| दिंनाक: 22 Aug 2015 14:31:07 |
|
पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे 'मातृछाया' में गए। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें दुलारा। उल्लेखनीय है कि मातृछाया में छोटे अनाथ बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है। बाद में उन्हें योग्य पालकों को गोद दे दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से देश के अनेक हिस्सों में मातृछाया संचालित हो रहे हैं। इनमें वे बच्चे रखे जाते हैं जिन्हें किसी कारणवश उनके माता-पिता ही कहीं छोड़ देते हैं। -प्रतिनिधि