क्रांति-गाथा-36मौन स्मृति
August 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

क्रांति-गाथा-36मौन स्मृति

Written byArchiveArchive
Jun 5, 2017, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 05 Jun 2017 12:47:14

श्री सुशील लाहिड़ी और नृपेन्द्र ने विनायकराव पर जोर डाला कि वह पार्टी का रुपया और हथियार उनको सौंप दे। विनायकराव ने पहले तो इनकार कियार, परंतु बाद में सुशीलदा से कहा कि आप कल इसी स्थान पर आ जाएं, हम आपको सभी चीजें लौटा देंगे। विनायकराव के साथ एक युवक और था जिसको न सुशीलदा जानते थे न नृपेन्द्र। दूसरे दिन जब सुशीलदा और नूपेन्द्र उसी स्थान पर पहुंचे, तो बातचीत शुरू होने से पहले ही विनायकराव के साथी युवक ने सुशीलदा पर गोली चला दी। अकस्मात इस आक्रमण से दोनों चकित हो गये। जवाब में नृपेन्द्र ने माउजर से आततायी पर तुरंत आक्रमण किया, परंतु गोली उसको न लगकर, विनायकराव को लगी जिससे उसका तत्क्षण निधन हो गया। इस घटना के बाद सुशील लाहिड़ी पकड़े गए और उनको मृत्युदंड मिला। उन्होंने अपनी पैरवी करने से इनकार किया। उन्होंने कोई बयान भी नहीं दिया।
कंकाल रूप में वे नृपेंद्र ही थे
उसी रात से नृपेन्द्र फरार हो गए। पुलिस बराबर उनका पीछा करती रही, परंतु गिरफ्तार न कर सकी। यूरोप में प्रथम महायुद्ध समाप्त हो चुका था। नजरबंदी से छूटकर मैं उरई में ही उत्साह नामक एक साप्ताहिक पत्र का संपादन करने लगा था।
एक दिन अकस्मात नृपेन्द्र वहां पहंुच गए। मैं उसको पहले पहचान न सका।
उसने मुस्कराते हुए पूछा— ''पहचान नहीं पा रहे हो?''
आवाज सुनते ही मैंने पहचान लिया—''अरे तुम? कितने कमजोर और दुबले हो गए हो!'' उसकी शक्ल एक कंकाल सी हो गई थी।
मैं जल्दी से उठा और उससे कहा—''नृपेन्द्र, चलो स्नान कर लो, भोजन अभी तैयार हो जाएगा।''
''भोजन! भोजन कौन करेगा? मुझे तो भयंकर संग्रहणी हो गई है, कुछ भी नहीं पचता।'' —उसने मुस्कराते हुए कहा।
''तो फिर? क्या तुम एक दिन भी नहीं ठहरोगे? कितने दिन बाद मुलाकात हुई।''
''मैं तो एक घंटा भी ठहरने को तैयार नहीं हूं। क्या तुमने स्टेशन पर मेरा चित्र चिपका हुआ नहीं देखा? कुछ रुपए अगर दे सकते हो तो जल्दी दे दो, मैं चलूं।''
मेरी जेब में ग्यारह रुपए पड़े थे, मैंने निकालकर उसके हाथों में दे दिये। उसको दो मिनट रुकने के लिए कहकर मैं दौड़कर मकान के अंदर पहुंचा और मकान मालिक से 15 रुपए उधार लाकर नृपेन्द्र को दे दिये।
''चलता हूं सुरेशदा, अब पता नहीं, कब मुलाकात होगी। न जाने कितनी बातें करनी थीं, कितने बातें पूछनी थी।'' वह दो मिनट में मेरी दृष्टि से ओझल हो गया। इसके बाद नृपेन्द्र से मुलाकात हुई, लगभग एक वर्ष बाद कानपुर में सिरकी मुहाल की गली में। मैं उस समय दैनिक 'प्रताप' में काम कर रहा था। मैं एक इक्के पर राम नारायण बाजार की ओर जा रहा था। अकस्मात पीछे से वही परिचित आवाज सुनाई पड़ी—'सुरेशदा।' सुनते ही इक्का रुकवाया और उतर पड़ा। शक्ल से नृपेन्द्र को पहचानना और भी कठिन हो गया था।    यद्यपि उसकी धारणा यही थी कि पुलिस उसको देखते ही पहचान लेगी। मैं उसको लेकर प्रताप प्रेस गया। गणेश जी (विद्यार्थी जी) अपने कमरे में बैठे थे। मैंने उनसे 40 रुपए लेकर नृपेन्द्र को दिये और काशी में अपने मंझले भाई के नाम एक पत्र भी लिखकर उसको दिया ताकि ठहरने का कोई कष्ट न हो।
वह कांत मौत
लगभग एक महीने बाद मैं छुट्टी लेकर काशी गया। मैं स्वयं काफी अस्वस्थ था। मंझले भाई साहब से मालूम हुआ कि नृपेन्द्र काशी में आया था और लक्ष्मीकुंड स्थित हमारे मकान में ही उसको छिपाकर ठहराने का प्रबंध किया गया था। परंतु उस मकान पर पुलिस की पहले ही से दृष्टि थी। नृपेन्द्र के वहां ठहरने से पुलिस को संदेह होने लगा और वह इधर-उधर पूछताछ करने लगी। इस पर नृपेन्द्र तुरंत वह स्थान छोड़ने को तैयार हो गया। परंतु वह इतना अस्वस्थ था कि कहीं उसको ले जाना भी कठिन था। अंत में उसके अत्यंत आग्रह करने पर भाई साहब ने उसको चौकाघाट के अस्पताल में पहुंचा दिया। हर चौथे-पांचवें दिन वे उसको देखने के लिए जाया करते थे। अंत में, एक दिन जब वे शाम को उसे देखने के लिए पहुंचे तो अस्पताल वालों ने उनसे कहा—''पण्डित जी! अब आप आने का कष्ट न करें, कल सबेरे उनका देहांत हो चुका है।''
मौन श्रद्धांजलि
इसके बाद भाई साहब को कुछ करना न था। नृपेन्द्र की अंत्येष्टि अस्पताल वालों ने ही की थी। दूसरे दिन मैं अपने भाई के साथ अस्पताल पहुंचा। उन्होंने मुझे वह स्थान दिखाया जहां नृपेन्द्र एक चारपाई पर लेटा रहता था।
थोड़ी देर तक मौन खड़े रहकर मैंने नतमस्तक होकर उस स्थान को प्रणाम किया—जहां उसने अंतिम सांस छोड़ी थी। उसके बाद अपने भाई की ओर मुड़कर कहा—''चलो मेजदा चलें।''    ल्ल

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

बोफोर्स घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट के 2005 फैसले को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल: रामनगर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मस्जिद के पीछे से संदिग्ध गोमांस और कटान के औजार बरामद

देवभूमि से वीरभूमि: सैन्य धाम देहरादून – बलिदानियों का स्मारक और प्रेरणा स्थल

DAC Approves 114 Rafale fighter jets

फ्रांस ने भारत को सौंपा 114 राफेल जेट का प्रस्ताव, सौदा 3.25 लाख करोड़ का

Natnayahu talk with PM Modi

खाड़ी संकट के बीच नेतन्याहू ने मोदी को फोन किया, भारत-इजरायल साझेदारी पर चर्चा

Sonam Wangchuk alleged Rahul Gandhi to not cooperate end fast

सोनम वांगचुक का खुलासा: पत्नी गीतांजलि ने राहुल गांधी से अनशन तोड़ने की कोशिश की, मिला निराशाजनक जवाब

Load More

ताज़ा समाचार

बोफोर्स घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट के 2005 फैसले को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल: रामनगर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मस्जिद के पीछे से संदिग्ध गोमांस और कटान के औजार बरामद

देवभूमि से वीरभूमि: सैन्य धाम देहरादून – बलिदानियों का स्मारक और प्रेरणा स्थल

DAC Approves 114 Rafale fighter jets

फ्रांस ने भारत को सौंपा 114 राफेल जेट का प्रस्ताव, सौदा 3.25 लाख करोड़ का

Natnayahu talk with PM Modi

खाड़ी संकट के बीच नेतन्याहू ने मोदी को फोन किया, भारत-इजरायल साझेदारी पर चर्चा

Sonam Wangchuk alleged Rahul Gandhi to not cooperate end fast

सोनम वांगचुक का खुलासा: पत्नी गीतांजलि ने राहुल गांधी से अनशन तोड़ने की कोशिश की, मिला निराशाजनक जवाब

प्रतीकात्मक तस्वीर

न्यू मेक्सिको कोर्ट ने मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया, बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाने का आरोप

राष्ट्रधर्म,
देशभक्ति,
देशरक्षा,
राष्ट्रहित
पुण्य,
नागरिक कर्तव्य,
सशक्त भारत,
एकजुटता,
व्यक्तिगत धर्म, main, featured, पाञ्चजन्य विशेष, आज का संस्कृत श्लोक

आज का श्लोक- संचित पुण्य भी देश रक्षा के पलड़े को नहीं उठा पाएंगे

आज का राशिफल

आज का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

आज का इतिहास

7 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन हुई थी WHO की स्थापना, भारत ने भी रचा था खेलों में इतिहास

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies