|
राष्ट्रीय सिख संगत के एक प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंटकर मांग की है कि पंजाब में आतंकवाद के दौरान जिन लोगों पर मुकदमा किया गया था और जो लोग अभी तक जेलों में बन्द हैं, उन्हें रिहा किया जाए। संगत का तर्क है कि अब पंजाब में आतंकवाद जैसी कोई बात नहीं रही और बंदियों की उम्र भी काफी हो गई है। कुछ लोग 20 वर्ष से भी अधिक समय से जेल में बन्द हैं। ऐसे में उन लोगों को पर मानवीय दृष्टि से विचार करने की जरूरत है। प्रतिनिधिमण्डल में सिख संगत के संरक्षक सरदार चिरंजीव सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरचरन सिंह गिल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अविनाश जायसवाल,राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अवतार सिंह शास्त्री, दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनामसिंह धूमा, महासचिव बाबा सुखचैन सिंह, अकालतख्त के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह खालसा आदि शामिल थे। -प्रतिनिधि
बेटियों के बिना समाज की कल्पना असंभव
शक्ति महिला सहायता केन्द्र की ओर से कन्या भू्रण हत्या के विरुद्ध 29 दिसम्बर को रइया (पंजाब) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो़ लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या के सन्दर्भ में पंजाब के माथे पर लगा कलंक मिटाने के लिए सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा। कोख में बेटियों की हत्या करने वाले यह नहीं जानते कि बेटियां ही नहीं बचेंगी तो फिर समाज का निर्माण कैसे होगा? उन्होंने कहा कि समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
इस अवसर पर 'द थिएटर परसन्स ऑफ अमृतसर' की ओर से कन्या भू्रण हत्या के विरुद्घ एक नाटक प्रस्तुत किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच कविता व भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। -प्रतिनिधि
पूर्व छात्रों को मिला समाज सेवा का मंत्र
पिछले दिनों विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद्, ब्रज प्रदेश द्वारा बरेली मण्डल का सम्मेलन बरेली में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पूर्व छात्र परिषद् के संयोजक विनोद कुमार ने परिषद् के कायार्ें की जानकारी दी। पूर्व छात्र परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने कहा कि 'जग सिरमौर बनाएं भारत' के विचार को साथ लेकर आगे बढ़ना है। 'अहं से वयं' की सीख हमें शिशु मंदिर से ही मिली है। संकट में पड़े प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करने की टीस हम सबके मन में होनी चाहिए। इसके बाद पांच स्थानों पर जिलाश: बैठकें हुइंर्। इनमें विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन के समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम ने विद्या भारती की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरेली में रक्त कोष भी पूर्व छात्र परिषद् के सहयोग से संचालित हो रहा है। सम्मेलन में शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। इसी तरह का एक सम्मेलन अलीगढ़ में भी आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता ख्यालीराम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्या भारती के पूर्व छात्र हैं और समाज में हर स्थान पर इसका प्रकटीकरण होना चाहिए। समाज में विभिन्न क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना और हर संभव मदद करना आपका कर्तव्य है। अलीगढ़ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, महेष गोयल, सुमित गोटेवाल आदि ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। -प्रतिनिधि











