|
आई पुन: कमान
राजनाथ के हाथ में आई पुन: कमानइससे काफी बढ़ गया, उनका कद-सम्मान।उनका कद-सम्मान, चुनौती पर भारी हैकई प्रदेशों में चुनाव की तैयारी हैकह “प्रशांत” इन सबमें फहरे विजय पताकातब ही राजनाथ जी, होगा असल धमाका। -प्रशांत
श्री राजनाथ सिंह पुन: 3 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गत 26 नवम्बर को भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति में उन्होंने अध्यक्ष के नाते दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की।
उल्लेखनीय है कि श्री राजनाथ सिंह को लगभग 11 माह पूर्व मुम्बई में श्री आडवाणी के स्थान पर पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था। दुबारा पार्टी की कमान संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं संघ का स्वयंसेवक हूं, यह कहने में मुझे कोई संकोच नहीं। इसमें किसी को कोई परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। अटल जी एवं आडवाणी जी के मार्गदर्शन, सहयोगियों के सहयोग और कार्यकर्ताओं के स्नेह के साथ मैं पार्टी का संचालन ईमानदारी से करने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी, श्री वेंकैया नायडू, श्रीमती सुषमा स्वराज, श्री संजय जोशी, श्री मुख्तार अब्बास नकवी आदि उपस्थित थे। प्रतिनिधि
10











