मेरठ के एक होटल से मुस्लिम युवक फरदीन को गिरफ्तार किया गया। उसने हिंदू नाम बताकर हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया था। आरोप है कि वह काफी समय से पीड़िता का शोषण कर रहा था। हिंदू संगठन के कुछ लोगों को सूचना मिली कि एक होटल में फरदीन, युवती को लेकर पहुंचा है। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मामला मेरठ जनपद के सदर बाजार थानाक्षेत्र का है। फरदीन ने हिंदू नाम बताकर युवती से जान-पहचान बढ़ाई थी। वह युवती का काफी समय से शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता के परिजनों ने थाना सदर में दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई । पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत फरदीन को गिरफ्तार किया गया।
परिजनों के अनुसार, पीड़िता सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर में उसने घर पर फोन कर बताया कि फरदीन उसे होटल में जबरन लेकर आ गया है।
















