|
दोनों ओर छोटी पहाड़ियों के बीच से गुजरती सड़क पर कांग्रेसी नेताओं को घेर कर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और 27 लोगों की जान ले ली। 'वनवासियों के हक' की लड़ाई के नाम पर यह खूनी खेल हत्यारों का असली बर्बर चेहरा उजागर करता है। वक्त आ गया है कि इन बेलगाम नक्सलियों पर फौरन नकेल कसी जाए।











