सऊदी अरब भारत विरोधी आतंकवादियों का अड्डा-मुजफ्फर हुसैन
September 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

सऊदी अरब भारत विरोधी आतंकवादियों का अड्डा-मुजफ्फर हुसैन

Written byArchiveArchive
Nov 14, 2012, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 14 Nov 2012 12:49:23

 

आतंकवादी अपनी रणनीति के अनुसार हमेशा अपने स्थान बदलते रहते हैं। एक समय था कि उनका अड्डा अमरीका में था, फिर वे यूरोप में आ गए और जब उन्हें भारत विरोध का खाद पानी मिलने लगा तो अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आ धमके। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका अड्डा सऊदी अरब बनता जा रहा है। एक समय ऐसा था कि जिन्हें आतंकवादी बनाया जाता था वे बेचारे अनपढ़ और अशिक्षित हुआ करते थे। लेकिन अब समय के साथ यह प्रवाह बदल गया है। इन दिनों जो मुस्लिम आतंकवादी तैयार किये जाते हैं वे पढ़े-लिखे होते हैं। उनमें कोई डाक्टर होता है, तो कोई इंजीनियर और कोई वैज्ञानिक। वे देश-विदेश के विश्व विद्यालयों से उच्च शिक्षित युवा होते हैं। इतना ही नहीं वे इस्लाम की पूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं। आतंकवादी पैसे के लिए तो बनते ही हैं लेकिन साथ-साथ अपने मजहब और उसके दर्शन की सेवा करना भी उनका उद्देश्य होता है। आतंकवादी सरगना अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। जहां उन्हें धन और सुरक्षा प्राप्त होती है वे वहां अपने प्रशिक्षण के अड्डे बना लेते हैं। धन उनकी पहली आवश्यकता है। या तो उन्हें वहीं धन मिल जाता है या फिर उस स्थान पर हवाला सहित अन्य सुविधाओं के माध्यम से धन उपलब्ध हो जाता है। पिछले कुछ समय से भारत विरोधी आतंकवादी सऊदी अरब को अपना अड्डा बनाए हुए हैं। उन्हें यहां धन के साथ-साथ मजहबी शरण भी मिल जाती है। वर्ष में एक बार हज यात्रा तो होती ही है, इसके अतिरिक्त वे उमरा के बहाने भी सऊदी की यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

कट्टर सऊदी

सऊदी अरब सरकार मजहबी मामलों में अत्यंत कट्टर है। इसलिए वह जानती है कि मजहब के बहाने से आतंकवादी किसी भी क्षण घुसपैठ कर सकते हैं। सऊदी राजा अत्यंत कट्टर हैं इसलिए इस्लाम के अन्य पंथ वाले उन्हें कमजोर करने का कोई मार्ग नहीं छोड़ते। इसलिए सऊदी सरकार इस मामले में अत्यंत चौकन्नी और सतर्क रहती है। इसी सतर्कता के कारण वह पिछले दिनों उन आतंकवादियों को अपने शिकंजे में कसने में सफल रही है जो सऊदी अरब में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन करते हैं। कुछ समय पूर्व सऊदी सरकार ने फसीह मोहम्मद नामक इंजीनियर को भारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में धर दबोचा। इस बार डाक्टर उस्मान गनी पर बिजली गिरी और यह खूंखार आतंकवादी गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में महाराष्ट्र के जिन तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है उनके बारे में अब यह पता चला है कि वे तीनों सऊदी अरब से गिरफ्तार करके लाए गए। अबू जिंदाल के निकट के साथियों में फैयाज कागजी नामक आतंकवादी रियाज एवं इकबाल भटकल के सम्पर्क में आया था। भटकल बंधु बहुत समय से सऊदी अरब में रह रहे हैं। वे वहीं से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। यहां यह बात स्पष्ट करने की आवश्कयता है कि भारत में होने वाले अधिकांश बम धमाकों में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भटकल बंधुओं की भागीदारी बताई जाती है। अबू जिंदाल, जो लश्करे तोएबा से संबंधित आतंकवादी कहा जाता है और 26/11 के मुम्बई पर होने वाले आतंकवादी हमलों में उसका हाथ होने की बात कही जाती है, भी सऊदी अरब से गिरफ्तार करके लाया गया था। उसके संबंध में यह बात कही जाती है कि वह भी सऊदी अरब आने से पहले बहुत दिनों तक पाकिस्तान में रह चुका है। उसको पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त था। सच बात तो यह है कि आईएसआई ने ही उसे सऊदी अरब स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी। यह रहस्य खुलने के पश्चात् ही हिन्दुस्थान के एक और युवक मोहम्मद फसीह की भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई। उसे भारत लाने की बातें भी जोर-शोर से उठी थीं। पता चला है कि वह इस समय सऊदी अरब में ही है। भारत में आतंकी गतिविधियों के सम्बंध में उस पर जो आरोप थे इस कारण उसे हिरासत में रखा गया है। लेकिन जब तक भारत की ओर से उसके विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत भारत सरकार नहीं देती है तब तक सऊदी अधिकारी उसे भारत को सौंपने वाले नहीं हैं।

ठोस कार्रवाई

भारतीय एजेंसियों के लिए सऊदी का यह रवैया परेशान करने वाला ही नहीं था, बल्कि आश्चर्यजनक भी था। क्योंकि अबू जिंदाल की गिरफ्तारी के पश्चात् भारत में प्रसन्नता का वातावरण था और वह समझ गया था कि सऊदी अरब के इस सहयोगी रवैये से पाकिस्तान में प्रशिक्षित भारत के दुश्मन उन आतंकवादियों को पकड़ लेना आसान हो जाएगा जो अब पाकिस्तान से निकलकर सऊदी अरब में अड्डा बना चुके हैं। इस समय यह बात जोर-शोर से कही जा रही है कि सऊदी अरब आतंकवादियों की मजबूत शरणस्थली बन गया है। इतना ही नहीं इस समय अनेक कुख्यात आतंकवादी वहीं से तबाही मचाने की साजिश रच रहे हैं। भारत में जो दहशतगर्द घुसपैठ कर रहे हैं वे सऊदी की धरती से ही प्रशिक्षित होकर आ रहे हैं। पाकिस्तान के अखबारों में इस प्रकार के समाचार प्रकाशित हो रहे हैं कि ऐसा करने का कारण सऊदी अरब पर एक दबाव बनाना भी हो सकता है ताकि सऊदी अरब ने मोहम्मद फसीह के सम्बंध में जो रवैया अपनाया है उससे उसको पीछे हटने पर मजबूर किया जा सके। लेकिन वास्तविकता यह है कि भारत की ओर से जब भी किसी की गिरफ्तारी की कार्रवाई और इस संबंध में सम्पर्क की जो विस्तृत रपट दी जाती है उसमें अनेक कमियां रह जाती हैं। इन घटनाओं को चर्चित करके वाहवाही तो लूटी जा सकती है लेकिन इस दिशा में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आता है। इसके कारण भारतीय एजेंसियों की साख दांव पर लग जाती है। सऊदी अरब निश्चित ही पाकिस्तानी आतंकवादियों का अड्डा बनता जा रहा है लेकिन अब तक भारत सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। भारत की अदालतें समय रहते कोई निर्णय नहीं देती हैं इसलिए अपराधी को इसका पूरा लाभ मिल जाता है। वह जेल में भले ही बंद रहे लेकिन उसके अपराध के सबूतों को नष्ट करने में आतंकवादी संगठन रात-दिन एक कर देते हैं। आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई ही इस समस्या का समाधान है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

फिल्म हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान : न स्टारकास्ट, न करोड़ों का प्रमोशन, जानें कैसे बन गई सुपरहिट

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई

मुफ्तियों की धमकी दरकिनार, उत्तराखंड में अवैध मदरसे होने लगे सील

संघ ने 100 राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ मनाया शताब्दी वर्ष, पराग अभ्यंकर बोले-संघ गीत जगाते हैं राष्ट्रप्रेम का भाव

'नॉन-मेडिकल' ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा।

कौन हैं शक्ति शर्मा, जिन्होंने भारतीय वायुसेना में रचा इतिहास, ‘नॉन-मेडिकल’ ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल

भारतीय नौसेना ने 31 अगस्त 2026 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में निस्टार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण को शामिल किया

आईएनएस निपुण: समुद्र की गहराइयों में भारत का स्वदेशी ‘संकटमोचक’

 वंदे मातरम् कुछ अज्ञात तथ्य

Load More

ताज़ा समाचार

फिल्म हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान : न स्टारकास्ट, न करोड़ों का प्रमोशन, जानें कैसे बन गई सुपरहिट

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई

मुफ्तियों की धमकी दरकिनार, उत्तराखंड में अवैध मदरसे होने लगे सील

संघ ने 100 राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ मनाया शताब्दी वर्ष, पराग अभ्यंकर बोले-संघ गीत जगाते हैं राष्ट्रप्रेम का भाव

'नॉन-मेडिकल' ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा।

कौन हैं शक्ति शर्मा, जिन्होंने भारतीय वायुसेना में रचा इतिहास, ‘नॉन-मेडिकल’ ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल

भारतीय नौसेना ने 31 अगस्त 2026 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में निस्टार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण को शामिल किया

आईएनएस निपुण: समुद्र की गहराइयों में भारत का स्वदेशी ‘संकटमोचक’

 वंदे मातरम् कुछ अज्ञात तथ्य

अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम पर चला बुलडोजर

अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम पर चला बुलडोजर, पुलिसकर्मी निलंबित

पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, 18 सिंतबर तक करें आवेदन

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर को जौहर में कायरता दिखी, लेकिन खिलजी के कनीज बाजार और ‘जौहर क्यों हुआ’ के सच पर खामोशी क्यों?

कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद वंदे मातरम् के शुरआती दो ही छंद गाने का निर्णय लिया है

तुष्टीकरण की राजनीति का अंत कब ?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies