जम्मू-कश्मीर और महाराजा हरि सिंहशेख का छलावा और महाराजा की पीड़ा
July 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

जम्मू-कश्मीर और महाराजा हरि सिंहशेख का छलावा और महाराजा की पीड़ा

Written byArchiveArchive
Aug 7, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 07 Aug 2017 00:00:00

 

जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में आई नूतन दस्तावेजी पुस्तक ‘जम्मू-कश्मीर और महाराजा हरि सिंह’ पर बात शुरू करने से पहले भारत की संसद द्वारा 22 फरवरी,1994 को पारित उस प्रस्ताव को हृदयस्थ कर लें कि ‘संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है’। अब चर्चा 20 अध्यायों के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार, लेखक हरबंस सिंह की लिखी उक्त पुस्तक की। दरअसल यह पुस्तक इसी लेखक की 2011 में प्रकाशित अंग्रेजी पुस्तक ‘महाराजा हरिसिंह: द ट्रबल्ड इयर्स’ का हिन्दी रूपान्तर है। इसमें मुख्यत: तत्कालीन जम्मू-कश्मीर रियासत के महाराजा हरि सिंह के जीवन के उस कालखण्ड की विशद चर्चा है जिसके बारे में दो तरह के विवरण मिलते रहे हैं। एक, सेकुलर और शेख खानदान से प्रभावित लेखकों के लिखे, और दूसरे, तथ्याधारित पठन-पाठन के बाद प्रामाणिक स्रोतों को खंगालते हुए लिखे गए। पहले में जहां महाराजा को जम्मू-कश्मीर की विकट परिस्थितियों का ‘दोषी’ ठहराते हुए उनके 1949 में बम्बई (अब मुम्बई) ‘भाग’ जाने पर सेकुलर अंदाज में टीकाएं हैं तो वहीं दूसरीे तरह के विवरणों में हम जम्मू-कश्मीर को मौजूदा हालात में पहुंचाने के दोषी शेख अब्दुल्ला परिवार के महाराजा के विरुद्ध रचे गए षड्यत्रों, नेहरू से शेख की नजदीकियों के चलते शेख द्वारा प्रदेश में पैदा की गर्इं देश-विरोधी परिस्थितियों का तथ्यात्मक लेखन पाते हैं। यह पुस्तक इस दूसरे वर्ग में रखी जा सकती है। इसका कारण यह है कि महाराजा के पुत्र डॉ. कर्ण सिंह ने खुद पुस्तक की प्रस्तावना में संस्तुति करते हुए लिखा है कि भ्रामक सेकुलर धारणाओं से विपरीत इस पुस्तक में लेखक का विशद् अध्ययन झलकता है। साफ है कि डॉ. कर्ण सिंह इसमें दिए तथ्यों के प्रति संतुष्ट हैं।
अब एक नजर पुस्तक के अध्यायों पर। आरम्भ में जम्मू्-कश्मीर के इतिहास और कल्हण की राजतरंगिणी की विस्तृत मीमांसा में पूर्व के राजाओं, प्रजाओं, ऋषि-मुनियों और उपासना पद्धतियों के साथ ही विभिन्न कालखंडों में सीमान्त प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर रहे देशी-विदेशी प्रभावों की चर्चा करके लेखक ने एक भूमि तैयार की है। यह सही भी है, क्योंकि जिस गंभीर विषय को आगे रखा गया है उसकी एक भाव-भूमि तो पाठक के मन में उतरनी ही चाहिए। शुरू के दो अध्यायों में 1949 के जून माह की परिस्थितियों और ब्रिटिश ताने-बाने पर प्रकाश डालने के बाद अध्याय 3 में लेखक ने अब्दुल्ला परिवार की आरम्भ से रही सांप्रदायिक और एक हद तक उन्मादी सोच को रेखांकित किया है। बात तब की है जब शेख अब्दुल्ला के तथाकथित ‘कश्मीर छोड़ो’ आंदोलन की तपिश में डोगरा लोगों को सुलगाने की साजिश रची गई थी। वह लिखते हैं, ‘‘ऐसे वातावरण में, जब यह स्पष्ट हो चुका था कि अब अंग्रेज अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर अपने घर लौट जाने का निश्चय कर चुके हैं, शेख अब्दुल्ला ने ‘कश्मीर छोड़ो’ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था। उस समय अंग्रेजों के घर लौट जाने के निर्णय से राजा-महाराजाओं के राज्यों पर भी प्रभाव पड़ना था, परन्तु यह सब जानते हुए भी उस समय कांग्रेस नेताओं ने अब्दुल्ला के आंदोलन को समर्थन देने का निश्चय किया।…..शेख अब्दुल्ला द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य में डोगरा शासक से राज्य छोड़ने के लिए कहा जा रहा था ताकि कश्मीरी न केवल कश्मीर घाटी बल्कि समूचे जम्मू और कश्मीर राज्य पर शासन कर सकें। शेख अब्दुल्ला का दावा, कि ‘डोगरा घाटी में विदेशी हैं’, यदि मान लिया जाए तो उसी मापदण्ड के आधार पर कश्मीरियों को जम्मू, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में विदेशी कहना होगा।…यदि अब्दुल्ला के इस तर्क को मान लिया जाए कि उनका ‘कश्मीर छोड़ो’ आंदोलन डोगरों के विरुद्ध न होकर निरंकुश राजतंत्र के विरुद्ध है तो क्या ऐसे आंदोलन को घाटी के साथ-साथ राज्य के बाकी क्षेत्रों में समर्थन नहीं मिलना चाहिए था? सच तो यह था कि शेख अब्दुल्ला की मांग को तो राज्य के पूरे मुस्लिम समुदाय का समर्थन भी प्राप्त नहीं था। हिन्दुओं से समर्थन की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती थी और जम्मू के असंतुष्ट मुसलमानों के नि:संदेह रूप से नेता गुलाम अब्बास ने तो सार्वजनिक रूप से ‘कश्मीर छोड़ो’ मांग का विरोध किया था।’’ इसी तरह कई ऐतिहासिक घटनाओं को हवाला देते हुए लेखक ने यह सिद्ध करने की कोशिश की है कि किस तरह शेख की दुर्नीतियों से प्रभावित नेहरू ने डोगरा जनता के प्रति दुर्भावना दर्शाते हुए आंखें मूंदे रहकर शेख की हर बात का समर्थन करने की ठाने रखी थी।
अध्याय 12 में उस दौर की राजनीतिक उठापटक का ब्योरा है जब पाकिस्तान के सैनिकों ने पठानों और कबाइलियों के वेश में 1947-48 में जम्मू-कश्मीर पर हमला बोलकर हिंसा और लूटपाट मचाई थी। ऐसे में महाराजा की सेना उनके नेतृत्व में पूरी बहादुरी से लड़ तो रही थी, पर भारत से सैन्य मदद की जरूरत थी। लेखक लिखते हैं, ‘‘…समय बहुत तीव्र गति से बीत रहा था।…महाराजा तूफान के आने से पहले सारी तैयारी कर लेना चाहते थे। इसी सिलसिले में वह आशा कर रहे थे कि भारत सरकार से उन्हें कोई सकारात्मक संकेत प्राप्त हो। उधर प्रधानमंत्री नेहरू इस हठ पर अड़े थे कि भले ही बिना शर्त राज्य का भारत में विलय प्रस्ताव क्यों न आ जाए, पर वह तब तक निरर्थक होगा जब तक लिखित रूप से प्रशासन की बागडोर शेख अब्दुल्ला को न सौंप दी जाए।…विलय पत्र के साथ ही महाराजा हरि सिंह ने भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन को एक पत्र लिखा जिसमें उन्हें यह सूचित किया कि उनके राज्य में गंभीर स्थिति बन गई है।…अंत में उन्होंने लिखा-राज्य में व्याप्त स्थिति और आपात परिस्थितियों को देखते हुए मेरे पास भारत डोमिनियन से सहायता मांगने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है।…तद्नुसार मैंने उस कदम को उठाने का फैसला कर लिया है और विलय पत्र को स्वीकार करने के लिए इस पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूं।’’ पुस्तक में दिए तथ्यों से स्पष्ट है कि उस स्थिति में, जब पाकिस्तानी पठान कश्मीर के लोगों को हलाक कर रहे थे, मां-बेटियों की इज्जत से खेल रहे थे, उस वक्त शेख अब्दुल्ला दिल्ली आकर नेहरू की गोद में दुबककर बैठे थे और राज्य की कमान अपने हाथ में लेने के लिए नेहरू से महाराजा पर जोर डालने को कह रहे थे। और जब महाराजा हरि सिंह ने विलय पत्र के साथ ‘अपनी प्रजा की रक्षा हेतु’ शेख को हुकूमत में हिस्सा देने की बात बेमन से मान ली तभी दिल्ली से सैनिकों को लेकर उड़े विमान में अब्दुल्ला गुपचुप श्रीनगर पहुंचे थे।  बम्बई (अब मुम्बई) में 1961 में अपनी मृत्यु तक महाराजा जम्मू-कश्मीर पर बाहरी आक्रमण के वक्त नेहरू के छल-प्रपंच, शेख के उन्मादी व्यवहार और सोच तथा युवराज के व्यवहार से आहत तो रहे, पर मन की पीड़ा किसी से साझा नहीं की। पुस्तक शोधार्थियों और जम्मू-कश्मीर का सच जानने के इच्छुक पाठकों के लिए एक बहुमूल्य संदर्भ के रूप में देखी जा सकती है। लेखक ने कहीं से ऐसा आभास नहीं होने दिया है कि यह मूल  अंग्रेजी पुस्तक का रूपान्तर है। यह जानकर अच्छा लगा कि पुस्तक ब्रिगेडियर (सेनि) वी.के. शर्मा की प्रेरणा और सुझाव पर लिखी गई है, इसमें दिए मानचित्र उन्हीं के द्वारा बनाए गए हैं।          ल्ल आलोक गोस्वामी

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

vp cp radhakrishnan releases book rss at 100 ek sadi sankalp ki in delhi

“युवाओं के राष्ट्रीय चरित्र को ढालने वाली आत्मा की कार्यशाला है संघ की शाखा” : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

Young Thinkers Meet Dehradun RSS Arun Kumar Sangh At 100 Ramesh Pokhriyal Nishank Ram Madhav India Foundation

देहरादून: ‘लेखक गांव’ में राष्ट्रीय युवा विचारक बैठक शुरू, संघ सहसरकार्यवाह अरुण कुमार ने ‘RSS@100’ पर दिया व्याख्यान

Azam Khan

बरकरार रहेगी आजम खान की सजा, अपील खारिज, अफसरों को ‘तनखैया’ बताकर किया था जूते साफ करवाने का ऐलान

RSS Bhayyaji Joshi Udaipur Seva Bharati Natural Health Center Inauguration Website Digital Launch

प्राकृतिक चिकित्सा वैकल्पिक नहीं, बल्कि समानान्तर पद्धति: भय्याजी जोशी

श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

PM मोदी का AI वीडियो वायरल! 22,000 रुपये लगाकर 25 लाख कमाने का झांसा, PIB Fact Check ने बताया फर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पंजाब में आप सरकार के मर्म पर प्रहार कर चुनावी एजेंडा सेट कर गए PM मोदी

Load More

ताज़ा समाचार

vp cp radhakrishnan releases book rss at 100 ek sadi sankalp ki in delhi

“युवाओं के राष्ट्रीय चरित्र को ढालने वाली आत्मा की कार्यशाला है संघ की शाखा” : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

Young Thinkers Meet Dehradun RSS Arun Kumar Sangh At 100 Ramesh Pokhriyal Nishank Ram Madhav India Foundation

देहरादून: ‘लेखक गांव’ में राष्ट्रीय युवा विचारक बैठक शुरू, संघ सहसरकार्यवाह अरुण कुमार ने ‘RSS@100’ पर दिया व्याख्यान

Azam Khan

बरकरार रहेगी आजम खान की सजा, अपील खारिज, अफसरों को ‘तनखैया’ बताकर किया था जूते साफ करवाने का ऐलान

RSS Bhayyaji Joshi Udaipur Seva Bharati Natural Health Center Inauguration Website Digital Launch

प्राकृतिक चिकित्सा वैकल्पिक नहीं, बल्कि समानान्तर पद्धति: भय्याजी जोशी

श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

PM मोदी का AI वीडियो वायरल! 22,000 रुपये लगाकर 25 लाख कमाने का झांसा, PIB Fact Check ने बताया फर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पंजाब में आप सरकार के मर्म पर प्रहार कर चुनावी एजेंडा सेट कर गए PM मोदी

India UK trade deal

Explainer: UK के साथ व्यापार समझौते से भारत को क्या फ़ायदा होगा?

Journalist Alok Goswami passes away

वरिष्ठ पत्रकार आलोक गोस्वामी का निधन, पाञ्चजन्य के अतुलनीय सहयोगी अब हमारे बीच नहीं रहे

खटीमा: ईसाई बने थारू जनजाति के 36 लोगों ने सनातन धर्म में की घर वापसी, जनेऊ और कलेवा धारण किया

अमेजन से मंगवाई हिंदी की पुस्तक, मिली अंग्रेजी की; शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies