काम की खबरें

आधार में नाम बदलवाने वालों के लिए बड़ी खबर, UIDAI ने जारी किया नया नियम

UIDAI ने आधार में नाम अपडेट करने की प्रक्रिया को लेकर नई SOP जारी की है। इसके तहत नाम में होने वाले अलग-अलग बदलाव के लिए प्रक्रिया और दस्तावेज अलग हो सकते हैं।

Published by
Mahak Singh

अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत लिखा है, नाम की स्पेलिंग में गलती है या शादी के बाद नाम बदलवाना है, तो आधार केंद्र जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। अक्सर लोग ऐसी गलती होने पर सीधे आधार सेंटर पहुंच जाते हैं। लेकिन नाम में बदलाव हर मामले में एक ही तरीके से नहीं किया जाएगा। अब आपको यह देखना होगा कि आपके नाम में किस तरह का बदलाव होना है और उसके लिए कौन से कागजात जरूरी हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में नाम अपडेट करने की प्रक्रिया को लेकर नई SOP जारी की है। इसके तहत नाम में होने वाले अलग-अलग बदलाव के लिए प्रक्रिया और दस्तावेज अलग हो सकते हैं। यानी सिर्फ आधार कार्ड लेकर सेंटर पहुंचना हर मामले में काफी नहीं होगा।

आधार में नाम बदलने पर क्या बदला?

नई व्यवस्था में नाम के हर बदलाव को एक जैसा नहीं माना जाएगा। अगर नाम में सिर्फ छोटी सी स्पेलिंग की गलती है, तो मामला अलग हो सकता है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति अपना पूरा नाम या नाम में बड़ा बदलाव कराना चाहता है, तो उससे अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसलिए आधार अपडेट कराने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके मौजूदा नाम और नए नाम में कितना अंतर है। इससे आपको पहले से पता रहेगा कि किस तरह की प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती है। अगर नाम में बड़ा बदलाव किया जा रहा है, तो कुछ मामलों में शपथपत्र यानी एफिडेविट की जरूरत पड़ सकती है। खासकर शादी के बाद नाम बदलने या नाम में बड़ा बदलाव करने वालों को पहले यह जानकारी जुटा लेनी चाहिए कि उनके मामले में कौन से दस्तावेज मान्य होंगे।

सबसे पहले अपना आधार कार्ड देखकर नाम की गलती या बदलाव की जरूरत समझें। इसके बाद UIDAI के नियमों के अनुसार जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। अगर आपके मामले में अतिरिक्त कागज या एफिडेविट की जरूरत है, तो उसे भी पहले से तैयार कर लें। यानी अब आधार में नाम अपडेट कराने से पहले थोड़ी तैयारी जरूरी है। सही दस्तावेज साथ होंगे तो आपका समय बचेगा और आधार केंद्र के चक्कर भी कम लगाने पड़ेंगे।

Share