने की आशंका है जिससे बचकर रहें। स्वास्थ्य के नजरिए से समय अनुकूल नहीं है।
वृष (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) इस राशि के लोगों और छात्रों के लिए यह समय शुभ है। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उथल-पुथल होने की संभावना बनेगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी से बचें और शांत रहें। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। लिहाजा धैर्य बनाए रखें।
मिथुन (का,की,कू ,के,को,की,घ,ड़,छा,हा) घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा। शिक्षा एवं कारोबार के लिए लंबी व विदेश यात्रा का योग बनता नजर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी लंबित योजना को साकार करने के लिए समय अनुकूल है। शत्रु पक्ष कमजोर होंगे और समाज में आपके चरित्र को सराहा जाएगा। अहम को अपने कार्य के आड़े न आने दें बल्कि बचने का प्रयास करें।
कर्क (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) नौकरी एवं व्यापार आदि कार्यों में वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय में लंबित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक परेशानी कम होगी। यात्रा करते समय सचेत रहें। अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं लेकिन साथ ही साथ खर्च भी बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले कागजों को अच्छी तरह जांच- परख लें।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) न्यायालय या सरकारी कार्य में सोच-समझकर निर्णय लें। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में इस समय धैर्य व संयम बरतें और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। छात्रों को फल प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यर्थ के वाद- विवाद परिचर्चा से दूरी बनाएं। सप्ताहांत कारोबार एवं निवेशकों को लेकर सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस दौरान किसी तरह का जोखिम लेने से बचें।
कन्या (टो,पा,पी,पू,पे,पो,षा,णा,ठा) सप्ताह प्रतिकूल रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अर्थहीन भागदौड़ बनी रहेगी। वाणिज्य एवं पर्यटन से जु़डे़ छात्रों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। न्यायालय में लंबित मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक परेशानी के कारण घर का वातावरण अशांत रहेगा। अंत में नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी। गुप्त शत्रु पराजित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) मन आर्थिक विकास संबंधी व्यस्तताओं में रमा रहेगा। उन्नति और पद प्राप्ति के लिए भी ठोस भूमिका तैयार होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपको कुछ उपलब्धियां प्राप्त होंगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत उपयोगी है। आपका ज्ञान नई दिशाओं में फैलेगा। आपके मित्र आपकी आर्थिक समस्या का हल निकाल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
वृश्चिक (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आपकी बोलने की शैली निखरेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। भूमि तथा वाहन संबंधी क्रय-विक्रय के लिए सप्ताह अनुकुल रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में मान प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। निकटतम यात्रा का योग बन रहा है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताहांत किसी कार्य क्षेत्र में वृद्घि होने का आसार है।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे) पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धन आगमन के नए-नए स्रोत बनेंगे। सांस्कृतिक व रचनात्मक कायार्ें में वृद्धि का योग है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। नये कारोबार में पूंजी लगाने से पूर्व अनुभवी व बुजुगार्ें से सलाह अवश्य कर लें। भौतिक सुख-साधनों पर व्यय होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
मकर (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) नौकरी-धंधे में समय सारणी बनाकर कार्य करने की कोशिश करें। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी एवं यह आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुभ रहेगा। मित्रों पर विश्वास करने से बचें। आपस में मतभेद होने की संभावना दिखती है। माता की सलाह से काम करना लाभकारी रहेगा। किसी से बेवजह उलझने से बचें।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सो,दा) उच्च स्तरीय लोगों की निकटता से लाभ प्राप्त होगा। लंबित कानूनी मसलों में समझौते का योग है। राजनैतिक क्षेत्र में आपके ऊपर आपके बड़ोंं की विशेष कृपा होगी। कला-संगीत आदि के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना का योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन (दी,दू,झा,ञो,था,दे,दो,चा,ची) कठिन परिश्रम के चलते प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होंगे। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बनेगी। साझेदारी वाले कार्यों में लाभ एवं अपने सहयोगियों का सहयोग हासिल होगा। सामाजिक क्षेत्र में शासन सत्ता से लाभ जमीन-जायदाद व वाहन से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों का समय प्रतिकूल है। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध मंे सामान्य चिंता हो सकती है।