| दिंनाक: 15 Feb 2016 13:36:00 |
|
लोगों को 'अच्छी पुस्तक और अच्छे संस्कार' देने के प्रयोजन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रान्त प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वसंत पंचमी को साहित्य प्रचार दिवस के रूप में मनाएगा। वर्तमान पीढ़ी को उसके गौरवमय अतीत का स्मरण करवाते हुए भारतीय संस्कृति एवं इतिहास की जानकारी देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। रा.स्व.संघ दिल्ली प्रान्त के स्वयंसेवक राजधानी के 1,000 स्थानों पर साहित्य के स्टाल लगाएंगे, लोगों को साहित्य के प्रति जागरूक करेंगे और साहित्य की बिक्री करेंगे।
प्रचार विभाग ने गौरवशाली साहित्य इतिहास के अंतर्गत रा.स्व.संघ का दृष्टिकोण, लघुकथाएं, हनुमान फॉर स्टूडेंट, गीता फॉर स्टूडेंट और भारत के वीर क्रांतिकारी शीर्षक से रू.1,000 की 40 पुस्तकों का एक सेट तैयार किया है।
रा.स्व.संघ के दिल्ली प्रांत प्रचार प्रमुख श्री राजीव तुली कहते हैं कि साहित्य प्रचार के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाए तो समाज की उन्नति होती है। ल्ल इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केन्द्र