|
नई दिल्ली में राष्ट्र सेविका समिति मेधाविनी मंडल, द्वारा राष्ट्र सेविका समिति के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। किरोड़ीमल कॉलेज के सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉ़ सुब्रह्मण्यम स्वामी तथा दिल्ली प्रान्त सह संघचालक श्री आलोक कुमार ने प्रबुद्ध शिक्षाविद् महिलाओं को 'कश्मीर धरती का स्वर्ग' विषय पर संबोधित किया। डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना हमारे घोषणपत्र में है और सरकार के शेष बचे कार्यकाल के भीतर इसे हटा लिया जाएगा। तो दिल्ली-प्रान्त के संघचालक श्री आलोक कुमार ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी भेज कर छद्म युद्ध करता है। कभी संसद पर हमला करता है, कभी मुंबई में होटल पर हमला होता है। जितने सैनिक और नागरिक युद्ध में नहीं मारे जाते, उससे कहंी ज्यादा इस छद्म युद्ध में मारे गए हैं। लेकिन भारत ने इस बार उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका श्रीमती आशा शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की, गोष्ठी के समापन पर उपासना अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन पेश किया। – (इंविसंके).
'तुष्टीकरण की आग न भड़काएं'
पश्चिम बंगाल में इन दिनों हिन्दुओं पर जुल्म ढहाया जा रहा है। वामपंथियों के राज में भी हिन्दुओं की दुर्दशा होती थी, लेकिन ममता ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए वे सब अत्याचार किये हैं जो कभी मुस्लिम आक्रान्ताओं के राज में भी नहीं किये गए थे। इस वर्ष माता दुर्गा पूजा पर अभूतपूर्व प्रतिबन्ध लगाये गए थे। मा़ उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण हिन्दू समाज ने चैन की सांस ली थी लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रांे में हिंसा का अभूतपूर्व तांडव हुआ। ये बातें विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल के दर्जनों स्थान पर माता दुर्गा के पूजा पंडालों में गोमांस फेंका गया। प्रतिमाओं को खंडित किया गया, हिन्दू मंदिरों को तोड़ा गया, मकानों और दुकानों पर हमले करके उल्हें लूटा गया, बाद में उन्हें जला दिया गया और हिन्दुओं पर जानलेवा हमले किये गए। लेकिन बंगाल की ममता सरकार ने इसे रोकने का सिर्फ दिखावा ही किया और जिहादियों को संरक्षण दिया। जिन अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी उन पर प्रशासन ने कार्रवाई न करके उल्टे हिन्दुओं पर कार्रवाई की और उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज किए। श्री जैन ने कहा कि राज्य में अनेक स्थानों पर हिन्दुओं के साथ अमानवीय अत्याचार किये गए। ममता बनर्जी सहित अन्य सेकुलरों से विहिप की अपील है कि वे जेहादी तुष्टीकरण की आग को न भड़कायें, न ही उससे खेलने का दुस्साहस करंे, यह केवल हिन्दू समाज और भारत को ही नष्ट करके संतुष्ट नहीं होगी, यह बाद में उनको भी नहीं छोड़ेगी।











