| दिंनाक: 03 Jan 2009 00:00:00 |
|
बंगलादेश के विदेश राज्य मंत्री हसन महमूद ने 18 फरवरी को ढाका में कहा कि “आपसी समझौते” के तहत बंगलादेश भारत के पूर्वोत्तर में विद्रोही गतिविधियां संचालित करने वाले गुट उल्फा के संस्थापक अनूप चेतिया को भारत को सौंपने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत भी उन बंगलादेशी अपराधियों को बंगलादेश को सौंपेगा जो बंगलादेश में अपराध करने के बाद भारत में घुस आए हैं। उल्लेखनीय है कि चेतिया 1996 से ढाका की जेल में बंद है। महमूद ने यह भी कहा कि बंगलादेश की पूर्ववर्ती खालिदा जिया सरकार ने हरकतुल जिहादे इस्लामी (हूजी) जैसे आतंकवादी गुट को “शह” दे रखी थी। उस गुट के बंगलादेश से बाहर केवल लश्करे तोयबा से ही नहीं, अन्य जिहादी गुटों से भी संबंध हैं। उस सरकार में कट्टरवादी जमाते-इस्लामी गुट के लोग मंत्री थे। जमाते-इस्लामी के लोग तो तब खुलेआम नारा लगाया करते थे- बंगलादेश को बनाएंगे अफगानिस्तान।थ्5