| दिंनाक: 08 Feb 2014 15:43:10 |
|
बच्चों आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखने में बहुत ही सुंदर होता है, लेकिन बेहद खतरनाक भी होता है। चौपायों में यह सबसे बड़ा मांसभक्षी है। हम आपको बता रहे हैं धु्रवीय भालू के बारे में जिसे आम बोलचाल में ह्यसफेद भालू ह्ण भी कहा जाता है। यह बर्फीले प्रदेशों में पाया जाता है। ध्रुवीय भालू आर्कटिक महासागर, उसके आस-पास के समुद्र और आस-पास के भू क्षेत्रों में रहता है। यह सबसे बड़े आकार का भालू है। एक वयस्क नर का वजन लगभग 350 से 680 किलो तक होता है। जबकि एक वयस्क मादा उसके करीब उसके आधे आकार की होती है।
ध्रुवीय भालू भूमि पर जन्म लेते हैं, लेकिन उनका अधिकांश जीवन समुंद्र पर बीतता है। ध्रुवीय भालू, आर्कटिक मंडल और आस-पास के क्षेत्र में पाए जाते हैं। ध्रुवीय भालू की वैश्विक आबादी का अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि उनकी सीमा का पूर्ण अध्ययन नहीं किया गया है, तथापि जीवविज्ञानी दुनिया भर में करीब 20,000-25,000 ध्रुवीय भालू होने का अनुमान लगाते हैं। ध्रुवीय भालू साइबेरियाई बाघ से दोगुने से भी ज्यादा बड़ा होता है। इसका मुख्य शिकार सील मछली होती है। इसके अलावा यह कई छोटी प्रजातियों की व्हेल मछलियों को भी अपना शिकार बना लेता है। ध्रुवीय भालू सर्वभक्षी होता है। यानी यह किसी का भी मांस खा सकता है। इसकी फर के लिए लोग इसका शिकार करते हैं, इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण की वजह से भी इनके जीवन को खतरा पैदा हो गया है। प्रतिनिधि