नकारात्मकता को परोसता मीडिया
September 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

नकारात्मकता को परोसता मीडिया

Written byArchiveArchive
Jul 4, 2016, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 04 Jul 2016 16:22:39

 

मीडिया जान–बूझकर देशभक्त नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकतों को तूल दे रहा

इन दिनों समाचार चैनलों और अखबारों में झूठी और नकारात्मक खबरों की मानो आंधी-सी आई हुई है। लगभग हर दिन कोई फर्जी खबर फैलाई जाती है और फिर उस पर सोशल मीडिया से लेकर गली-चौराहों तक बहस शुरू हो जाती है। विपक्ष बिना तथ्यों को जांचे मीडिया की खबरों के आधार पर सरकार पर हमला बोलता है। अगले दिन एक छोटा सा खंडन किसी कोने में छप जाता है। या कई मामलों में तो माफी मांगने या खेद जताने की जरूरत भी नहीं समझी जाती।

बीते दिनों इस खेल का बड़ा शिकार बना रेलवे विभाग। पहले व्हाट्सएप पर एक अफवाह उड़ी कि 1 जुलाई से रेलवे के किरायों में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। अगले दिन यह अफवाह न्यूज चैनलों और अखबारों की वेबसाइट पर खबर बनकर छप गई। स्वाभाविक है कि इस बात से लोगों में सरकार के लिए नाराजगी पैदा हुई। रेल मंत्रालय बताता रहा कि यह खबर झूठी है, लेकिन मीडिया ने अफवाह को फैलाने में भरपूर योगदान दिया।

इससे एक दिन पहले ही नागालैंड का अलग झंडा और अलग पासपोर्ट जारी होने की अफवाह भी बेहद योजनाबद्घ तरीके से उड़ाई गई। पहले अखबारों और चैनलों के जरिए इस बात को फैलाया गया। कई संपादकों और पत्रकारों ने इसे सोशल मीडिया पर भी हवा दी। गृह राज्यमंत्री सामने आकर सफाई देते रहे। लेकिन तब तक मीडिया अपना काम कर चुका था।

दिल्ली से भाजपा के सांसद महेश गिरी भी मीडिया के इसी खेल को शिकार बने। खुद भ्रष्टाचार के मामलों में डूबे मुख्यमंत्री ने उन पर हत्या का आरोप लगा दिया। आम आदमी पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेता रोज प्रेस वार्ता   करके अलग-अलग चिट्ठियां लहराते रहे। इन झूठे सबूतों और बनावटी चिट्ठियों के आधार पर सांसद से सवाल पूछे जाते रहे। किसी चैनल या अखबार ने आम आदमी पार्टी के किसी नेता से जाकर यह पूछने की जरूरत नहीं समझी कि आप अपने सबूतों को लेकर किसी अदालत में क्यों नहीं चले जाते। क्या यह सामान्य बात है कि किसी सम्मानित और लोकप्रिय सांसद पर बिना सबूत के हत्या जैसा जघन्य आरोप लगाया जाए और मीडिया आरोप लगाने वाले नेता की जवाबदेही की जरूरत तक न समझे? कुछ दिन पहले केजरीवाल ने यही काम प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर भी किया था। तब भी उन्होंने मीडिया को भोंपू की तरह इस्तेमाल किया और मीडिया खुशी-खुशी भोंपू बना रहा।

मीडिया के अंदर बैठे लोग जान-बूझकर ऐसी हरकतें करने लगे हैं जिससे हर देशभक्त नागरिक की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कश्मीर में सीआरपीएफ के 8 जवानों के बलिदान पर जब पूरा देश शोक में था तो टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी खबर में आतंकवादियों को 'बागी' कहकर संबोधित किया। अगले दिन इसी अखबार ने खबर छापी कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हुतात्मा वीर के अंतिम संस्कार में देरी हुई क्योंकि गांव में अगड़ी जाति के लोगों ने इसके लिए जमीन देने से मना कर दिया। अंतिम संस्कार के वक्त वहां बाकी चैनलों, अखबारों के लोग भी मौजूद थे। किसी और को यह बात नहीं दिखाई दी? अगले दिन जब टाइम्स ऑफ इंडिया में खबर छपी तो सभी ने भेड़चाल में उसे सच मानकर चला दिया। अगर वह खबर सच थी तो आखिर उत्तर प्रदेश सरकार ने दोषी लोगों पर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज क्यों नहीं किया?

अब जब यह बात पता चल चुकी है कि जो खबर बताई जा रही है वह पूरी तरह सही नहीं है, तो किसी ने भी सच्चाई सामने लाने की जरूरत नहीं समझी। क्या ऐसी शरारतपूर्ण झूठी खबरों से देश और जवानों के मनोबल पर बुरा असर नहीं पड़ता है? एनएसजी में चीन के अड़ंगे के कारण भारत को जगह न मिल पाने पर मीडिया के एक तबके में जश्न का माहौल देखा गया। एनएसजी के फैसले को प्रधानमंत्री मोदी की निजी हार के तौर पर प्रचारित किया गया। जबकि एनएसजी से भी महत्वपूर्ण वैश्विक गठजोड़ मिसाइल टेक्नोलॉजी नियंत्रण प्रणाली (एमटीसीआर) की सदस्यता पाने में कामयाबी की खबर पूरी तरह दबा दी गई। यह जानकारी भी लगभग छिपा ली गई कि एमटीसीआर की सदस्यता के लिए चीन कई साल से नाक रगड़ रहा है।

इधर, दिल्ली का मीडिया अपराध की घटनाओं का महत्व धर्म के आधार पर आंकने की अपनी नीति पर मजबूती के साथ टिका हुआ है। बिहार के मोतिहारी में बलात्कार का एक मामला सामने आया। लड़की की हालत देखकर लोगों को दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। लेकिन शायद मीडिया को ज्यों ही पता चला कि आरोपी एक खास समुदाय का है, यह खबर सभी चैनलों और अखबारों से उतर गई। बिहार सरकार ने खुलेआम आरोपियों की मदद की, उन्हें बचाने के लिए गलत मेडिकल रिपोर्ट दी गई। इतने बर्बर अपराध में सिर्फ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। लेकिन किसी अखबार या चैनल ने ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया जिससे नीतीश कुमार के सुशासन के दावों पर सवाल उठते हों। कुछ हफ्ते पहले केरल में जीशा बलात्कार कांड में पूरा देश मीडिया का यही रवैया देख चुका है। 

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘भारत को सामूहिक शक्ति का लाभ उठाना होगा’

Rajasthan Weather: जानिये अगले 5 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम? 

आज का श्लोक : रन्ध्रान्वेषी परीवादी, विवादी मर्मभेदकः

आज का राशिफल

23 सितंबर का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

president droupadi murmu 72nd national film awards

कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन न करें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

nanda sunanda mahotsav nainital cm dhami 2026

नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, बोले- ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

Load More

ताज़ा समाचार

‘भारत को सामूहिक शक्ति का लाभ उठाना होगा’

Rajasthan Weather: जानिये अगले 5 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम? 

आज का श्लोक : रन्ध्रान्वेषी परीवादी, विवादी मर्मभेदकः

आज का राशिफल

23 सितंबर का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

president droupadi murmu 72nd national film awards

कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन न करें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

nanda sunanda mahotsav nainital cm dhami 2026

नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, बोले- ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

nitin nabin saharanpur visit bjp mission 2027

जो यूपी कभी माफिया के लिए बदनाम था, वो आज वैश्विक पहचान बना रहा है : नितिन नबीन

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

UNGA में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का बेतुका बयान, बोले- ‘अगर हमने न रोका होता, तो न्यूयॉर्क-लंदन में घूमते आतंकी’

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

उत्तराखंड : सरकारी जमीनों पर कब्जे कर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाह, खामोश रहा प्रशासन

RSS Prabhat Gram Workshop Chittorgarh Sah Sarkaryavah Alok Kumar Panchjanya

“गांवों का विकास और जैविक खेती समय की मांग”: चित्तौड़गढ़ में सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने दिया विशेष मंत्र

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies