वोडाफोन पर सिब्बल मेहरबान
August 29, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

वोडाफोन पर सिब्बल मेहरबान

Written byArchiveArchive
Jun 8, 2013, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 08 Jun 2013 13:58:17

 

आनन-फानन में 20 हजार करोड़ रु. की टैक्स माफी की तैयारी

क्या इसमें सिब्बल पुत्र अमित का हाथ है?  

10 मई को अश्वनी कुमार ने बतौर कानून मंत्री इस्तीफा दिया था। कोयला खदान आवंटन घोटाले पर सीबीआई की रपट मंगाकर उसमें जोड़-घटा करके अदालत के निर्देश की धज्जियां उड़ाने वाले तब के कानून मंत्री अश्वनी पर चौतरफा दबाव था कि कुर्सी छोड़ो। सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने सर्वोच्च न्यायालय में शपथपत्र देकर उनकी उस करतूत की तसदीक की थी। लेकिन 7, रेसकोर्स रोड और 10, जनपथ के अभयदान के चलते अश्वनी भी कैमरों के सामने हेकड़ी भरे अंदाज में कहते रहे, कुर्सी नहीं छोडूंगा।

पर, आखिरकार उन्हें जाना पड़ा। उनके जाते ही बड़बोले कपिल सिब्बल को यह महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया। कुर्सी संभालते ही सिब्बल ने जो पहला काम किया वह था वोडाफोन की फाइल मंगाना और उस पर अपनी 'कृपादृष्टि' डालना। वोडाफोन के साथ भारत सरकार का छह साल से 20 हजार करोड़ रु. की टैक्स अदायगी को लेकर विवाद चल रहा था। अश्वनी कुमार के मंत्री रहते कानून मंत्रालय का साफ कहना था कि वोडाफोन के साथ इस मसले पर समझौता गैरकानूनी था। लेकिन कानून मंत्री बने सिब्बल ने 'बड़ा दिल' दिखाते हुए 'गैरकानूनी' को कानूनी जामा पहनाने की पहले दिन से मशक्कत शुरू कर दी। उन्होंने आते ही बयान दिया कि 'कानूनी प्रक्रियाएं और कार्यवाहियां आर्थिक उन्नति में बाधा नहीं, बल्कि उसे बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए'।

ऐसे 'सुलझे' विचार वाले सिब्बल ने विभाग के पहले के मत को पलटते हुए वोडाफोन से 'समझौते' की राह पर कदम बढ़ा दिए। कंपनी से ब्याज और दण्ड के तौर पर देश को मिलने वाली राशि पर अड़ंगा लगाने और टैक्स के मूलधन को कम करने की कवायद शुरू हो गई। यहां बता दें, वोडाफोन को 8 हजार करोड़ रु. का टैक्स, 8 हजार करोड़ रु. का ही दण्ड और 4 हजार करोड़ रु. का ब्याज अदा करना था। यानी 20 हजार करोड़ देश के कोष में आने थे। लेकिन अब कायदे-कानून को 'नरम' रुख से देखने के पैरोकार सिब्बल की चली तो 20 हजार करोड़ जाएंगे बट्टे खाते में।

इस आशंका की एक तरह से पुष्टि हुई 4 जून की मंत्रिमण्डल की बैठक से। इसमें वोडाफोन से टैक्स विवाद पर समझौते के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। वित्त मंत्री चिदम्बरम ने बताया कि अगर समझौता वार्ता का निचोड़ सरकार को स्वीकार होगा तो ये मंत्रिमण्डल से होता हुआ अनुमोदन के लिए संसद में जाएगा।

वोडाफोन से यह टैक्स किस बात पर बनता था? हुआ यूं था कि वोडाफोन ने 2007 में भारत में हचिसन व्हैम्पोआ लि. की परिसम्पत्ति खरीदी थी। सौदे में भारतीय परिसम्पत्ति का दखल था लिहाजा भारत के कर विभाग के मुताबिक, उस पर भारतीय कर कानून लागू होते हैं। इसलिए वोडाफोन ने हचिसन को बतौर टैक्स जो 11 अरब डालर चुकाए थे, उसकी एक निश्चित राशि रोक लेनी थी। अब यह दावा वोडाफोन पर बनता है।

पहले वाले मंत्री अश्वनी कुमार ने साफ कहा था कि मौजूदा आयकर कानूनों को देखते हुए वोडाफोन से किसी भी तरह का समझौता गैरकानूनी है। किसी और ने नहीं, खुद वित्त मंत्रालय ने उनसे टैक्स विवाद पर वोडाफोन से समझौता करने की पैरवी की थी। लेकिन इस बीच समझौते के खिलाफ मत रखने वाले महाधिवक्ता जी. ई. वाहनवती ने अपने पहले के शब्दों से पलटते हुए कह दिया कि समझौता कानूनन मान्य है। बस सिब्बल ने बिना एक पल गंवाए, आते ही वोडाफोन की फाइल मंगा ली।

पूरे मसले में वित्त मंत्री चिदम्बरम की भी भूमिका झलकती है। साल की शुरुआत में वे लंदन गए थे। वोडाफोन इंग्लैंड की ही कंपनी है। वहां वे कह आए कि भारत सरकार वोडाफोन का विवाद आपसी सहमति से सुलझाएगी। साल के शुरू में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी अपने भारत दौरे में कंपनी का मामला उठाया था। जबकि वोडाफोन इंडिया सर्विसिस प्राइवेट लि. उन 26 कंपनियों में से एक है जिनको भारत सरकार ने टैक्स अदायगी के नोटिस भेजे हुए हैं। बताते हैं, सिब्बल ने चिदम्बरम के सूत्र को लपक लिया कि अगर बातचीत से वोडाफोन का टैक्स विवाद सुलझ सकता है तो बात की जा सकती है।

वोडाफोन पर भारत सरकार के इस ताजे रुख के समर्थक हवा बना रहे हैं कि यह कदम विदेशी निवेशकों के नजरिए से अच्छा है। लेकिन भारतीय उद्यमियों में से कई हैं जिन्हें सरकार का यह कदम सुहा नहीं रहा है। विदेशी निवेशकों को राहत देने के नाम पर 20 हजार करोड़ रु. की राशि पर समझौता उनकी समझ से बाहर है। उनमें से कई का मानना है कि इस कदम से विदेशी निवेशकों की नजर में भारत की साख पर बट्टा लग जाएगा कि यह निवेश करने की एक अच्छी जगह है। सवाल सिब्बल की टैक्स माफी के लिए ऐसी आपाधापी को लेकर भी उठे हैं। सवाल यह भी है कि विदेशी वोडाफोन पर मेहरबान सिब्बल बताएं कि देश के लाखों करदाताओं के साथ भी क्या ऐसे समझौते किए जाएंगे?

वोडाफोन और हचिसन टेलिकम्यूनिकेशन्स के बीच हुए सौदे पर दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के सिलसिले में और कोई नहीं, खुद सिब्बल पुत्र अमित सिब्बल ने हचिसन की तरफ से पैरवी की थी। अमित अदालत में हचिसन की तरफ से पेश होते रहे हैं। हालांकि कपिल सिब्बल अपने पुत्र से जुड़े किसी मामले में दखलंदाजी किए जाने के तमाम आरोपों को सिरे से नकारते रहे हैं। पर जानकारों के मुताबिक, दाल में कुछ तो काला है। उनमें से एक तो खुद आम आदमी पार्टी वाले प्रशांत भूषण हैं। मंत्रिमण्डल की 4 जून की बैठक के बाद बनी परिस्थितियों में, अब यह होगा कि दो वार्ताकार बैठेंगे, वे किसी नतीजे पर पहंुचेंगे। सरकार उस नतीजे पर गौर फरमाएगी और फैसला करेगी। 

अभी वोडाफोन से 20 हजार रु. की टैक्स वसूली माफ करने पर बहस चल ही रही है कि भारत के दूरसंचार विभाग ने भी कंपनी पर 1,263 करोड़ रु. का दण्ड भरने का फरमान जारी कर दिया। विभाग का कहना है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2007-08 से 2010 तक के बीच आमदनी कम दिखाई थी, लिहाजा वह 1,263 करोड़ रु. का दण्ड भरे।पाञ्चजन्य ब्यूरो

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Uttarakhand

‘मुल्लेवादी सोच से नहीं चलेगा उत्तराखंड…ये देवभूमि है’, बारवाफात जुलूस में मौलवी के जहरीले भाषण पर बोले CM धामी

Explainer: नेपाल के सैलाब ने किस तरह बढ़ा दी है?

पुतिन ने किया बड़ा दावा – रूस के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं 30 से अधिक देश

aadhar card

बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो जान लें ये जरूरी बात, UIDAI ने वीडियो से समझाई पूरी अहमियत

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन, सरसंघचालक मोहन भागवत देंगे संबोधन

Gen-Z को साधने की रणनीति पर BJP की बड़ी बैठक, युवा नेताओं से समझेगी देश का मिजाज

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand

‘मुल्लेवादी सोच से नहीं चलेगा उत्तराखंड…ये देवभूमि है’, बारवाफात जुलूस में मौलवी के जहरीले भाषण पर बोले CM धामी

Explainer: नेपाल के सैलाब ने किस तरह बढ़ा दी है?

पुतिन ने किया बड़ा दावा – रूस के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं 30 से अधिक देश

aadhar card

बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो जान लें ये जरूरी बात, UIDAI ने वीडियो से समझाई पूरी अहमियत

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन, सरसंघचालक मोहन भागवत देंगे संबोधन

Gen-Z को साधने की रणनीति पर BJP की बड़ी बैठक, युवा नेताओं से समझेगी देश का मिजाज

प्रतीकात्मक चित्र

LoC पर 3 पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ, सेना ने ऐसे किया नाकाम

Himachal Weather: हिमाचल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, धर्मशाला में सबसे ज्यादा बरसे बादल

नयागढ़ से मुख्यमंत्री माझी ने जारी की सुभद्रा की 5वीं किस्त, 1.03 करोड़ महिलाओं को 5,163 करोड़ रुपये की सौगात

मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू लड़के से शादी की

मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, हिंदू युवक से रचाई शादी; अब परिजनों से जान का खतरा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies