घाव को हरा करती रामगंगा व काली नदी
August 21, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

घाव को हरा करती रामगंगा व काली नदी

Written byArchiveArchive
Jul 21, 2014, 12:00 am IST
inArchive

जहर घोलकर अमृत की आस

दिंनाक: 21 Jul 2014 12:30:55

 


असहाय है लाचार है मजबूर है गंगा,
अब हैसियत से अपनी बहुत दूर है गंगा
कैसी रही क्या हो गई हैरान है गंगा,
शीशे में खुद को देख परेशान है गंगा
मैदान ही मैदान है,मैदान है गंगा,
कुछ ही दिनों की लगता है मेहमान है गंगा

कवि कैलास गौतम की ये पंक्तियां चुभती हैं,रुलाती हैं और आक्रोश भी उत्पन्न कराते हुए उसकी दशा को बयां करती हैं,लेकिन सच्चाई में हकीकत यही है। वह गंगा जो मनुष्य के कल्याण और उसके मोक्ष के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई थी वह स्वयं के उद्धार की पुकार लगा रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में गंगा की दुर्दशा को देखा जा सकता है। भारतीय समाज के लिए गंगा मात्र एक नदी न होकर श्रद्धा, आस्था, पवित्रता, भक्ति-मुक्ति एवं एकात्मकता का प्रतीक है। गंगा के दर्शन और स्पर्श से मुक्ति की कामना का भाव भारत के जन-जन के रोम में समाहित है। यदि यह कहा जाए कि गंगा भारतीय स्ंास्कृति एवं एकता की मेरुदण्ड है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। दुनिया के किसी भी स्थान पर नदी के प्रति इतने बड़े समाज का इतना आत्मीय एवं पवित्रता का भाव देखने को नहीं मिलता। गंगा के साथ कुछ ऐसी बातें जुड़ी हैं जो हमारे समाज के बाह्य एवं अन्त:चेतन को युगों -युगों से स्पर्श करती रही हैं। भगीरथ के बिना भारत का अस्तित्व कल्पनातीत है क्योंकि गंगा भारत के हर पहलू को छूती है चाहे वह आध्यात्मिक हो, प्राकृतिक हो, आर्थिक, सांस्कृतिक या फिर भौतिक। यदि गंगा को हटा लें तो भारत को भारत कहना कठिन हो जायेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि विश्व का सबसे उपजाऊ भू-भाग हमें गंगा के आशीर्वाद से ही प्राप्त है। प्रत्येक वर्ष गंगा अपने जल से इस भूभाग को तृप्त कर इसे हरा-भरा रखती है,लेकिन इतने महत्व के बाद भी गंगा आज रो रही है। उसकी एक-एक चीख ह्दय में सरकारों के प्रति आक्रोश ही नहीं व्यक्त करती बल्कि बताती है कि भारत के ही कुछ बेटों द्वारा अपनी मां के खिलाफ कितना बड़ा षड्यंत्र किया गया। इनके थोड़े से लालच ने जगत जननी को भी नहीं छोड़ा। लेकिन कहा गया है कि गंगा जितनी करुणामय है उतनी ही कठोर, क्योंकि इसको जिसने भी बांधने और रोकने की कोशिश की उसकी मंशा कभी भी पूरी नहीं हुई। स्वयं शंकर ने भी इसके अवतरण के समय इसको मस्तक पर धारण किया और इसके प्रभाव को अविरल रहने दिया। आज जिस प्रकार गंगा के साथ व्यवहार किया जा रहा है वह मनुष्य के लिए एक सुखद संकेत नहीं है। विशेषज्ञों की मानंे तो गंगा की निर्मलता पर पूरी इच्छाशक्ति के साथ काम किया जाये तो ऐसा नहीं है कि गंगा स्वव्छ नहीं हो सकती।
हरिद्वार
गंगा की दशा और दुर्दशा को समझने के लिए एक बार हरिद्वार पर भी नजर डालनी होगी,क्योंकि गंगा के प्रदूषित होने का दुष्चक्र यहीं शुरू होता है। असल में यहीं से छोटे-बड़े दर्जनों नाले गिरने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है,जिनसे प्रतिदिन 60 एम.एल.डी. से ज्यादा गंदा पानी गंगा में प्रवाहित होता है। अकेले कानपुर को दोषी मानने वालों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि गंगा में पहला बड़ा नाला उत्तरकाशी में गिरता है। उत्तरकाशी यानी भागीरथी के किनारे पड़ने वाला पहला शहर। गंगा की शहरी प्रदूषण से पहली मुलाकात यहीं होती है। बहते को बांधने की सनक ने उत्तरकाशी को बदहाल कर दिया है। जिस भागीरथी से उत्तरकाशी का अस्तित्व है वहीं पर इसको सुरंगों में डालने के अनुचित प्रयास हो रहे हैं। उत्तरकाशी में जो गंगा अपने बहाव की गति से एक कौतूहल पैदा कर देती है वही नरौरा के पास तक आते-आते डरी-सहमी सी लगने लगती है। कणप्रयाग, अलकनन्दा और पिंडर के रास्तों पर बनने वाली सुरंगों और सड़कों का सारा मलबा गंगा में गिराया जाता है। इस मलबे में शामिल बारूद से कितने जलचर नष्ट हो रहे हैं इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा में हजारों लीटर गंदा पानी उड़ेल दिया जाता है। हाल ही में नासा ने कुछ चित्र जारी किये थे,जो बताते हैं कि गंगोत्री ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहा है, लेकिन सवाल है कि जब गंगोत्री में पानी ही नहीं रहेगा तो टिहरी बंाध में पानी कहां से आयेगा? जिसे बनाने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ रुपए तो फूंके ही साथ ही पता नहीं कितनी ही चीजों को मिटाकर अविरल धारा को रोक दिया। जिसका परिणाम है कि गंगा आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

कन्नौज का नाम आते ही सबसे पहले इत्र की खुशबू आने लगती है। लेकिन समय के साथ अब यह खुशबू इत्र की नहीं बल्कि बदबूदार रसायनों की रह गई है। इन रसायनों ने जहां इत्र के कारोबार पर असर डाला वहीं इसके दुष्प्रभाव से गंगा भी नहीं बच सकी है।
इत्र बनाने में अब रसायन का प्रयोग होता है जिसके बाद उसके अपशिष्ट को स्थान -स्थान पर गंगा में गिरा दिया जाता है। तो दूसरी ओर गंगा का गला घोंटने पर उतारू रामगंगा एवं काली नदी अपने साथ जहर युक्त पानी लेकर गंगा के घाव को हरा करने का काम कर देती है। कारखानों से रसायन का पानी रामगंगा में मिलने से इसका पानी काला हो गया है। वहीं काली नदी अपने नाम के अनुसार काला जहर लेकर चलती है।
गौरतलब है कि नैनीताल के उदगम स्थल से रामगंगा 650 किमी. से ज्यादा यात्रा करके जिले की सीमा को राजेपुर ब्लाक में छपरी गंाव में स्पर्श करती है। इस बीच कई औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित जल इसमें मिलते-मिलते इसका पानी जहर बन जाता है। वहीं काली नदी मुजफ्फरनगर की झावरी झील से निकलते हुए मेरठ,बुलन्दशहर होते हुए जिले के पखना व सराय अगहत के पास प्रवेश करती है। कुल 470 से ज्यादा किमी. का रास्ता तय करने के बाद काली नदी इतनी प्रदूषित हो जाती है कोई भी इस नदी के पास नहीं जाना चाहता। बरसात के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों यह अपने नाम के अनुरूप ही जहर युक्त रहती है।

यहां डरी-सहमी नजर आई गंगा

शाम के चार बज रहे थे । हम उस बिठूर में थे जहां कभी रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता था। रानी अक्सर बचपन में गंगा किनारे आया करती थीं और गंगा मां का आशीर्वाद लिया करती थीं। यह नाना जी एवं तांत्याटोपे जैसे महान लोगों की धरती रही हैं । बिठूर का अपना स्वयं का इतिहास है। गंंगा के छोर पर बसा यह कस्बा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम की अपने साथ अनगिनत यादें लिए हुए है। साथ ही वाराणसी के बाद यहीं पर सबसे अधिक 42 घाट हैं। बिठूर से कानपुर की दूरी महज 22 किमी. है। मन हुआ कि इन घाटों को देखा जाये। हम ब्रह्मा घाट पहुंचे और देखा कि वह गंगा जो हिमालय से निकलते समय अपने साथ अथाह जल लेकर वेग से निकलती है वही गंगा यहां डरी-सहमी और लाचार है। पानी की यहां इतनी कमी है कि नाव तक चलना मुश्किल है। स्थान-स्थान पर गंगा में धार के बीच में जगह खाली पड़ी हुई है। देखने से ऐसा लगता है जैसे कोई रुका हुआ तालाब हो। इस बारे में केवट शैलेश शुक्ला से पूछा तो वे कहते हैं ' गंगा के संरक्षण की वकालत तो पता नहीं कौन-कौन करता है। पर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता। इस घाट पर आए दिन कोई न कोई अधिकारी और नेता आते रहते हैं लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। पानी की कमी इतनी है कि इसमें नाव तक चलना मुश्किल है। जिससे कोई भी नाव की सवारी नहीं करता। इसी कारण हमें परिवार चलाने के लिए दोजून की रोटी तक के लाले हैं।'वास्तविकता में देखने में आया कि समाज ने गंगा को मैला ढोने वाला नाला समझ लिया है। वे सोचते हैं कि गंगा तो तारने के लिए ही आई है तो जो इच्छा हो उसके साथ करो वह सब सहन कर लेगी। यही हाल इस कस्बे का है यहां भी कस्बे के लोगों ने इसको नाला समझ लिया है और इसी के चलते लक्ष्मण घाट, मुदाराघाट, शुक्लाघाट, भरावर घाट के नीचे,डाक बंगले के पास,टण्डन बगीचे के पास,पुराना बिठूर,श्मसान घाट के पास,कलवारी घाट के पास खुलेआम नालों से शहर का प्रदूषित जल और मल सीधे गंगा में गिराया जाता है। खुलेआम गंगा में गिरते सीवर के नालों पर घाट पर ही रहने वाले शिवदीन कहते हैं 'ब्रह्मा घाट के मंदिर का महीने का लाखों रुपए का ठेका उठता है लेकिन इस पैसे का पांच फीसदी रु. भी इन घाटों की स्वच्छता पर खर्च नहीं किया जाता। सब कुछ बंदरबांट कर लिया जाता है।'

-वाराणसी से लौटकर अश्वनी कुमार मिश्र

 

इन्हे भी पढ़ें :-

राष्ट्रीय अभियान

महादेव की नगरी में गंगा का महा दु:ख

जाह्नवी की जान के प्यासे कनपुरिये

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया की एडिलेड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने गंदे पानी और नमक से बनाया हाइड्राजीन केमिकल

सर्जियो गोर लद्दाख पहुंचे: जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख का पहला अमेरिकी राजनयिक दौरा

इजरायल में आतंकियों के लिए तैयार किया जा रहा फांसी का फंदा

इतामार बेन-ग्विर का वीडियो: आतंकियों के लिए फांसी की संरचना का निर्माण शुरू, क्यों मच गया है बवाल ?

आज का श्लोक : राष्ट्रस्योत्थानपतने राष्ट्रियानवलम्ब्य हि

आज का राशिफल

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जाने किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

आज का इतिहास

21 अगस्त का इतिहास: इस दिन भारत ने लिया था बड़ा फैसला, चंद्रयान मिशन में भी मिली अहम कामयाबी

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया की एडिलेड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने गंदे पानी और नमक से बनाया हाइड्राजीन केमिकल

सर्जियो गोर लद्दाख पहुंचे: जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख का पहला अमेरिकी राजनयिक दौरा

इजरायल में आतंकियों के लिए तैयार किया जा रहा फांसी का फंदा

इतामार बेन-ग्विर का वीडियो: आतंकियों के लिए फांसी की संरचना का निर्माण शुरू, क्यों मच गया है बवाल ?

आज का श्लोक : राष्ट्रस्योत्थानपतने राष्ट्रियानवलम्ब्य हि

आज का राशिफल

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जाने किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

आज का इतिहास

21 अगस्त का इतिहास: इस दिन भारत ने लिया था बड़ा फैसला, चंद्रयान मिशन में भी मिली अहम कामयाबी

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

झारखंड : जेपीएससी, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने का आदेश स्थगित

झारखंड पेपर लीक: छात्रों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा- होगा उलगुलान, कोर्ट में मजबूती से नहीं रखा गया पक्ष

तुकाराम मुंडे

महाराष्ट्र : खाद्य तेल में मिलावट पर FDA सख्त, उल्लंघन पर 10 लाख तक जुर्माना और जेल, तुकाराम मुंडे ने जारी किया आदेश

‘वंदे मातरम्’: भारत की आत्मा से निकला राष्ट्रभक्ति का स्वर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies