| दिंनाक: 23 May 2015 14:39:35 |
|
गत 12 मई को बेंगलुरू में हिन्दू स्वयंसेवक संघ के पूर्व संघचालक स्व.सत्यनारायण का अवसान हो गया। वह 90 वर्ष की अवस्था को पार कर चुके थे। उनका जन्म 1925 को मैसूर (कर्नाटक) में हुआ था। स्व.सत्यनारायण ने मैसूर और बेंगलुरू में रहकर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक लंबे समय तक कार्य किया और इसके बाद वह इंग्लैंड चले गए। स्व. सत्यनारायण ने इंग्लैंड में संघ कार्य से पे्ररित होकर विदेशी धरती पर सामाजिक कार्य किया। उनका स्वयंसेवकों के साथ जुड़ाव प्रत्येक स्वयंसेवक को याद दिलाता है। वह सदैव प्रसन्नचित रहने वाले व्यक्ति एवं समय मिलते ही स्वयंसेवकों एवं उनके परिवारों से मिलते रहना उनके स्वभाव में था।
वह बड़े साधारण व्यक्ति थे और सदैव संघ कार्य को प्राथमिकता में रखते थे। उनके अवसान पर संघ के कई बड़े अधिकारियों ने आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी एवं उनके द्वारा किए गए कायोंर् को याद किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने उनके अवसान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सत्यनारायण ने संघ कार्य पूरी तन्मयता से किया। वह संघ कार्य को जब करते थे तो उसे वे प्राथमिकता में लेते थे। मुझे आशा है कि युवा स्वयंसेवक उनसे प्रेरणा लेंगे। उनको विनम्र श्रद्धांजलि।
ल्ल प्रतिनिधि