विदेश संबंध - अमरीका के सामने अपने हित खुलकर रखने होंगे
August 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

विदेश संबंध – अमरीका के सामने अपने हित खुलकर रखने होंगे

Written byArchiveArchive
Sep 13, 2014, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 13 Sep 2014 15:06:13

 

तिथि : 30/9/14

एजेंडा : साझे रणनीतिक हिट

चुनौती : भारत के हितों को दृढ़ता से रखना होगा

तिथि : 15/06/14

एजेंडा : द्विपक्षीय संभंध सुदृण करना

चुनौती : अनेक लंबित परयोजनायो पर काम शुरू

 

तिथि : 05/09/14

एजेंडा : परमाणु करार पर आगे बढ़ना

चुनौती : यूरेनियम उपलब्ध होगा संधि के तहत

 

तिथि : 01/08/14

एजेंडा : भारत का रणनीतिक हिट आंकना

चुनौती : सहयोग, मोदी की यात्रा का एजेंडा

 

तिथि : 30/08/14

एजेंडा : सांस्कृतिक संभंध सुदृण करना

चुनौती : विकास कार्यक्रमों में सहयोग, साथ बढ़ने का वादा

तिथि : 03/08/14

एजेंडा : साझे हिट में नए आयाम जोड़ना

चुनौती : चीन के प्रभाव में कमी प्रचंड ने मोदी का जादू माना

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारत में भाजपानीत राजग सरकार बनने के बाद विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव देने में आ रहा है। खासकर भारत-चीन संबंधों में एक नई पहल दिखी है। चीन की भारत में दिलचस्पी बढ़ी है, चीन के विदेश मंत्री अभी भारत आए ही थे। शपथ ग्रहण समारोह में हमारे पड़ोसी देशों के राष्ट्र प्रमुख आए थे। ऐसा पहली बार हुआ था। इससे दक्षिणी एशिया में संदेश गया कि हम संबंधों को अगे बढ़ाने में पहल करना चाहते हैं। जिन देशों, जैसे मारीशस आदि में भारतीय मूल के लोग रहते हैं उनसे हमें अच्छे संबंध बनाने हैं। इस सरकार से पहले सत्ता में रहीं सरकारें मिली जुली थीं, किसी एक पार्टी का इतना वर्चस्व नहीं था, लेकिन अब जो राजग सरकार बनी है इसमें भाजपा प्रमुख दल है और नेता भी 1947 से बाद जन्मी पीढ़ी से हैं। मेरे ख्याल से ये बदलते भारत की तरफ संकेत करने वाली चीजंे हैं।
नरेन्द्र मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुना। हमारे उस देश से कुछ खास संबंध हैं। हम जब भी मदद की जरूरत पड़ी,भूटान ने हमेशा हमारा साथ दिया है। उस देश से हमारे पुराने और प्रगाढ़ संबंध हैं। दिसम्बर 2003 में हमारे उत्तर-पूर्व में जब विद्रोही गुटों की समस्या उठी थी, तब भूटान ने मदद की थी। वहां उनके गुप्त अड्डों को ध्वस्त किया था।
नेपाल जाकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक तरह से चीन को संकेत दिया कि अब उसकी मनमानी नहीं चलने वाली कि जब चाहे नेपाल में दखल दे। मोदी ने जता दिया कि अब हम नेपाल के साथ दिल खोलकर आगे बढ़ने को तैयार हैं। पहले हमारे यहां एक शंका रहती थी कि कहीं नेपाल हमें चीन का हौव्वा तो नहीं दिखा रहा है। मोदी के वहां जाने से अब वह हौव्वा खत्म हो गया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बंगलादेश और म्यांमार भेजा। इससे संकेत गया कि मोदी सरकार दक्षिण एशिया में अपनी भूमिका पुख्ता तरीके से निभाएगी।
जापान की बात करें तो उस देश के साथ पहले की सरकारों के दौरान भी संबंध बढ़ ही रहे थे। लेकिन इसमें दो बातें खास हैं। एक, प्रस्तावित दिल्ली-मुम्बई कॉरिडोर का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा गुजरात के गुजरता है। गुजरात ने अपनी तरफ से इसकी 80 प्रतिशत तैयारी कर ली थी और बता दिया था कि जैसे ही इस पर काम शुरू होगा, गुजरात उसमें पूरी तैयारी से खड़ा होगा। दूसरा, गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते भी नरेन्द्र मोदी का जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ व्यक्तिगत संबंध रहा है। इस वजह से जापान, जो अभी तक इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया था, अब दिल खोल कर आगे बढ़ रहा है। हालांकि परमाणु मुद्दे पर अभी भी जापान की तरफ कुछ अड़चनें हैं। खासकर फुकूशिमा हादसे के बाद से तो जापान इस ओर ज्यादा सतर्क हो गया है। लेकिन उनकी घरेलू नीतियों में आगे चलकर बदलाव आया तो भारत के साथ उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत पर पूर्वी एशियाई देश हमेशा ही 'पश्चिम की तरफ रुझान' को जो लेबल लगाते रहते थे, अब उसमें उन्हें बदलाव दिखा है। जापान के साथ तो हमारे प्राचीन सांस्कृतिक संबंध हैं।
अब जल्दी ही मोदी अमरीका जाने वाले हैं। हम जानते ही हैं कि भारत की तरफ अमरीकी दृष्टि में बदलाव आया है। वे जानना चाहते हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की रीति-नीति कैसी है। अभी अमरीका के विदेश मंत्री, वाणिज्य मंत्री और रक्षा मंत्री भारत आए थे। अमरीका ने भारत को लेकर अपनी सोच बदली है।
राष्ट्रपति ओबामा ने खुद फोन करके नरेन्द्र मोदी को बधाई दी, उन्हें आने का न्योता दिया। साफ है कि ओबामा कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे उम्मीद बाधें है भारत के साथ उनका रक्षा सहयेाग तो चलता रहे। चाहते हैं परमाणु मुद्दे पर भारत की सिविल सोसायटी के विरोध, खासकर भोपाल कांड के बाद से साफ इनकार के स्वरों में अगर कोई बदलाव वे करा पाएं तो उनकी नजर से बेहतर होगा। वे पर्यावरण परिवर्तन के मुद्दों पर भी भारत को अपने पाले में लेना चाहते हैं। हालांकि अमरीका ने अभी तक यह नहीं कहा है कि हम चीन पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें भारत हमारे साथ आए।
पाकिस्तान की भारत में आतंकवाद को उकसाने की नीति के बावजूद अमरीका का उसे शह देना भारत की दृष्टि से सही नहीं है। भारत अभी अमरीका का मित्र बना है, 'गैर-नाटो' सहयोगी देश का दर्जा अभी हमें नहीं मिला है। भारत ने अभी तक उसके लिए कोई इच्छा भी नहीं दिखाई है। यह सही है कि अमरीका पाकिस्तान की गलतियों को नजरअंदाज करता रहा है। एक तरफ तो पाकिस्तान लादेन को अपनी छावनी में पनाह देता रहा, हक्कानी गुट को पालता रहा है,भारत के मित्र देश अफगानिस्तान को हमेशा अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है। चीन को पाकिस्तान अपना सबसे विश्वसनीय दोस्त मानता है। भारत को अमरीका से साफ कहना चाहिए कि उसने पाकिस्तान को इतना बढ़ावा दिया है कि वह कई मुंह वाला दानव बन गया है। दूसरा, अफगानिस्तान से जाने के बाद उसे पाकिस्तान के हाथ में छोड़ना हमें मंजूर नहीं होगा। अगर पड़ोसी देशों को मिलाकर अफगानिस्तान की सहायता का कोई गुट बना सकते हैं तो अमरीका को बनाना चाहिए।
भारत को कहना होगा कि म्यांमार, चीन, सहित तमाम एशियाई देशों और ईरान के साथ उसके संबंधों को अमरीका, सकारात्मक रुख से देखे। ईरान के साथ तेल कुंओं की खोज के हमारे सहयोग को अमरीका के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। शाहबहार बंदरगाह के जरिए हमारे उत्तरी कॉरिडोर के मुद्दे को ठेस लगी। अमरीका बर्मा के साथ हमारी पाईपलाइन का विरोध करता है। बर्मा में गैस क्षेत्र में 30 प्रतिशत हिस्सा भारत का है, पर अमरीकी दखल की वजह से बर्मा ने वह भी चीन को दे दिया। भारत के हितों को अमरीका को अपने हित समझकर चलना होगा, तभी द्विपक्षीय संबंध चल पाएंगे। हमें उनसे साफ-साफ बात करनी होगी और बताना होगा कि इसके बिना भारत की जनता उनके साथ नहीं आएगी।  –शशांक
(लेखक भारत के विदेश सचिव रहे हैं)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जनकदुलारी

विभाजन की विभीषिका : महीनों भूखे प्यासे रहकर पहुंचे इस पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

कार्बन उत्सर्जन न घटा तो सदी के अंत तक पश्चिमी हिमालय की मौसमी बर्फ गायब हो सकती है

लंदन में विजय अग्रवाल और मनप्रीत कौर गिरफ्तार: मेहुल चोकसी के वकील पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: DRDO ने निजी कंपनियों को मिसाइल और बम सिस्टम बनाने बनने का न्योता दिया

South Africa goldmine accident

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सोने की खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा मौतें; जाम्बोये गांव में बड़ा हादसा

आज का श्लोक : दुह्यन्ति ये स्वराष्ट्राय कामयन्ते च मङ्गलम्।

Load More

ताज़ा समाचार

जनकदुलारी

विभाजन की विभीषिका : महीनों भूखे प्यासे रहकर पहुंचे इस पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

कार्बन उत्सर्जन न घटा तो सदी के अंत तक पश्चिमी हिमालय की मौसमी बर्फ गायब हो सकती है

लंदन में विजय अग्रवाल और मनप्रीत कौर गिरफ्तार: मेहुल चोकसी के वकील पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: DRDO ने निजी कंपनियों को मिसाइल और बम सिस्टम बनाने बनने का न्योता दिया

South Africa goldmine accident

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सोने की खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा मौतें; जाम्बोये गांव में बड़ा हादसा

आज का श्लोक : दुह्यन्ति ये स्वराष्ट्राय कामयन्ते च मङ्गलम्।

आज का राशिफल

20 अगस्त का राशिफल: जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल

‘हम Gen Z हैं बर्दाश्त नहीं करेंगे’, लद्दाख घूमने गई महिला ने सुरक्षाकर्मियों को किया अपमानित, वीडियो वायरल

एक स्कूल में अभिजीत दीपके

‘सुर्खियों में बने रहने के लिए स्कूलों में कक्षाएं बाधित कर रहे अभिजीत दीपके’, केजरीवाल भी ऐसा करते थे, भड़के यूजर्स

Raksha Bandhan Significance Sanatan Dharma Yen Baddho Bali Raja Mantra Meaning Panchjanya

“येन बद्धो बलि राजा…”: केवल भाई-बहन का नहीं, राष्ट्र व समाज का महापर्व है रक्षाबंधन, जानिए इसका पौराणिक इतिहास!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies