पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में CAA के तहत नागरिकता प्रमाणपत्र: 2.30 लाख आवेदनों में से 10% को मिला प्रमाणपत्र

केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को CAA के तहत नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार दिया। 2.30 लाख आवेदनों में से 10% को प्रमाणपत्र मिला। जानें पूरी प्रक्रिया, मतदाता सूची और SC प्रमाणपत्र की जानकारी।

Published by
अभय कुमार

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार की सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत राज्य में ही सुनवाई करने और पात्र आवेदकों को आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना के जरिए नागरिकता प्रमाण पत्र जारी कर सकती हैं। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार को  नागरिकता प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार दिया है।

10 प्रतिशत लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र निर्गत

पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, अब तक लगभग 2.30 लाख आवेदनों में से 10 प्रतिशत को नागरिकता प्रमाणपत्र दिया गया है।  पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला स्तर पर काम किया जा रहा है। जिलाधिकारियों के जरिए सभी लंबित आवेदनों की सुनवाई और जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में शेष मामलों का निपटारा तेजी से किये जाने की संभावना है।

मतदाता और अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र दिया जाएगा

पश्चिम बंगाल  सरकार ने आगे कहा हैं की जिन लोगों को नागरिकता मिलने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके अलावे अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को जाति प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

Share

Recent News