| दिंनाक: 05 Jun 2017 12:32:27 |
|
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ) राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन के लिए शुभ रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में समय सारिणी से कार्य करने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में गतिविधि कुछ कम हो सकती है। सप्ताहांत में मित्रों पर अधिक विश्वास करने से बचें। आपस में मतभेद होने की संभावना दिखती है। माता की सलाह से काम करें, लाभकारी रहेगा।
वृष (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) साझे वाले कार्यों में लाभ एवं सहयोगियों का सहयोग मिल सकता है। प्रशंसा और पुरस्कार भी प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को शासन से लाभ मिल सकता है। संपत्ति और वाहन से संबंधित कार्य करने वालों के लिए प्रतिकूल समय है। संतान की उन्नति के संबंध मंे सामान्य चिंता हो सकती है। छोटे मामलों के बारें मंे चिंता न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन (का,की,कू ,के,को,की,घ,ड़,छा,हा) राजनीतिक क्षेत्र में बड़ों की विशेष कृपा मिल सकती है। कला-संगीत आदि के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। लंबित कानूनी मसलों में समझौते की संभावना है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह भेंट शुभ हो सकती है। मौसमी बीमारियों की लपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) न्यायालय में लंबित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है और पारिवारिक परेशानी कम होने की संभावना है। नौकरी, व्यापार आदि में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। यात्रा में सचेत रहें। अचानक धन प्राप्ति की संभावना, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले कागजों को अच्छी तरह जांच-
परख लें।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) धन आगमन के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यों में वृद्धि का योग है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक हो सकता है। नए कारोबार में पूंजी लगाने से पूर्व अनुभवी और बुजुगार्ें से सलाह अवश्य कर लें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के भी योग दिख रहे हैं।
कन्या (टो,पा,पी,पू,पे,पो,षा,णा,ठा) राजनीतिक क्षेत्र में आपको कुछ उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत उपयोगी है। आपका ज्ञान नई दिशाओं में फैल सकता है। आर्थिक विकास संबंधी व्यस्तताओं में मन रमा रहेगा। उन्नति और पद प्राप्ति के लिए भी ठोस भूमिका तैयार हो सकती है। आपके मित्र आपकी आर्थिक समस्या का हल निकाल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।
तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। वाणिज्य एवं पर्यटन से जु़डे़ छात्रों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीतिक क्षेत्र का माहौल सामान्य नहीं रहेगा। न्यायालय में लंबित मामलों में सफलता मिलेगी। सप्ताह प्रतिकूल रहेगा। कुछ परेशानी के कारण घर का वातावरण ठीक नहीं रह सकता है। अंत में नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी।
वृश्चिक (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) भूमि तथा वाहन संबंधी क्रय-विक्रय के लिए अनुकूल समय। नौकरी एवं व्यवसाय में मान प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक लाभ की संभावना। निकटतम यात्रा का योग बन रहा है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताहांत में विशेष व्यक्ति से परिचय होगा एवं कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने के आसार हैं।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे) राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में इस समय धैर्य व संयम बरतें। छात्रों को फल प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। न्यायालय या सरकारी कार्य में सोच समझकर निर्णय लें। व्यर्थ के वाद-विवाद परिचर्चा से दूरी बनाएं। सप्ताहांत में कारोबार एवं निवेशकों को लेकर सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस दौरान आप जोखिम लेने से बचें।
मकर (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) राजनीति से जु़ड़े लोगों को वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों को और मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी-कारोबार के क्षेत्र मंे भाग्य आपके साथ है। किसी नए कार्य की योजना बनेगी। यात्रा करते समय सचेत रहें। सप्ताहांत में शत्रु भय या अकारण ही विवाद होने की आशंका है जिससे बचकर रहें। स्वास्थ्य के नजरिए से समय अनुकूल नहीं है।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सो,दा) राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी लंबित योजना को साकार करने के लिए समय अनुकूल है। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा। शिक्षा एवं कारोबार के लिए विदेश यात्रा का योग। शत्रु पक्ष कमजोर होंगे और समाज में आपके चरित्र को सराहा जाएगा। अहम को अपने कार्य में न आने दें। अहम से बचने का हर संभव प्रयास करें। इसका लाभ मिलेगा।
मीन (दी,दू,झा,ञो,था,दे,दो,चा,ची) यह समय आपके लिए शुभ है। कम मेहनत से अधिक परिणाम मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में उथल-पुथल की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी से बचें और शांत रहें। मान-प्रतिष्ठा के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।