| दिंनाक: 03 Jun 2005 00:00:00 |
|
सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेले में झलकीछत्तीसगढ़ की पंडवानी कला-संस्कृतिमेले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गयाएक कलाकार पूरी तन्मयता से चित्र बनाता हुआगत दिनों फरीदाबाद में हरियाणा एवं केन्द्र सरकार के पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 19वें सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया गया। 20 दिवसीय इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल श्री ए.आर.किदवई ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विविधता और प्रचुरता का पता चलता है। मेले में देशभर के कलाकारों, शिल्पकारों एवं हस्तकलाकर्मियों समेत छत्तीसगढ़ राज्य के 70 शिल्पियों ने भाग लिया। स्वदेशी खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह मेला 1989 से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिवर्ष किसी एक राज्य को “थीम स्टेट” के रूप में चयनित किया जाता है। इस बार छत्तीसगढ़ राज्य को चुना गया था। मेले में हस्तशिल्प एवं हथकरघा के प्रदर्शन के अतिरिक्त पर्यटकों एवं आगन्तुकों ने संस्कृति, कला एवं समृद्ध पारम्परिक धरोहरों को नजदीक से देखा। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह मेले में विशेष रूप से आए और छत्तीसगढ़ में लोककला के और अधिक विकास के प्रयासों की चर्चा की।आर.के.गोयलNEWS