सैनिकों के तिरस्कार का खेल कब तक?
June 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

सैनिकों के तिरस्कार का खेल कब तक?

Written byArchiveArchive
May 1, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 01 May 2017 12:30:27

जन गण मन

सेकुलर नेता, पत्रकार और बुद्धिजीवी कश्मीर के पत्थरबाजों और नक्सलियों के मानवाधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन उन्होंने आज तक सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर कुछ नहीं कहा। यह दोमंुहापन बंद होना चाहिए

तरुण विजय

अभी कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर पत्थरबाजों के हमलों की क्षोभजनक खबरों तथा बच्चों और स्त्रियों को आगे कर कश्मीरी जिहादी कायरों द्वारा जवानों से मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो का सिलसिला बंद नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में सुकमा का दर्दनाक हादसा सामने आया जिसमें 25 जवान शहीद हो गए।

वे तमाम लोग जो गोरक्षकों की आतंकवादियों से तुलना करते नहीं थकते, सैनिकों द्वारा एक पत्थरबाज को जीप से बांधकर सैनिकों और कश्मीरियों की जान बचाने की कोशिश पर जो पत्रकार और संपादक सैनिकों के खिलाफ अग्रलेख एवं टिप्पणियां लिखते-लिखते नहीं थके, वे एक बार भी कम्युनिस्ट आतंकवादियों के खिलाफ एक शब्द तक नहीं कह पाए। हमें समझ नहीं आता कि सरकारी वेबसाइटों पर इन कम्युनिस्ट आतंकवादियों के लिए भ्रामक लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म यानी वामपक्षीय अतिवाद (ँ३३://ेँं.ल्ल्रू,्रल्ल/ल्लं७ं'_ल्ली६) क्यों लिखा जाता है? यह सीधे-सीधे कम्युनिस्ट आतंकवाद का एक वहशी रूप है जिसे वैसा ही लिखा जाना चाहिए। वे लोग अपने को माओवादी, नक्सलवादी या किसी भी वाद का सदस्य क्यों न बताएं, परंतु मूल सत्य यह है कि वे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के विभिन्न घटकों का हिस्सा हैं जैसा कि गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि 'भारत में सबसे बड़ा माओवादी समूह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) है जो 2004 में दो दलों के मिलन से जन्मा—एक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), पीपुल्स वार तथा माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया।' इसी वेबसाइट पर आगे बताया गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) तथा उसके तमाम मुखौटा संगठन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल  हैं। इन संगठनों के मूल मुखौटा समूह ग्रामरक्षक दल तथा आत्मरक्षक दल कहे जाते हैं।

क्या सेकुलर पत्रकारों और मीडिया के प्राइम टाइम प्रसारणों में इन आतंकवादी हथियारों तथा उनके संगठनों का कोई भी जिक्र कहीं आपने सुना है? क्या इन संगठनों के भारत विरोधी आक्रमणों पर कोई चर्चा या बहस या प्रथम पृष्ठ के अग्रलेख कभी देखे गए हैं? ये तमाम कम्युनिस्ट आतंकवाद समर्थक मीडिया के लोग उनके विरुद्ध लामबंद हो जाते हैं जो सैनिकों, भारतीयता एवं प्रखर राष्ट्रीय भाव का समर्थन करते हैं। यह लामबंदी माफिया गुटों जैसी होती है। जैसे जीप के सामने पत्थरबाज को बांधने वाले मेजर के विरुद्ध कार्रवाई की मांगें उठीं, वैसे ही गोरक्षकों के विरुद्ध एकजुट आवाजें हवा में तैरीं और योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध इसलिए स्वर उठाए गए क्योंकि वे संन्यासी हैं और भगवा वस्त्र पहनते हैं। पिछले दिनों अलजजीरा चैनल पर ऐसे ही सेकुलरों द्वारा भारत तथा भारतीयों को नस्लवादी घोषित करने की कोशिश का सामना करते हुए मेरे एक वक्तव्य को इस तरह दक्षिण विरोधी रंग देकर प्रस्तुत किया गया कि उसका आघात अभी तक झेलना पड़ रहा है।

इनके लिए मीडिया का जिहादी उद्देश्य केवल एक है—जो भी राष्ट्रीयता एवं देशभक्ति की बात करे, उसके विरुद्ध किसी भी बात को उठा कर अपराध बना देना। जिस दिन सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का समाचार छपा, उस दिन सुबह देश के एक बड़े अंग्रेजी दैनिक के संपादक ने पहला ट्वीट किया, 'सेना ने बाबा रामदेव द्वारा आंवला के उत्पादकों की सैनिक कैंटीनों में आपूर्ति को रद्द किया।' सेना की किस कैंटीन ने किस कारण से क्या आपूर्ति रद्द की, यह जानकारी किसी को नहीं होगी और क्या यह छोटा व्यापारिक मामला एक बड़ी राष्ट्रीय घटना है? नहीं, लेकिन चूंकि विषय केसरिया परिवार के एक बड़े सम्मानित अग्रणी संत से संबंधित है इसलिए सेकुलर संपादक की सुबह हिन्दुत्व विचारधारा के एक प्रतीक पर चोट करने से शुरू हुई। उनके लिए सुकमा का हत्याकांड, जवानों की शहादत और कम्युनिस्ट आतंकवादियों की बर्बरता किसी भी टिप्पणी का विषय नहीं हो सकती। उनके लिए महत्वपूर्ण सैनिक या राष्ट्र विरोधी कम्युनिस्ट विचारधारा नहीं,  बल्कि बाबा रामदेव का आंवला सैनिक कैंटीन में जाने से रुका, यह घटना है।

ये वही लोग हैं जो हिंदुओं को सुधारने के लिए पुस्तकें लिखते हैं और उनके सबसे आदरणीय एवं श्रद्धास्पद साहित्य सृजन केन्द्र गीता प्रेस के खिलाफ घृणित और झूठे आरोपों से भरी पुस्तक लिखते हैं, लेकिन मुस्लिम महिलाओं को दारुण दु:ख देने वाली तीन बार तलाक की कुप्रथा पर चुप रहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि सेकुलरिज्म का अर्थ तो केवल हिंदू विरोध है। कट्टरवादी इस्लामवादियों के तलवे चाटना तो सेकुलरिज्म का शानदार प्रमाणपत्र है। अजान के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग को अनावश्यक मानने वाले सोनू निगम की सबसे ज्यादा हंसी कट्टरवादी मुसलमानों ने नहीं, बल्कि सेकुलर पत्रकारों ने ही उड़ाई।

यह समय बहुत ही कठिन चुनौती से भरा है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के नए सोपान तय कर रहे हैं और हर घर रोशनी, हर घर खुशहाली लाने की साधना में रत हैं, दूसरी ओर विनाश और अंधेरे के प्रतिनिधि हमारे सैनिकों पर आघात कर रहे हैं। देश के सैनिक की वर्दी का रंग चाहे कोई भी हो लेकिन उनके अपमान में उठे हाथ और आवाजें सहन नहीं होनी चाहिए।

 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

Load More

ताज़ा समाचार

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और सरकारी जमीन बेचने का आरोप

मोदी के 12 साल, POJK का विद्रोह और ब्रिटेन का ग्रूमिंग गैंग सच

Explainer: भारत की सामरिक ताकत में नया इजाफा: जानिए कैसे LRLACM क्रूज मिसाइल बनी गेम चेंजर 

क्या पेट्रोल की जगह लेगा एथेनॉल? 100% Ethanol के इस्तेमाल पर भारत तैयार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies