उत्तर प्रदेशझूठे पड़े अखिलेश के वादेसरकार से चौतरफा मोहभंग
September 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

उत्तर प्रदेशझूठे पड़े अखिलेश के वादेसरकार से चौतरफा मोहभंग

Written byArchiveArchive
Aug 6, 2012, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 06 Aug 2012 13:33:23

 

0सपनों का सब्जबाग धराशायी  0 मुलायम को खुद पसंद नहीं कामकाज का तरीका 0  विधानसभा सत्र के लिए आए कैदी सपा विधायक पहुंचे प्रणव मुखर्जी के साथ दावत उड़ाने 0 मंत्रियों की खुलेआम दबंगई 0 न भ्रष्टाचार की जांच, न घोटालों पर रोक 0 मंत्रियों में आपसी टकराहट 0 कानून–व्यवस्था का बना मजाक

लखनऊ से शशि सिंह

बड़े–बड़े सपने दिखाकर उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई समाजवादी पार्टी की सरकार को कुर्सी संभाले अभी छह माह भी नहीं हुए हैं, लेकिन जिस तरह से इससे चौतरफा मोहभंग होता जा रहा है उससे लगता है कि साल बीतते-बीतते जनाक्रोश सड़कों पर आ जाएगा। शायद इसकी संभावना भांपकर ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने अपना आक्रोश पहले ही जता दिया। सरकार के 100 दिन बीतने पर जिन मुलायम सिंह यादव ने उसे शत-प्रतिशत नंबर दिए थे, उन्होंने ही 31 जुलाई को हुई पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में साफ कहा कि वह खुद सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। दो समस्याएं, जिनसे पूरा राज्य त्रस्त है, उन पर ध्यान खींचते हुए उन्होंने कहा कि उनसे मिलने वाले 20 लोगों में से 15 लोग बिजली की किल्लत की बात करते हैं। उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। हालांकि मुलायम सिंह की यह खरी-खरी अपनी सरकार को जनता की नजरों में गिरने से बचाने का सधा उपक्रम थी, लेकिन सही बात उनके मुंह से सामने आ ही गई।

पटरी से उतरी सरकार

असल बात तो यह है कि मुलायम सिंह की रीति-नीति पर चल रही अखिलेश सरकार अपने प्रारंभिक दौर में ही पटरी से उतर गई है। सपा ने चुनाव में जो सपनों का सब्जबाग दिखाया था, वह पूरी तरह धराशायी हो गया है। न मंत्रियों में कोई तालमेल है, न ही नीतियों में कोई स्पष्टता। मंत्री आपस में लड़े रहे हैं। कई दबाव समूह बन गए हैं। मुलायम के भाई शिवपाल यादव और मुस्लिम मंत्री आजम खां में छत्तीस का आंकड़ा है। भितरघात की कोई भी कोशिश नहीं छोड़ी जा रही है। ये दोनों ही सपा के युवा मुख्यमंत्री को पसंद नहीं करते हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम बुखारी की आजम से लड़ाई का भी असर देखने को मिल रहा है। आजम खां के भयादोहन के आगे सरकार नतमस्तक हो गई है। एक स्थानीय मुस्लिम मंत्री की शिकायत पर उनसे मेरठ के प्रभारी मंत्री का जिम्मा वापस ले लिया गया तो इस्तीफे तक की धमकी दे दी। सरकार झुक गई और उन्हें फिर मेरठ का प्रभारी मंत्री बना दिया गया। सरकार के कई फैसलों से उसकी ही किरकिरी हुई। शाम सात बजे के बाद बाजारबंदी और विधायक निधि के 20 लाख रुपये से कार खरीदने जैसे तुगलकी फैसलों को वापस करना पड़ा।

बसपा की राह

सबसे बड़ी नकारात्मक बात जो उभरकर सामने आई, वह यह कि यह सरकार बसपा की राह पर चल पड़ी है। कानून-व्यवस्था पर ध्यान न देने के कारण प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। हर रोज प्रदेश के किसी न किसी कोने से दुराचार, हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराधों की सूचनाएं सामने आ रही हैं। सपा नेता और विधायक मनमानी कर रहे हैं। विधायकों की मनमानी के कुछ उदाहरण देखिए-

सपा विधायक विजय मिश्र (इलाहाबाद) नैनी जेल से विधानसभा सत्र में भाग लेने आने को तैयार हुए, संबंधित सीओ ने उनसे थोड़ी कड़ाई की, तो भिड़ गए। उन्होंने सीओ को गालियां दीं। शिकायत ऊपर तक हुई तो सीओ का तबादला कर दिया गया। नामी अपराधी विजय मिश्र ने सपा के टिकट पर जेल में रहकर चुनाव जीता था। वही विजय मिश्र विधानसभा सत्र में आए और रात को लखनऊ के जिला जेल में दाखिल हुए तो एक दिन एक मंदिर में दर्शन करने पहुंच गए। समाचार पत्रों में बाकायदा फोटो तक छपे।

राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मांगने आए प्रणव मुखर्जी के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर दावत के आयोजन में दागी विधायक मुख्तार अंसारी और विजय मिश्र भी पहुंच गए थे, जबकि अदालत ने इन्हें केवल सत्र में हिस्सा लेने की अनुमित दी थी। शोर-शराबा हुआ तो जांच के आदेश दिए गए। आज तक कुछ नहीं हुआ।

इलाहाबाद की ही एक विधानसभा सीट से विधायक महेश नारायण सिंह ने थाने में थानेदार से बदतमीजी की। 0 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सपा के ही एक पूर्व विधायक जेल में बंद हैं, लेकिन तीन माह से अस्पताल के वातानुकूलित कमरे में 'स्वास्थ्य लाभ' ले रहे थे। समाचार पत्रों में खबर आई तो जेल में दाखिल हो गए।

बसपा से सपा का शह-मात का खेल भी जारी है। कहा गया था कि सत्ता में आने पर मायाराज के सभी घोटालों की जांच होगी। मायावती के आवास पर 85 करोड़ रु. खर्च किए गए। जांच हो रही थी। पता नहीं किन कारणों से सरकार ने कहा कि अब जांच नहीं होगी। जांच रुक गई। सरकार में आते ही उत्साह में आकर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने एनआरएचएम घोटाले में आरोपी 22 डाक्टरों को निलंबित कर दिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई अब उन पर अभियोजन की मंजूरी मांग रही है तो टालमटोल हो रही है। तीन माह बीतने को हैं लेकिन अभी तक बगलें झांकी जा रही हैं। इसी घोटाले में संलिप्त तत्कालीन प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप शुक्ल इस समय निलंबित हैं। वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव उनसे जेल में मिलने भी गए थे।

भ्रष्टाचार जस का तस

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के प्रमुख अभियंता अरुण मिश्र को करोड़ों की हेराफेरी में निलंबित किया गया। उनको काफी खोजबीन के बाद गिरफ्तार किया गया। जेल भेजा गया। सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जेल से छूटे तो उन्हें बहाल कर दिया गया। सपा से जुड़े अमित जानी (मेरठ) और कुछ अन्य अराजक तत्वों ने लखनऊ स्थित डाक्टर अंबेडकर परिवर्तन स्थल में मायावती की मूर्ति को खंडित किया तो बवाल मचा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रातोंरात दूसरी मूर्ति लगवाई गई। बसपा नेता इस निमित्त मुख्यमंत्री अखिलेश से मिले तो उनकी तारीफों को पुल बांध दिए।

मायावती के करीबी शराब व्यवसायी पोंटी चड्ढा द्वारा चीनी मिलों की औने-पौने दामों में खरीद के फैसले की जांच रोक दी गई। कहा जा रहा है कि यह भी सपा-बसपा में 'सौदे' का नतीजा है।  मायावती के ही करीबी जेपी समूह के विवादास्पद 'यमुना एक्सप्रेस वे' के कामकाज को रोकने का वायदा किया गया था। किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन को औने-पौने दामों पर हड़प लिया गया था। किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया आज भी जेल में बंद हैं। सूत्रों की मानें तो उस परियोजना को भी हरी झंडी देने की तैयारी चल रही है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : योगक्षेमाय धर्मस्य सभ्यतायाः सुसंस्कृतेः

आज का राशिफल

3 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

‘सुशासन संवाद-ओडिशा की उड़ान 2.0’ का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री प्रसन्न मिश्रा।

‘सुशासन संवाद-ओडिशा की उड़ान 2.0’ उद्घाटन: ओडिशा की विकास यात्रा, समृद्ध संस्कृति और अपार संभावनाओं पर होगी चर्चा

मॉडर्न मदरसे का प्रमाण पत्र सौंपते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

35 मॉडर्न मदरसों को उत्तराखंड सरकार ने दी मान्यता, सीएम धामी बोले- आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल

पाकिस्तान में झूठी इज्जत के नाम पर की जा रही महिलाओं की हत्या

घर की ‘इज्जत’ और महिलाओं का कत्ल: हिना की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़का गुस्सा

naxsalwad

नकाब के पीछे छिपा नक्सल तंत्र

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : योगक्षेमाय धर्मस्य सभ्यतायाः सुसंस्कृतेः

आज का राशिफल

3 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

‘सुशासन संवाद-ओडिशा की उड़ान 2.0’ का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री प्रसन्न मिश्रा।

‘सुशासन संवाद-ओडिशा की उड़ान 2.0’ उद्घाटन: ओडिशा की विकास यात्रा, समृद्ध संस्कृति और अपार संभावनाओं पर होगी चर्चा

मॉडर्न मदरसे का प्रमाण पत्र सौंपते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

35 मॉडर्न मदरसों को उत्तराखंड सरकार ने दी मान्यता, सीएम धामी बोले- आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल

पाकिस्तान में झूठी इज्जत के नाम पर की जा रही महिलाओं की हत्या

घर की ‘इज्जत’ और महिलाओं का कत्ल: हिना की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़का गुस्सा

naxsalwad

नकाब के पीछे छिपा नक्सल तंत्र

ब्रिटेन में बाल विवाह के आंकड़ों से मचा हड़कंप

ब्रिटेन में पांच साल में 100 से ज्यादा बच्चों की हुई शादी? कई की उम्र 5 साल से भी कम, आंकड़ों से मचा हंगामा

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

पंजाब के सीएम हाउस में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने पंजाब पुलिस को लिखा तीसरा पत्र, FIR दर्ज करने को कहा

श्रीकृष्ण की पहचान का हिस्सा कैसे बना मोरपंख? जानिए इसके पीछे छिपी रोचक कहानी

सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

राम मंदिर ट्रस्ट: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली कमान, गोविंद देव जी महासचिव बने

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies