27 फरवरी को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। इसकी सबसे बड़ी वजह स्पॉट मार्केट में बढ़ी हुई मांग रही। निवेशकों और आम लोगों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में तेजी आई और सोने-चांदी दोनों के दाम ऊपर चले गए।
MCX पर शुक्रवार सुबह के शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 0.24 प्रतिशत बढ़कर 1,60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत में और भी ज़्यादा उछाल आया और यह 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,74,794 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले महीने सोने ने 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का और चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का अपना अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया था। स्पॉट मार्केट की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिला। इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं, यानी खरीदारी करते समय ग्राहकों को इससे ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
27 फरवरी को बड़े शहरों में सोने के दाम- 27 फरवरी को देश के अलग-अलग बड़े शहरों में सोने के रेट कुछ इस तरह रहे। दिल्ली और जयपुर में 22 कैरेट सोना 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,240 रुपये और 24 कैरेट का 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,47,590 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,61,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में भी लगभग यही रेट रहे, जहां 22 कैरेट सोना 1,47,590 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,61,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिला।












