| दिंनाक: 05 Oct 2013 15:21:34 |
|
1. बर्फ-कणों से प्रकृति-स्वामिनी
पन्द्रह दिन में शिवम् बनाती।
कहो, कौन वह नाथ जिसे वह
पन्द्रह दिन में पुन: मिटाती?
2. स्वर्ण-मुकुट पहने गुरुद्वारा
जहां सुहाता।
अमृत का तालाब जहां
पल-पल लहराता।।
कहो, कौन वह नगर सुपावन
जो हम सबको
सत्य, धर्म, सेवा, साहस का
मंत्र सिखाता?
3. राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न
जन्मे जिस नगरी में।
कहो, कौन वह पुरी पावनी,
बहती सरयू जिसमें?
4. अरुण अचल है तमिल क्षेत्र में,
कहते हैं शिव रहते उसमें।
कहो, रमण ऋषि का पावन तप
कहां व्याप्त, किसके कण-कण में?
उत्तर : 1. अमरनाथ 2. अमृतसर 3. अयोध्या 4. अरुणाचल