| दिंनाक: 04 Nov 2010 00:00:00 |
|
केन्द्र सरकार ने देशभर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा 5 स्थानों पर खोलने का निर्णय किया था। इसी क्रम में किशनगंज में विश्वविद्यालय की शाखा शीघ्र प्रारंभ करने के लिए 4 फरवरी, 2009 को विश्वविद्यालय के कुलपति के नेतृत्व में एक दल बिहार आया। इस दल ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने 27 मार्च, 2010 को विश्वविद्यालय की शाखा के लिए 243.76 एकड़ जमीन लगभग नि:शुल्क आवंटित कर दी। राज्य के मंत्रिमंडल के इस फैसले में संस्थान को 10 रुपए अग्रिम राशि तथा एक रुपए वार्षिक लगान पर 30 वर्षों के लिए जमीन पट्टे पर दे दी गई। इसमें पट्टे पर नवीनीकरण का विकल्प भी शामिल है। जबकि किशनगंज में ही सीमा सुरक्षा बल द्वारा 15 वर्ष पूर्व जमीन उपलब्ध कराने हेतु 10 करोड़ रुपया जमा किया गया था, लेकिन सरकार द्वारा आज तक सीमा सुरक्षा बल को एक इंच जमीन भी उपलब्ध नहीं कराई गई।29