| दिंनाक: 28 Dec 2015 13:21:45 |
|
हैदराबाद में आयोजित ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के 41वें अधिवेशन के दौरान गोवा की राज्यपाल और सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती मृदुला सिन्हा एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने हिंदी की सुपरिचित और जानी-मानी लेखिका श्रीमती सविता चड्ढा की दो पुस्तकों- काव्य संग्रह 'जो है बस इधर ही है' और कहानी संग्रह 'खुशनसीब औरतें-2015' का
लोकार्पण किया।
इस अवसर पर हैदराबाद की लेखिका अहिल्या मिश्रा और ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के महासचिव प्रो. शिवशंकर अवस्थी ने श्रीमती सविता चड्ढा के लेखन और उनकी रचनात्मक सक्रियता के लिए बधाई दी।
सम्मेलन में भारतीय भाषाओं के विभिन्न रचनाकारों ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। लेखिका श्रीमती सविता चड्ढा ने 'पुस्तक प्रोन्नयन, समस्याएं' विषय पर अपने विचार भी व्यक्त किये।
दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से बहुभाषी लेखकों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की और कार्यक्रम का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के गृह राज्यमंत्री श्री नयन नरसिम्हा रेड्डी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से किया।
-प्रतिनिधि