
आइची-नागोया। एशियन खेल-2026 में भारत ने मंगलवार को एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कुल पदकों की संख्या 53 तक पहुंचा दी है. भारत के खाते में अब 6 स्वर्ण, 21 रजत और 26 कांस्य पदक हो गए हैं, जिसके साथ भारतीय टीम पदक तालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है. मंगलवार का दिन भारतीय एथलीटों के लिए बेहद सफलता भरा रहा, जिसमें निशानेबाजी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया.
मंगलवार को देश की स्टार निशानेबाज नीरू धांडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत को दिन का पहला और ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया.
नीरू धांडा ने 28 हिट के साथ नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में पदक जीतने वाली इतिहास की पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं. यह प्रतियोगिता में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक था.
“निशानेबाजी के बाद एथलेटिक्स ट्रैक पर भी भारत का जलवा देखने को मिला। भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और देश के स्वर्ण पदकों की संख्या को छह तक पहुंचा दिया।”
किरण पहल, एम. पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने इस रोमांचक स्पर्धा में 3:29.69 मिनट का शानदार समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया.
मंगलवार को आए अन्य प्रमुख पदक:
एशियन गेम्स 2026 की समग्र पदक तालिका में चीन 143 स्वर्ण, 62 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 254 पदकों के साथ शीर्ष पर मजबूती से बना हुआ है. इसके बाद जापान 45 स्वर्ण, 71 रजत और 67 कांस्य (कुल 183 पदक) के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया 24 स्वर्ण, 27 रजत और 44 कांस्य (कुल 95 पदक) लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है.