| दिंनाक: 04 Aug 2007 00:00:00 |
|
राजेन्द्र चड्ढा ने 50वीं बार रक्तदान कियागत 6 मार्च को बद्री भगत झण्डेवाला टेम्पल सोसायटी द्वारा झण्डेवाला देवी मंदिर (नई दिल्ली) में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेम कपूर के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेन्द्र चड्ढा ने 50वीं बार रक्तदान करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे अपने बड़े भाई की प्रेरणा से 1982 से रक्तदान करते आ रहे हैं। सोसायटी के वर्तमान अध्यक्ष श्री नवीन कपूर ने कहा कि रक्तदान मानवता व राष्ट्र के प्रति महान कार्य है। सोसायटी के मंत्री श्री रमेश गुप्ता “अनिल” ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए रक्तदान की महत्ता एवं स्व. प्रेम कपूर के जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि उनके प्रयत्न से वे झण्डेवाला मंदिर को पर्यटन के नक्शे पर ले आएं हैं। परिणामस्वरूप अप्रवासी भारतीय व विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या मंदिर में बढ़ी है। उन्होंने बताया कि बद्री भगत झण्डेवाला टेम्पल सोसायटी रक्त कोष की स्थापना करने की सोच रही है। रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 149 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। प्रतिनिधि19