| दिंनाक: 06 Oct 2007 00:00:00 |
|
थ् सचिवालय में लगी शहीद की प्रतिमा हटाईविरोध में उतरा भारतीय जनता युवा मोर्चाजब पूरा देश प्रथम स्वातंत्र्य समर-1857 की 150वीं वर्षगांठ मना रहा था, प. बंगाल की वामपंथी सरकार 1857 के नायक शहीद मंगल पाण्डे की प्रतिमा राइटर्स बिÏल्डग के सामने से हटा रही थी। घटना है 7 मई, 2007 की। उल्लेखनीय है कि कोलकाता स्थित राइटर्स बिÏल्डग प. बंगाल सरकार का सचिवालय है। इसके सामने ही 40 साल पहले शहीद मंगल पाण्डे की प्रतिमा स्थापित की गई थी। किन्तु अब वह प्रतिमा वहां से हटा दी गई है। मंगल पाण्डे जैसे स्वातंत्र्य सेनानी के अपमान से लोग आक्रोश में हैं। अनेक संगठनों ने प्रतिमा को वापस वहीं स्थापित करने की मांग की है। इसी कड़ी में गत 28 मई को पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किए और माकपा के झण्डे जलाए। कोलकाता में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित ठाकर ने किया। राइटर्स बिÏल्डग की ओर बढ़ रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। दिल्ली में करोलबाग जिले के पटेल नगर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और माकपा के झण्डे जलाए। इनका नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा, करोलबाग जिले के अध्यक्ष श्री अनुज शर्मा ने किया। प्रतिनिधि34