उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या के आरोपी प्रयागराज में छिपे थे, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

सन्तोष कनौजिया व अमित सिंह की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था।

Published by
सुनील राय

लखनऊ। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या के आरोपी प्रयागराज में छिपे थे। सन्तोष कनौजिया व अमित सिंह को थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया।

सन्तोष कनौजिया व अमित सिंह की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। आरोपियों ने बताया कि  29 सितंबर 2026 को शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की थी। चितणसर मानपाणा क्षेत्र जनपद थाणे महाराष्ट्र के कारपोरेटर के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश के कारण तमंचा  व चापड़ से  गर्दन पर वार करके हत्या की गयी थी।

ठाणे के थाना कापुरबाउड़ी में अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें से 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये दोनों फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों  प्रयागराज आ गए थे। सन्तोष कनौजिया व अमित सिंह को थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज में ले जाया गया। इसके बाद  महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को सीजेएम के  न्यायालय पेश करके ट्रान्जिट रिमांड की कार्यवाही की गई।

Share

Recent News