| दिंनाक: 09 Sep 2007 00:00:00 |
|
तुलसी-पौधों का वितरणश्रीबद्री भगत झण्डेवाला देवी मंदिर (नई दिल्ली) ने शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 24 अगस्त से भक्तों के लिए एक अनूठा अभियान शुरू किया है। अब मंदिर की ओर से भक्तों को प्रसाद स्वरूप तुलसी का पौधा वितरित किया जाएगा। शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन मंदिर में आने वाले भक्तों को तब सुखद आश्चर्य हुआ जब पुजारी जी ने उन्हें प्रसाद स्वरूप तुलसी का पौधा दिया। बताया गया कि प्रत्येक मंगलवार और प्रत्येक मास की अष्टमी के दिन तुलसी का पौधा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि तुलसी हिन्दुओं के लिए न केवल पूजनीय है अपितु इसमें औषधीय गुण भी अनेक हैं। प्रतिनिधि13