प्रसिद्ध अभिनेता और रंगमंच कलाकार नाना पाटेकर के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शोकाकुल परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
सुप्रसिद्ध सिनेमा व रंगमंच कलाकार श्री नाना पाटेकर के निधन पर सारे देश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी गहरा शोक अनुभव करता है। शोकाकुल परिवार जन एवं असंख्य प्रशंसकों के प्रति भी हम संवेदना व्यक्त करते हैं। अभिनेता के नाते एक विशिष्ट छवि को स्थापित करने वाले नाना ने अपने प्रदीर्घ कला जीवन में अभिनय की उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक महत्व के कई विषयों पर लोगों को सकारात्मक चर्चा हेतु प्रेरित किया ।
उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें । ॐ शान्तिः॥ ।
– डॉ. मोहन भागवत,सरसंघचालक
– दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
सुप्रसिद्ध सिनेमा व रंगमंच कलाकार श्री नाना पाटेकर के निधन पर सारे देश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी गहरा शोक अनुभव करता है। शोकाकुल परिवार जन एवं असंख्य प्रशंसकों के प्रति भी हम संवेदना व्यक्त करते हैं। अभिनेता के नाते एक विशिष्ट छवि को स्थापित करने वाले नाना ने अपने… pic.twitter.com/ZwB64GYHGl
— RSS (@RSSorg) October 8, 2026














