| दिंनाक: 12 Mar 2006 00:00:00 |
|
छात्राओं की घरवापसीमैहला (चम्बा) स्थित हिडिम्बा मंदिर में गत 5 नवम्बर को हिन्दू जागरण मंच ने ईसाई मतान्तरण का शिकार बनीं छात्राओं की घरवापसी के लिए शुद्धीकरण यज्ञ एवं विशाल हिन्दू एकत्रीकरण का आयोजन किया। हजारों लोगों की उपस्थिति में 52 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी 16 छात्राओं का पूजन भी किया गया। इनका गत सितम्बर मास में ईसाई मिशनरियों द्वारा धोखे से मतान्तरण किया गया था। पूज्य महंत सूर्यनाथ जी ने सभी बालिकाओं का पूजन किया तथा उनके गले में ॐ अंकित माला डालकर उनकी हिन्दू धर्म में पुनर्वापसी की घोषणा की। इस अवसर पर रा.स्व.संघ, हिमाचल प्रान्त के प्रान्त प्रचारक श्री श्रीनिवासमूर्ति भी उपस्थित थे।इस अवसर पर आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महन्त सूर्यनाथ जी ने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है। अपनी महान आध्यात्मिक शक्ति के कारण ही यह राष्ट्र जीवित है। उन्होंने भारत में कम हो रही हिन्दुओं की संख्या पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यदि हिन्दू इसी तरह से घटते रहे तो भविष्य में यह राष्ट्र पुन: पराधीन हो सकता है। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां से साढ़े तीन लाख हिन्दुओं का पलायन देश के माथे पर कलंक है। फिर भी हिन्दू समाज जाति, पंथ, भाषा, क्षेत्र व राजनीति में बंटा हुआ है। उन्होंने हिन्दू समाज का आह्वान करते हुए कहा कि इन सब भेदों को भूलकर हम संगठित हों, छूआछूत समाप्त करें। सुदृढ़ सामाजिक एकता हमारी सभी समस्याओं का समाधान है।श्री श्रीनिवासमूर्ति ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीगुरुजी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को गहराई से समझा और उनके समाधान के लिए प्रयत्न किया। उनके प्रयत्नों के कारण ही आज देश में समरसता की संघ-गंगा बह रही है। अब हिन्दू समाज मतांतरण का यथोचित उत्तर दे, यही समय की पुकार है।हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक श्री वेद प्रकाश ने भी समारोह को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला से जुड़े बच्चों ने संस्कारयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। हिन्दू जागरण मंच की नवगठित राष्ट्र रक्षा वाहिनी ने थांगटा (मणिपुरी कला) की अद्भुत कला दिखाकर उपस्थित लोगों को अभिभूत कर दिया। -प्रतिनिधि22