अखलाक पर रोने वाले 'आशा' पर सो गए
August 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अखलाक पर रोने वाले 'आशा' पर सो गए

Written byArchiveArchive
Feb 8, 2016, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 08 Feb 2016 13:13:23

 

वर्ष 2016 की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिन्दुओं के लिए बड़ी भयानक रही। एक महीने में आधा दर्जन जघन्य अपहरण, सामूहिक बलात्कार और उनके वीडियो बनाने के समाचारों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। इनमें से एक मामले को छोड़कर किसी में भी पुलिस नामजद मुजरिमों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सामाजिक संगठन 'सच' के संचालक संदीप पहल कहते हैं, ''क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हर कोई चिंतित है। तमाम मामलों में नामित अभियुक्त समुदाय-विशेष से सम्बंध रखते हैं। सपा सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण नीति ने मानो पुलिस के भी हाथ बांध दिए हों। यही कारण है कि पुलिस भी इन बलात्कारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से हिचकिचाती है। ''पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हालत कैसी है, इसकी कल्पना इस क्षेत्र से बाहर के लोग (शायद पश्चिम बंगाल को छोड़कर) नहीं कर सकते।

पहली घटना 2016 के आरंभ में मेरठ के मवाना कसबे में हुई। यहां एक युवती को घर में अकेली पाकर शादाब, मुसरिफ और मुरसलीन नामक युवक घर में घुसे तथा उसके साथ मारपीट कर सामूहिक बलात्कार कर फरार हो गए। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गयी, किन्तु एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि थानेदार नामित अभियुक्तों में से एक का नाम निकलवाना चाहते हैं, उसके बाद ही मामले में आगे बढ़ेंगे!

दूसरा मामला जिला मुजफ्फरनगर के मीरापुर कसबे का है। यहां एक 22 वर्षीया लड़की को उसके घर के बाहर से ही अगवा कर तीन लोगों – सद्दाम, रिजवान और शाहरुख ने सामूहिक बलात्कार किया तथा उसका वीडियो बनाया। बाद में उन्होंने इसके क्लिप महिला की भावी ससुराल को भेज दिए जिससे उसकी शादी टूट गयी। थाना प्रभारी जे.एस. यादव का कहना है कि आरोपियों ने लड़की से इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी, पर उन्होंने खुद वीडियो सार्वजनिक कर दिया। मेडिकल परीक्षण में भी बलात्कार की पुष्टि हो गयी, लेकिन पुलिस की तत्परता देखिए, तीन सप्ताह बाद भी उसके हाथ खाली हैं।

तीसरा मामला मुजफ्फरनगर के छपार का है। यहां 13 जनवरी को एक 'आशा' कार्यकर्ता ने अपने सामूहिक बलात्कार का वीडियो सब जगह फैल जाने के बाद आत्महत्या कर ली। 40 वर्षीया वह महिला तीन बच्चों की मां थी, पति विकलांग है, परिवार का पालन महिला की कमाई से ही होता था। आरोपी की उम्र 20 वर्ष है और उसका नाम शाहिद है। उसने उसे अपने परिवार में प्रसव में मदद के लिए बुलाया था। उसके घर जाने पर पता चला कि प्रसव के बहाने से बुलाकर उसका अपहरण किया गया है। शाहिद ने दोस्तों के साथ मिलकर उसका सामूहिक बलात्कार किया, जिसका वीडियो भी बनाया गया। उसे व्हाट्सएप पर डाल दिया गया। यह शर्मिन्दगी महिला से बर्दाश्त नहीं हुई और उसने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। जिला प्रशासन ने मात्र 30,000 रु. की राशि उसके परिवार को दी है। इसके विरोध में तथा नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छपार के हजारों लोगों ने कई जिलों की आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। शाहिद तो गिरफ्तार हो गया, पर उसके साथी फरार हैं। क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ाने के लिए प्रशासन ने लखनऊ पत्र भेजा है। तीन सप्ताह बाद भी वहां से कोई आशाजनक सन्देश प्राप्त नहीं हुआ। लोगों को याद होगा कि दादरी कांड में मृतक के परिवार को दो दिन में ही सब मिलाकर लगभग 50 लाख रुपए नकद और चार फ्लैट देने की घोषणा कर दी गयी थी। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने निजी तौर पर मृतक की दो लड़कियों का सम्पूर्ण भार, उनके विवाह होने तक, स्वयं वहन करने का सार्वजनिक ऐलान किया है। बालियान मुजफ्फरनगर से सांसद हैं।

एक और दिल दहला देने वाली घटना में एक नाबालिग लड़की के साथ बागपत जिले के अम्बेटा में सामूहिक बलात्कार हुआ। इस लड़की का परिवार मुजफ्फरनगर दंगे (2013) में बेघर हुआ था तथा सरकार की ओर से सुरक्षा की गारंटी पर अम्बेटा में बसाया गया था। 14 वर्षीया किशोरी अपने खेत की ओर जा रही थी तब पूर्व ग्राम प्रधान जहीर के बेटे गुलफाम व उसके दो साथियों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। वे उसे अचेत अवस्था में छोड़ गए। डॉक्टरी जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई। सर्किल अधिकारी एन.पी. सिंह ने बताया कि धारा 376बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुजरिमों की गिरफ्तारी के सम्बंध में वे इतना ही कह सके कि कोशिश जारी है, लेकिन दो सप्ताह बाद भी परिणाम शून्य है।

23 जनवरी को मेरठ महानगर की बाहरी बस्ती काशी की एक नाबालिग लड़की मोदीनगर (जिला गाजियाबाद) से अपहृत कर ली गयी। अपहरणकर्ता मशकूर, मुसव्वर और हाजी लायक अली बसपा के नेता बताए जाते हैं। ये भी काशी के ही रहने वाले हैं। सर्किल अधिकारी रफीक अहमद के रुख से लगता है कि वे केवल खानापूरी कर रहे हैं। 12 दिन बाद भी लड़की का सुराग नहीं है। अहमद शायद उसे बालिग हो जाने के बाद ही बरामद करेंगे ताकि दबाव में लेकर धारा164 के अन्तर्गत बयान करा दें। ज्ञात हुआ है कि किशोरी कुछ ही दिनों में बालिग हो जाने वाली है। यह मामला मेरठ में बहुत उछल चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्थानीय भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर, जिले के तीन भाजपाई विधायक आदि पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिदेशक समेत सभी अधिकारियों से मिल चुके हैं।   स्थानीय पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता, जिसे जानकार लोग अभियुक्तों से मिलीभगत का नाम दे रहे हैं, की जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंचा दी गयी है। काशी के लोग दो दिन बाजार बंद रखकर विरोध जता चुके हैं। वहां के लोगों का कहना है कि आरोपियों को काशी में रहने नहीं दिया जाएगा। निरंतर दिनोदिन बढ़ते तनाव के बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है।

आए दिन महिला सशक्तीकरण की बात करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी पार्टी इस पूरे घटनाक्रम में नदारद है। नेशनल बैंक वर्करर्स ऑर्गनाइजेशन के राजगोपाल कात्यायन कहते हैं, ''हैदराबाद पर ध्यान केन्द्रित करने वाले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नेता अपने पड़ोस में महिलाओं के साथ हो रहे पैशाचिक व्यवहार पर खामोश हैं। क्या ऐसा तब भी होता जब बलात्कार की शिकार कोई मुसलमान महिला होती अथवा बलात्कारी हिन्दू रहे होते?'' यह प्रश्न इस क्षेत्र के लोगों के जेहन में है और यह सेकुलर होने का दम भरने वालों के लिए खतरनाक संकेत है। मेरठ से अजय मित्तल

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी

‘सुशासन संवाद-राजस्थान’: राष्ट्रीय चेतना की सशक्त आवाज है पाञ्चजन्य- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: 473 विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को मिले पक्के घर, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपी खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान

बंगाल में गिरफ्तार पाक नागरिक के पास से सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय का नक्शा व तस्वीरें बरामद

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ के बलिदान से जुड़ा अध्याय

प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित बेगम बतूल जी

बेगम बतूल ने छेड़ी राजस्थान की लोकधुन, फिर बोलीं ‘राम-राम’… सुशासन संवाद में दिखा संस्कृति का अनोखा रंग

Load More

ताज़ा समाचार

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी

‘सुशासन संवाद-राजस्थान’: राष्ट्रीय चेतना की सशक्त आवाज है पाञ्चजन्य- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: 473 विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को मिले पक्के घर, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपी खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान

बंगाल में गिरफ्तार पाक नागरिक के पास से सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय का नक्शा व तस्वीरें बरामद

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ के बलिदान से जुड़ा अध्याय

प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित बेगम बतूल जी

बेगम बतूल ने छेड़ी राजस्थान की लोकधुन, फिर बोलीं ‘राम-राम’… सुशासन संवाद में दिखा संस्कृति का अनोखा रंग

दिल्ली में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता

झारखंड के छात्रों के न्याय के लिए देशभर में विद्यार्थी एकजुट; ABVP बोली- जारी रहेगा संघर्ष, हो CBI जांच

शिक्षाविद् श्री के. राम जी, श्री शैलेन्द्र भदौरिया जी और सीनियर जर्नलिस्ट श्री अनुराग पुनेठा जी

नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा: शिक्षा से उद्यमिता तक क्यों बदलनी होगी सोच?

विभाजन की विभीषिका? भारत ने खोया लाहौर

UP में स्वतंत्रता दिवस पर सभी 75 जिलों में स्थापित की जाएग ‘वंदे मातरम् वाटिका’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies