भारत

“Smash the Patriarchy” का सच? JNU प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठे सवाल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  की 11 छात्राओं ने  मई 2026 में प्रोफेसर अकोईजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थीं।

Published by
अभय कुमार

9 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने इनर मणिपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद और प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते नौकरी से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  की 11 छात्राओं ने  मई 2026 में प्रोफेसर अकोईजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थीं। प्रोफेसर अकोइजम को राहुल गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है।

शिकायत और जांच

11 छात्राओं की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी ने पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपों को सही पाया और बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। जेएनयू की आंतरिक शिकायत कमेटी की जांच में छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की इंटरव्यू और अन्य प्रकार के परीक्षा  में नंबर के बदले  प्रोफेसर अकोइजम पर यौन शोषण के प्रयास  को सत्यापित पाया गया। समिति के निष्कर्षों के आधार पर जेएनयू की कुलपति  शांतिश्री डी. पंडित ने 9 अक्टूबर को अकोईजम की सेवाओं को तुरंत समाप्त करने का आदेश जारी किया था।

राजनीतिक  विवाद

जेएनयू (JNU) के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद अकोइजम पर छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी और नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी और अन्य ने राहुल गांधी के “Smash the Patriarchy” वाले नारों पर सवाल उठाते हुए इसे ‘दोहरा मापदंड’ करार दिया है और कांग्रेस से अपने सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई व जवाबदेही तय करने की मांग की है। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया है और कांग्रेस तथा राहुल गांधी की इस मुद्दे पर चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी और प्रोफेसर अकोइजम का करीबी संबंध

मणिपुर से कांग्रेस सांसद  डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है। राहुल जून 2023 में इंफाल दौरे के दौरान बिमोल अकोईजम से मिले थे। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इनर मणिपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था और वे सांसद चुने गए थे।

Share