| दिंनाक: 10 Oct 2004 00:00:00 |
|
भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्तीसोचें, विचारें फिर कदम बढ़ाएं-अटल बिहारी वाजपेयीपं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाञ्जलि अर्पित करते हुए श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं श्री वेंकैया नायडूछाया:पाञ्चजन्य/हेमराज गुप्तागत 25 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम. वेंकैया नायडू एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन उपस्थित थे।पं. दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुए श्री वाजपेयी ने कहा कि आज राजनीति में सोच-विचार कर बोलने की प्रवृत्ति समाप्त होती जा रही है। कोई भी कदम उठाने से पूर्व विचार एवं चिंतन जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान श्री वाजपेयी ने “21वीं सदी, भारत की सदी” नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। – प्रतिनिधि14