उत्तराखंड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा का दर्जी  निकला ड्रग तस्कर, पुलिस ने भेजा जेल

एक आरोपी नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि दूसरा आरोपी मो. शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 218.04 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार भी बरामद की गई है।

कोतवाली लालकुआं पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. 6 अक्टूबर 2026 को सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार दो लोगों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा (36) निवासी सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, ऊधमसिंह नगर तथा मो. शफीक उर्फ शफी (51) निवासी मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मो. शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

 

Share

Recent News