पाठकीय
August 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

पाठकीय

Written byArchiveArchive
May 2, 2006, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 02 May 2006 00:00:00

अंक-सन्दर्भ, 1 जनवरी, 2006कश्मीर नहीं बंटने देंगेपञ्चांग संवत् 2062 वि., वार ई. सन् 2006 माघ शुक्ल 8 रवि 5 फरवरी, 06 ,, ,, 9 सोम 6 ,, ,, ,, 10 मंगल 7 ,, ,, ,, 11 बुध 8 ,, ,, ,, 12 गुरु 9 ,, ,, ,, 13 शुक्र 10 ,, (प्रदोष व्रत) ,, ,, 14 शनि 11 ,, आवरण कथा के अन्तर्गत प्रकाशित श्री तरुण विजय के लेख “कश्मीर हाथ से निकल रहा है” ने विचलित कर दिया। प्रत्येक राष्ट्रभक्त की इच्छा यही है कि कश्मीर हमारे हाथ से किसी भी सूरत में न निकले। पर क्या हम जैसों की राष्ट्रीय इच्छाएं पूरी होंगी? हम तो यही देख रहे हैं कि सेकुलर राजनीति ने देश में अल्पसंख्यकवाद को जिस खतरनाक ढंग से बढ़ावा दिया है उसके अनेक दुष्परिणाम सामने आए हैं और कश्मीर उसका ज्वलंत उदाहरण है। क्या हम सब इन दुष्परिणामों को यूं ही देखने के लिए मजबूर हैं? या फिर इनको रोकने के लिए हमारे समाज के पास कोई प्रभावी रणनीति है? आज भले ही कोई रणनीति या एकजुटता न दिख रही हो पर इसमें दो राय नहीं कि हिन्दू समाज के सामने उपस्थित इन चुनौतियों का सामना उसकी तेजस्विता और संगठित शक्ति से ही होगा।- राम हरि शर्मा2 ए, गुरु तेग बहादुर नगर (दिल्ली)यह पढ़कर व्याकुल हो गई हूं कि हमारे देश का मुकुट मणि कश्मीर हाथ से निकल रहा है। कल तक पाकिस्तान भी हमारे देश का हिस्सा था, ऐसे ही हम कहीं यह कहने को विवश न हो जाएं कि कश्मीर भी कभी हमारे देश का हिस्सा था। अगर हम इसी तरह ढिलाई बरतते रहेंगे, अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगे रहेंगे तो हम थोड़े-थोड़े समयान्तराल में कुछ न कुछ अपनी धरती माता का हिस्सा खोते जाएंगे। उधर हमारे नेता भी निज स्वार्थ में सही-गलत की पहचान करना भूल गए हैं। हमें अभी भी चेत जाना चाहिए।- कु. मनीषा श्रीवास्तव117/क्यू./35, एल.आई.सी. हाउसिंग सोसाइटी,शारदा नगर, कानपुर (उ.प्र.)यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कश्मीर तो हमारे हाथ से निकल ही चुका है। बस कहने को ही कश्मीर भारत का अंग है, लेकिन 14 अगस्त को वहां पर पाकिस्तानी झण्डे फहराकर वहां की आजादी का जश्न मनाया जाता है। अधिकांश हिन्दू वहां से पलायन कर ही चुके हैं। अब पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को अपने देश में मिलाने के बजाय हम अपने कश्मीर को ही एक तरह से छोड़ रहे हैं। वहां अमरीकी हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है। उसकी निगाहें कश्मीर पर टिकी हैं। भारतवासियों को सचेत हो जाना चाहिए और कश्मीर पर किसी भी अराष्ट्रीय पहल का विरोध करना चाहिए।- वीरेन्द्र सिंह जरयाल5809, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर (दिल्ली)कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। यह हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक सच्चाई भी है। कश्मीर समस्या नेहरू खानदान तथा सेकुलर बुद्धिजीवियों की देन है। ये सेकुलर और कट्टरपंथी अभी भी देश-विरोधी षडंत्र में ही लगे हैं। पर हम कश्मीर पर इनके किसी षडंत्र को सफल नहीं होने देंगे।- रश्मि सावंतअंधेरी पूर्व, मुम्बई (महाराष्ट्र)स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद केन्द्र में कितनी ही गैरकांग्रेसी सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भी कश्मीर समस्या पर विशेष रुचि नहीं दिखाई। आखिर हम कश्मीर को अपना अंग भी तो कैसे मानें? कांग्रेस से तो खैर अपेक्षा ही नहीं थी। क्योंकि आम नागरिक तो दूर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी वहां एक गज जमीन नहीं खरीद सकते। पर वर्तमान समय में हमारे राजनेताओं के पास अवसरवादिता के अलावा कोई और ग्रंथ है ही नहीं, जिसे पढ़कर वे कश्मीर के बारे में सोचेंगे।- खुशाल सिंह माहौरफतेहपुर सीकरी, आगरा (उ.प्र.)लुभाने का प्रयासमंथन के अन्तर्गत श्री देवेन्द्र स्वरूप का आलेख “पाकिस्तानी सेना में पहला सिख” पढ़ा। पाकिस्तान में नामशेष को बचे सिखों में से एक को सेना में लिया जाना केवल भारतीय सिखों को लुभाने का प्रयास मात्र है। जिहादी आतंकवाद से हिन्दू धर्म की रक्षार्थ ही सिख पंथ (खालसा) की स्थापना हुई थी। सिखों को इस बात का सदैव स्मरण रखना चाहिए तथा पाकिस्तान के कुटिल षडंत्र में नहीं फंसना चाहिए।- मोहित कुमार मंगलम्कुशी, कांटी, मुजफ्फरपुर (बिहार)प्रेरणादायिनी नरिन्दर कौरराजीव कुमार की रपट “धर्म के लिए जंग लड़ूंगी” पढ़ी। महाराजा रणजीत सिंह की वंश परम्परा की बहू नरिन्दर कौर ने ईसाई मत अपनाने वाले अपने पति का त्याग कर और मतान्तरण के खिलाफ जंग लड़ने की घोषणा करके अपने आपको धर्मवीरों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। सम्पूर्ण देश को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।- आनन्द कुमार भारतीयहोम्योपैथिक मेडिकल कालेज, मोतिहारी (बिहार)अंक-सन्दर्भ, 8 जनवरी, 2006तुष्टीकरण का दंशबंगलौर में वैज्ञानिकों पर हुए आतंकवादी हमले से सम्बंधित विचार पढ़े। कहने की आवश्यकता नहीं कि वामपंथियों और दागी सांसदों की बैसाखी पर टिकी केन्द्र की संप्रग सरकार आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों को स्वीकार करने में बिल्कुल असफल रही है। वर्तमान संप्रग सरकार की दब्बू नीतियों के चलते आतंकवाद का सामना नहीं किया जा सकता। वस्तुस्थिति जो भी हो, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आंतरिक सुरक्षा का दुरुस्त होना उस समय तक सम्भव नहीं, जब तक कि कथित सेकुलर खेमा अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की होड़ में लगा रहेगा।- रमेश चन्द्र गुप्तानेहरू नगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)स्वाहा की व्याख्यागवाक्ष स्तम्भ के अन्तर्गत श्री शिवओम अम्बर ने “स्वाहा” शब्द की व्याख्या का प्रयास किया है। यास्क निरुक्त 8/20 में “स्वाहा” शब्द की व्याख्या इस प्रकार की गई है- 1. सुआहेति वा 2. स्वावागाहेति वा 3. स्वम्आहेति वा 4. स्वाहुतं हर्वि जुहोतीति वा। इन वचनों का क्रमश: भाषान्तर इस प्रकार है: 1. सबसे सदा अच्छा, कोमल, मधुर, कल्याणकारी और प्रिय बोलना चाहिए। 2. जैसा मन में वैसा वाणी से अर्थात् सत्य बोलना चाहिए। 3. अपने पदार्थ को ही अपना कहना चाहिए दूसरे की वस्तु का स्वयं स्वामी नहीं बनना चाहिए। 4. अच्छी प्रकार सामग्री से सदा हवन करना चाहिए।- डा. सुरेन्द्र सिंह यादवसी-134, ग्रेटर कैलाश-1 (नई दिल्ली)इनकी वैचारिक सीमाडा. कमल किशोर गोयनका ने अपने लेख “धिक्कार है ऐसी विद्वता पर” में लेखिका मृदुला गर्ग के कुविचार “अक्षरधाम की जगह शौचालय बनाए जाते तो ज्यादा अच्छा रहता” को बड़ा ही प्रभावी ढंग से उठाया है। मृदुला जी की सोच की सीमा किसी मंदिर के कलश की ऊंचाइयों को छू पाने में असमर्थ थी। इसलिए उन्होंने अपनी वैचारिक सीमा के अन्दर रहकर अक्षरधाम पर टिप्पणी की है।- शरद जामठेबडबन, छिंदवाड़ा (म.प्र.)श्रीमती मृदुला गर्ग भारतीय मूल्यों के प्रति गंभीर समझ रखने वाली एक आदर्श महिला हैं। अक्षरधाम के प्रति उन्होंने कोई अनादर की बात नहीं कही है। उनका संकेत एक दूसरी समस्या की ओर है, जो गांधी जी के सामने सबसे पहले आई और उन्होंने हाथ में झाड़ू उठाई थी। मेरा निवेदन है कि मृदुला जी और गोयनका जी आपस में बातचीत कर इस दिमागी क्षोभ को शीत करें।- डा. परेश1251/8 सी, चण्डीगढ़छिछली सोचश्री मुजफ्फर हुसैन का आलेख “ये कैसे आलिम” पढ़ा। शायर बशीर बद्र के बारे में इन्होंने जो कुछ लिखा है, उसकी पुष्टि श्री मुनव्वर राना ने की है। कहा जाता है कि साहित्यकार, शायर, गीतकार आदि जाति, धर्म, मजहब आदि की संकीर्णता से परे होते हैं, पर बशीर बद्र की छिछली सोच को देखकर तो ऐसा कतई नहीं लगता।- अभिजीत कुमार “बाबुल”मुजफ्फरपुर (बिहार)पुरस्कृत पत्रआप विचार करेंप्रतिदिन समाचार पत्रों में पादरियों द्वारा धन, नौकरी, विदेश भेजने आदि का लालच देकर हिन्दुओं को ईसाई बनाने के समाचार पढ़ने को मिलते हैं। पर क्या कभी हमने सोचा है कि हिन्दुओं का एक ऐसा सम्पन्न वर्ग है जो लाखों रुपए प्रतिवर्ष अपने बच्चों को ईसाई मत की ओर प्रेरित करने तथा पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने के लिए खर्च करता है। यह वर्ग ईसाइयों द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाता है। वे बच्चे प्रतिदिन चर्च में प्रार्थना करते हैं और बाईबिल आदि पढ़ते हैं। दस-ग्यारह वर्ष ऐसे विद्यालयों में पढ़कर हिन्दू बच्चे अपने धर्म व संस्कृति को भूलकर पूर्णत: ईसाई बन जाते हैं। पिछले दिनों द्वारका जी (गुजरात) जाते समय ऐसा ही एक युवक “उत्तरांचल एक्सप्रेस” में मिला। बातचीत के क्रम में उसने कहा, “मैंने दसवीं तक ईसाई आवासीय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है। अब मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी हूं। अर्थशास्त्र के विद्वानों का कथन है, “गांवों की अर्थ-व्यवस्था बिगाड़ने में “धर्म” मुख्य कारण है। धार्मिक अनुष्ठानों आदि पर भी इतना खर्च किया जाता है कि कमाने वाले की मृत्यु के बाद बेचारी विधवा धर्म (अन्तिम संस्कार और क्रियाकर्म) की आड़ में पिस जाती है। मैंने कहा, “जिन विद्वानों के ऐसे विचार हैं, वे हिन्दू समाज और भारतीयों के विषय में कुछ नहीं जानते। गांवों में ऐसी व्यवस्था है कि दु:खद परिस्थितियों में निर्धन परिवार के व्यय की सारी जिम्मेदारी सम्पन्न लोग उठा लेते हैं। पगड़ी रस्म पर लोगों द्वारा राशि देने का मुख्य कारण पीड़ित परिवार की सहायता करना ही होता है।” युवक कहने लगा, “स्कूल के दिनों में मैं चर्च भी जाता रहा हूं और बाईबिल आदि भी पढ़ता रहा हूं। मुझे वे पुस्तकें अच्छी लगीं।” मैंने पूछा, “हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ जैसे- वेद, उपनिषद्, भारत वर्ष का प्राचीन इतिहास कभी पढ़ा है।” उसने कहा नहीं। अब आप विचार करें कि हम चवअपने बच्चों को किस रास्ते पर भेज रहे हैं।- डा. लज्जा देवी मोहन463, एल., माडल टाउन, पानीपत (हरियाणा)हर सप्ताह एक चुटीले, हृदयग्राही पत्र पर 100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। -सं.5

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जंतर मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर हुआ था प्रदर्शन

‘CJP के कथित आंदोलन में माओवादी भी थे शामिल’, आयोजकों से मांगा स्पष्टीकरण

विभाजन की विभीषिका : …तो विराट होता भारत का सामर्थ्य

आज का श्लोक : स्वमङ्गलसमाशंसी यः स्वराष्ट्रमुपेक्षते

Ravi Tamta Meets Aviation Minister Kinjarapu Ram Mohan Naidu HAPIDA SKYNEX Flying Car Panchjanya

हवा में उड़ेगी भारत की पहली ‘स्काई कार’: उत्तराखंड के रवि टम्टा से मिले उड्डयन मंत्री, जानिए क्या है HAPIDA SKYNEX!

वंदे मातरम गायन के दौरान असहज हुईं सोनिया गांधी

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

पानी में पेशाब मिलाने की घटना के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाया, परिजनों ने किया हंगामा

Load More

ताज़ा समाचार

जंतर मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर हुआ था प्रदर्शन

‘CJP के कथित आंदोलन में माओवादी भी थे शामिल’, आयोजकों से मांगा स्पष्टीकरण

विभाजन की विभीषिका : …तो विराट होता भारत का सामर्थ्य

आज का श्लोक : स्वमङ्गलसमाशंसी यः स्वराष्ट्रमुपेक्षते

Ravi Tamta Meets Aviation Minister Kinjarapu Ram Mohan Naidu HAPIDA SKYNEX Flying Car Panchjanya

हवा में उड़ेगी भारत की पहली ‘स्काई कार’: उत्तराखंड के रवि टम्टा से मिले उड्डयन मंत्री, जानिए क्या है HAPIDA SKYNEX!

वंदे मातरम गायन के दौरान असहज हुईं सोनिया गांधी

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

पानी में पेशाब मिलाने की घटना के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाया, परिजनों ने किया हंगामा

Bastar Naxal Violence Victims Reach Delhi Real Stories CRPF Martyrs Panchjanya

“हमारे शरीर छलनी हैं और वो नक्सलवाद पर गर्व करते हैं”: नक्सल पीड़ित पहुंचे दिल्ली, सुनाई रूह कंपा देने वाली दास्तान

Satynder Jain plea application dismissed

दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार

RSS Akhil Bharatiya Samanvay Baithak Visakhapatnam Mohan Bhagwat Sunil Ambekar Demographic Change Panchjanya

डेमोग्राफिक चेंज पर संघ गंभीर : अखिल भारतीय समन्वय बैठक में होगी चर्चा, ‘Join RSS’ से संख्या में बड़ा उछाल!

चमोली टनल हादसा: 117 घंटे बाद पूरा हुआ देश का सबसे कठिन रेस्क्यू, 12 श्रमिक सकुशल निकले, 10 की दुखद मौत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies