|
अनशन तोड़ने पर बधाई
प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 12 दिन तक अनशन करके सरकार को सख्त लोकपाल कानून बनाने के लिए मजबूर कर दिया। श्री हजारे द्वारा अनशन तोड़ने के बाद देश के अनेक सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधावर्् दी है। विहिप, दिल्ली ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संसद द्वारा श्री अन्ना हजारे की सभी मांगें माने जाने पर विहिप श्री अन्ना हजारे तथा उनके सहयोगियों को बधावर्् देती है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विहिप आशा करती है कि संसद तथा संबंधित सभी पक्ष राष्ट्रहित और व्यापक जन भावनाओं का आदर करते हुए एक सशक्त लोकपाल कानून बनाने के साथ-साथ वह सभी प्रयास करेंगे जो भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सके। राष्ट्रवादी छात्र संगठन अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री उमेश दत्त ने कहा है कि श्री अन्ना हजारे के अनशन की सफल समाप्ति से पूरे देश ने राहत ही नहीं, सुखद जीत एवं अपनी जनशक्ति को अनुभव किया है।
विहिप, हरियाणा की वेबसाइट जारी
प्रतिनिधि
विश्व हिन्दू परिषद्, हरियाणा प्रांत ने परिषद् के स्थापना दिवस (जन्माष्टमी) पर प्रांत की वेबसाइट का लोकार्पण किया। हिसार के भारतमाता मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद, हरियाणा के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी श्री विजय शर्मा ने वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए कहा कि वेबसाइट पर प्रांत में परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्य, विचार आदि दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रांत गोरक्षा सह-प्रमुख श्री सतपाल मधु, विभाग अध्यक्ष श्री सुभाष जैन, विभाग मंत्री श्री अनिल गोयल सहित विहिप के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वेबसाइट लोकार्पण से पूर्व स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यहां यज्ञ भी हुआ।
कार्यकर्ता सम्मेलन
प्रतिनिधि
गत दिनों विश्व हिन्दू परिषद्, पूर्व आंध्र प्रांत के धर्म प्रसार विभाग के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। पश्चिम गोदावरी जिले में सम्पन्न हुए व्स सम्मेलन में प्रांत के कुल 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद् के संयुक्त महामंत्री श्री वी. राघवुलु ने कहा कि हिन्दुओं को जागृत करना तथा मतांतरण न होने देना हमारा दायित्व है। व्स दायित्व को हमें पूर्ण निष्ठा से निभाने की आवश्यकता है।
वहीं विहिप के स्थापना दिवस पर विजयवाड़ा में एक शोभायात्रा निकाली गवर््। व्समें बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता तथा आम लोगों ने भाग लिया।
केशव सहकारी बैंक की 15वीं साधारण सभा
प्रतिनिधि
केशव सहकारी बैंक की 15वीं साधारण सभा तथा निदेशक मंडल का चुनाव का गत 28 अगस्त को दिल्ली में सम्पन्न हो गया।
बैठक में बैंक का वर्ष 2010-11 का लेखा परीक्षा प्रतिवेदन, तुलन पत्र व लाभ-हानि का ब्योरा सर्वसम्मति से पारित किया गया। व्स वर्ष बैंक ने 85.09 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है। व्स अवसर पर बैंक की वेबसाव्ट का लोकार्पण भी हुआ।
निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्ण लाल ने निदेशक मंडल का चुनाव कराया। नया निदेशक मंडल निर्विरोध चुना गया। श्री यतेन्द्र मलिक (अध्यक्ष) तथा श्रीमती कंचन भाटिया (उपाध्यक्ष) निर्वाचित हुवर््ं।











