| दिंनाक: 10 Oct 2010 00:00:00 |
|
सेवा भारती, चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में गत दिनों प्रांत के प्रकल्प प्रमुखों का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग उदयपुर के सेक्टर-4 स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इसमें प्रांत के 12 जिलों से आए हुए कुल 109 प्रकल्प प्रमुखों ने भाग लिया। यहां प्रशिक्षणार्थियों को कार्य विस्तार से लेकर प्रकल्प संचालन तक के विभिन्न पहलुओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।वर्ग के समापन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री मूलचंद सोनी ने प्रकल्प प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा प्रकल्प हमारे लिए न तो आत्मकल्याण का विषय है और न ही किसी पर दया का। यह तो केवल सामाजिक समरसता के लिए वातावरण निर्माण करने में साधन स्वरूप है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकरस होकर जागृत नहीं हो जाता, तब तक हमारा कार्य अधूरा है। इस अवसर पर प्रांत मंत्री श्री यशवंत पालीवाल ने संगठनात्मक कार्यों की वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत करते हुए प्रत्येक प्रकल्प को लक्ष्योन्मुख बनाने का आह्वान किया। प्रतिनिधि35