मुलायम पुत्र की सरकार तलेबेकाबू मजहबी उन्माद-लखनऊ से शशि सिंह-
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

मुलायम पुत्र की सरकार तलेबेकाबू मजहबी उन्माद-लखनऊ से शशि सिंह-

Written byArchiveArchive
Aug 25, 2012, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 25 Aug 2012 15:07:21

 

आज उत्तर प्रदेश में सवाल उठने लगा है कि यहां मुलायम सिंह की सरकार है या उनके पुत्र अखिलेश यादव की? इस सवाल का जवाब सामान्य तौर पर यही दिया जा रहा है कि सरकार तो अखिलेश की है, लेकिन उसकी नकेल मुलायम सिंह यादव के हाथों में है। तभी तो कभी खुलेआम एक पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति तोड़ी जा रही है, दूसरी ओर तीन शहरों में खुला उपद्रव होता है। मूर्ति तोड़ने का मामला राजनीतिक होता है इसीलिए लीपापोती करते हुए नई मूर्ति लगवा दी जाती है और आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन असम और म्यांमार में मुस्लिमों पर कथित ज्यादती के बाद प्रदेश के तीन बड़े शहरों-राजधानी लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद- में हजारों उपद्रवियों द्वारा घंटों उत्पात किया जाता है, पत्रकारों को पीटा जाता है, छायाकारों के कैमरे तोड़ दिए जाते हैं, इसके बावजूद कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं होती।

पता था, पर रोका नहीं

उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त को अलविदा की नमाज का दिन उपद्रव के नाम रहा। राजधानी लखनऊ, कानपुर के साथ ही इलाहाबाद को भी हिंसा की भेंट चढ़ा दिया गया। राजधानी में जमीयत उलेमाए हिंद ने चार दिन पहले से ही घोषणा कर रखी थी कि वह अलविदा की नमाज (17 अगस्त-शुक्रवार) के बाद असम और म्यांमार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करेगी। जिला प्रशासन ने पहले तो उसे अनुमित दे दी थी, लेकिन ऐन मौके पर उसे निरस्त कर दिया। इसका साफ मतलब था कि उसे किसी गड़बड़ी का अंदेशा था। लेकिन तब भी उसकी रोकथाम के लिए किसी तरह का इंतजाम नहीं किया गया। नतीजा, पूरा शहर हिंसा की भेंट चढ़ गया। पहले से तैयार अराजक तत्व टीले वाली मस्जिद से लेकर विधानभवन तक (करीब चार किलोमीटर के दायरे में) तीन घंटे तक उपद्रव मचाते रहे। तैयारी पहले से थी। उन्हें बताया गया था कि 'असम और म्यामांर में मुसलमानों पर घोर अत्याचार किया गया है। उनका बदला लेना है।' लाठी, डंडे और घातक हथियारों समेत वे पहले से ही तैयार थे।

महावीर स्वामी की प्रतिमा तोड़ी

टीले वाली मस्जिद में नमाज खत्म होने के थोड़ी ही देर बाद हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। हिंसा पर उतारू ये मजहबी कट्टरवादी वहां से उत्पात मचाते हुए विधानसभा की ओर चल पड़े। रास्ते में जो जहां मिला, उसको पीटते और तोड़-फोड़ करते रहे। उत्पाती भीड़ गोमती नदी के किनारे बुद्ध पार्क, कारगिल शहीद पार्क और हाथी पार्क में घुस गई और जमकर तोड़-फोड़ की। महावीर स्वामी की प्रतिमा तोड़ी गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लगी झालरों को छिन्न-भिन्न कर दिया। रास्ते में एक दर्जन से अधिक आम लोग इनकी हिंसा के शिकार हुए। पूरी घटना को अपने कैमरे में उतार रहे छायाकार भी इनका निशाना बने। उनकी जमकर धुनाई की गई और कैमरे तोड़ डाले गए। रील निकाल ली गई ताकि उनकी हिंसा को दिखाया न जा सके। दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुआ इनका उपद्रव शाम पांच बजे तक जारी रहा। उपद्रवियों ने रास्ते में जिलाधिकारी आवास में भी घुसने की कोशिश की। फिर आगे बढ़ते हुए हजरतगंज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को निशाना बनाया। उसमें घुसने की कोशिश की। बहरहाल वहां तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया।

हिंसा का उफान

पुलिस ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। वे साथ-साथ चल रहे थे, मानो उनकी मूक सहमति हो। एक दो पुलिसवाले भी उनका निशाना बने। एक पुलिसवाले की मोटरसाइकिल में ही आग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्हें उपद्रवियों को कड़ाई से रोकने का कोई आदेश नहीं मिला था। भीड़ हजरतगंज होते हुए विधानसभा मार्ग पर धरनास्थल की ओर बढ़ी तो भी उसे रोकने का इंतजाम नहीं किया गया। उधर प्रदर्शन पर रोक के बावजूद धरनास्थल पर जमीयत उलेमाए हिंद का विरोध जारी रहा। वहां जुटे लोगों ने देशविरोधी और सरकार विरोधी नारे लगाए। हिंसक भीड़ धरनास्थल पर आई तो वहां धरने पर बैठे अन्य विभिन्न संगठनों के लोगों को मारकर भगा दिया गया। शाम को स्थिति अत्यंत विस्फोटक होने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल आया तो हिंसक भीड़ तितर-बितर हो गई। अपने ऊपर हुए अन्याय के खिलाफ जब पत्रकार एकजुट हुए तो सरकार ने घटना की जांच राजधानी के मंडलायुक्त को सौंपकर मामले को थामने की कोशिश की। बाद में 15 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कानपुर में उत्पात

उधर कट्टर मजहबी तत्वों द्वारा कानपुर में भी व्यापक हिंसा की गई। यहां यतीमखाना स्थित नानपारा मस्जिद में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद वहीं असम मामले पर भड़काऊ भाषण शुरू कर दिया गया। सभी लोग नारेबाजी करते हुए नवीन मार्केट की ओर बढ़ने लगे। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने की थोड़ी कोशिश की तो उपद्रवी भारी पड़े। सैकड़ों लोगों की भीड़ साइकिल मार्केट की ओर बढ़ी और हिंसा का नंगा नाच शुरू हो गया। इनके आने से इस व्यस्त मार्केट में भगदड़ मच गई। उपद्रवियों ने वाहनों को अपना निशाना बनाया। दुकानों में तोड़-फोड़ का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा। इसके बाद नई सड़क का इलाका उनके निशाने पर रहा। वहां भी व्यापक उत्पात किया गया। यहां पुलिस और उत्पातियों के बीच लुकाछिपी का खेल काफी देर तक चला। कानपुर में भी हिंसा के बाद अभी तक किसी कार्रवाई की खबर नहीं है।

लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में तोड़–फोड़

राजधानी में भगवान महावीर की मूर्ति तोड़ी

कारगिल शहीद पार्क को भी बनाया निशाना

पत्रकार और छायाकार भी हिंसा के शिकार

पूरे राज्य में दहशत का माहौल, सरकार ने साधी चुप्पी

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies