पाञ्चजन्य
September 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

Written byArchiveArchive
Oct 13, 2012, 12:00 am IST
inArchive

नरेन्द्र मोदी से भयभीत हैपाकिस्तान

दिंनाक: 13 Oct 2012 13:11:57

नरेन्द्र मोदी से भयभीत है पाकिस्तान

भारतीय उपखंड में इन दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तूती बोल रही है। भारत में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ही उनसे भयभीत नहीं है, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भी आतंकित है। गुजरात विधानसभा के चुनाव घोषित होने से ठीक तीन दिन पूर्व पाकिस्तान के जाने-माने अंग्रेजी दैनिक 'डान' में एक लेख प्रकाशित हुआ है। 1 अक्तूबर के अंक में सम्पादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित इस लेख का शीर्षक है 'दी स्पेक्टर आफ मोदी' यानी मोदी का हौव्वा। इसके लेखक हैं सुनील शरण। लेखक के संबंध में दैनिक ने नाम के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी प्रदान नहीं की है। लेखक ने इन दिनों भारत में जो राजनीतिक वातावरण है उसे ध्यान में रखते हुए परिस्थितियों का मूल्यांकन करने की कोशिश की है। लेखक ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारत में आम चुनाव 2014 में ही होंगे। लेकिन भारतीय राजनीति में जो अस्थिरता का वातावरण है उसे देखते हुए मनमोहन सिंह की सरकार किसी भी क्षण गिर सकती है। कांग्रेस चाहेगी कि इस समय चुनाव न हों, लेकिन विपक्ष को यह महसूस होता है कि अब मनमोहन सिंह की सरकार नहीं टिक सकती। यदि ऐसा हुआ तो भारत में सरकार कौन बनाएगा? लेखक का मत है कि चुनाव हों या न हों लेकिन समय-समय पर किये गए जनमत संग्रह से स्पष्ट है कि चुनाव जब भी होंगे एक बदलाव दिखाई पड़ेगा। इसमें मोदी और एनडीए के अवसर उज्ज्वल हैं। भारतीय जनता पार्टी इस गठबंधन का सबसे बड़ा घटक है।

आतंकित पाकिस्तान

लेख को पढ़ने से ऐसा लगता है कि जिस पड़ोसी देश ने भारत पर चार-चार बार हमला बोला और जो आज भी भारत को धूल चटाने के सपने देखता है वह अब भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री से आतंकित है। उसका मानना है कि यदि मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो पाकिस्तान के साथ उनके संबंध ठीक नहीं रहने वाले हैं। एक विदेशी अखबार ने पहली बार भारत के एक मुख्यमंत्री का लोहा माना है और यह स्वीकार किया है कि मोदी यदि मुख्यमंत्री बने रहते तब तो उनके बारे में चिंतन करने में गुंजाइश हो सकती थी लेकिन अब जबकि भारत में कांग्रेस अंतिम सांसें ले रही है और केन्द्र में कांग्रेस विरोधी सरकार बनने की पूर्ण संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं उस समय पाकिस्तान चुप नहीं बैठ सकता है। पाकिस्तान का मीडिया आज तक नरेन्द्र मोदी के संबंध में जो कुछ गुजरात में हुआ उसी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता रहा। उन्हें मुस्लिम समाज के शत्रु के रूप में निरूपित करने में अग्रणी रहा। लेकिन अब पाकिस्तान के मीडिया को इस बात का अहसास हो गया है कि मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्थापित होने वाले हैं तब 'डान' का चिंतन एक राज्य से निकलकर राष्ट्रव्यापी रूप धारण करता दिखाई पड़ रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी के बयान पाकिस्तान को आहत कर रहे हैं। लेखक का कहना है कि ऐसे समय में जबकि उनकी पार्टी भाजपा सत्ता में आने  का सपना देख रही है और पार्टी के कुछ लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं, उनके बयान पाकिस्तान के लिए डरावने लगते हैं। यद्धपि इन दिनों स्वयं मोदी अपने को ही पीड़ित बताने में जुटे हुए हैं। लेखक आगे कहता है कि भाजपा ने जब पहले केन्द्र में सरकार बनाई थी तो संयत व्यक्तित्व के स्वामी अटल बिहारी वाजपेयी ही ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी लोकप्रियता सबसे अधिक थी। लेकिन उनके पश्चात पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं है। इस बार यदि भाजपा जीतती है तो बागडोर मोदी के हाथों में सौंपे जाने की संभावना है। तब सवाल उठता है कि पार्टी का रवैया पाकिस्तान के साथ कैसा होगा? दूसरा सवाल यह है कि मोदी पाकिस्तान के साथ कैसा व्यवहार करेंगे? जब भी दोनों देशों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आई है, समझदार नेतृत्व ने हालात बिगड़ने नहीं दिये। लेकिन मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो हालात बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान इसलिए परेशान है कि भाजपा के पास और कोई ऐसा नेता नहीं है जिसको इतनी बड़ी संख्या में लोग समर्थन देते हों। लेखक का कहना है कि मोदी को चाहिए कि वे पाकिस्तान के सामने अपनी मंशा स्पष्ट कर दें। यानी यह बता दें कि वे यदि सत्ता में आ गए तो भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते कैसे होंगे?

मुस्लिम चिंतन

पाकिस्तान में यह पहला अवसर है कि जब किसी एक व्यक्ति के बारे में इतनी गहनता से विचार हो रहा है। देखा जाए तो मोदी ने अब तक पाकिस्तान के लिए ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जिससे उसे चिंता करने की आवश्यकता है। लेकिन मोदी की लोकप्रियता से वह भयभीत लगता है।

लेखक की इस बात का विश्लेषण करें तो 1969 में जब गुजरात में कांग्रेस का राज था, उस समय जो भीषण दंगे हुए थे वे 2002 में हुए दंगों को पीछे छोड़ जाते हैं। यहां दंगों की चर्चा बार-बार इसलिए होती है कि कांग्रेस मुसलमानों के नाम पर गुजरात में अगला चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए जब तक वह मोदी को अपना निशाना न बनाए तो उसका काम सरल नहीं हो सकता है। आजादी के बाद अधिकतर समय तो कांग्रेस ही सत्ता पर रही है। इस बीच जो भयंकर दंगे होते रहे हैं क्या इसके लिए मोदी जिम्मेदार हैं? सच तो यह है कि गुजरात में समझदार मुसलमानों का जो वर्ग है वह इस पर भी चिंता करता है कि बार-बार मोदी का नाम लेकर कांग्रेस मुसलमानों को उनका विरोधी बनाना चाहती है लेकिन क्या इस प्रकार का अभियान मुसलमानों के लिए हितकारी है? मुसलमानों के नाम पर जीत हो कांग्रेस की और उसका खामियाजा भरें मुसलमान, इस मुद्दे पर भी मुसलमानों का चिंतन जारी है।

पाकिस्तान भारत को इस्रायल बना देना चाहता है ताकि कोई भी मुस्लिम देश भारत को समर्थन देने से दूर रहे। लेकिन यह संभव नहीं है। पाकिस्तान भुट्टो के दौर में यह सब करने का प्रयास करता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। सऊदी अरब से लेकर खाड़ी के देश और ईरान से लेकर अफगानिस्तान,पाकिस्तान की तुलना में भारत के अधिक निकट रहे हैं। अफगानिस्तान तो आज भी इस बात पर मन ही मन पछताता है कि यदि उस पर अमरीका और रूस के आक्रमण के समय उसने भारत का हाथ पकड़ा होता तो आज उसके यहां अलकायदा और तालिबान का जन्म नहीं हुआ होता। यह जो कुछ हुआ है वह पाकिस्तान का साथ लेने से हुआ है। इसलिए पाकिस्तान की यह मनोकामना कभी पूर्ण होने वाली नहीं है। मात्र एक मोदी के मामले को उछाल कर इस्लामी जगत को भारत से दूर नहीं किया जा सकता है। उपरोक्त लेख में मोदी की जीत को भारत की विदेशी नीति से जोड़कर इस्लामी जगत को चौकन्ना करना पाकिस्तान की सनक तो हो सकती है, लेकिन इस्लामी जगत की वास्तविकता नहीं।

सूचना

प्रिय पाठको!

पाञ्चजन्य में हर 15 दिन पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए क्रमश: 'बालमन' और 'आंगन की तुलसी' स्तम्भ में विशेष सामग्री प्रकाशित की जा रही है। इन दोनों स्तम्भों के लिए आप भी कहानी, कविता या महिलाओं की प्रगति–गाथा, उनकी समस्याओं आदि पर आधारित लेख भेज सकते हैं। सामग्री के अन्त में अपना नाम, पूरा पता, दूरभाष संख्या भी अवश्य लिखें।

सामग्री इस पते पर भेजें-

सम्पादक (पाञ्चजन्य)

संस्कृति भवन, देशबन्धु गुप्ता मार्ग, झण्डेवाला, नई दिल्ली-110055

 

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : सामर्थ्यमूलं स्वातन्त्र्यं श्रममूलं च वैभवम्

फिल्म हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान : न स्टारकास्ट, न करोड़ों का प्रमोशन, जानें कैसे बन गई सुपरहिट

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई

मुफ्तियों की धमकी दरकिनार, उत्तराखंड में अवैध मदरसे होने लगे सील

संघ ने 100 राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ मनाया शताब्दी वर्ष, पराग अभ्यंकर बोले-संघ गीत जगाते हैं राष्ट्रप्रेम का भाव

'नॉन-मेडिकल' ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा।

कौन हैं शक्ति शर्मा, जिन्होंने भारतीय वायुसेना में रचा इतिहास, ‘नॉन-मेडिकल’ ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल

भारतीय नौसेना ने 31 अगस्त 2026 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में निस्टार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण को शामिल किया

आईएनएस निपुण: समुद्र की गहराइयों में भारत का स्वदेशी ‘संकटमोचक’

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : सामर्थ्यमूलं स्वातन्त्र्यं श्रममूलं च वैभवम्

फिल्म हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान : न स्टारकास्ट, न करोड़ों का प्रमोशन, जानें कैसे बन गई सुपरहिट

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई

मुफ्तियों की धमकी दरकिनार, उत्तराखंड में अवैध मदरसे होने लगे सील

संघ ने 100 राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ मनाया शताब्दी वर्ष, पराग अभ्यंकर बोले-संघ गीत जगाते हैं राष्ट्रप्रेम का भाव

'नॉन-मेडिकल' ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा।

कौन हैं शक्ति शर्मा, जिन्होंने भारतीय वायुसेना में रचा इतिहास, ‘नॉन-मेडिकल’ ब्रांच से बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल

भारतीय नौसेना ने 31 अगस्त 2026 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में निस्टार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण को शामिल किया

आईएनएस निपुण: समुद्र की गहराइयों में भारत का स्वदेशी ‘संकटमोचक’

 वंदे मातरम् कुछ अज्ञात तथ्य

अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम पर चला बुलडोजर

अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम पर चला बुलडोजर, पुलिसकर्मी निलंबित

पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, 18 सिंतबर तक करें आवेदन

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर को जौहर में कायरता दिखी, लेकिन खिलजी के कनीज बाजार और ‘जौहर क्यों हुआ’ के सच पर खामोशी क्यों?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies