बिजनेस

Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना, दिल्ली से लखनऊ और मुंबई तक चेक करें आज का ताजा भाव

दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये, 22 कैरेट 1,40,250 रुपये और 18 कैरेट 1,14,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Published by
Mahak Singh

घर में शादी हो, कोई खास मौका हो या फिर निवेश के लिए सोना खरीदने की तैयारी, भारतीय परिवारों में सोने की खरीदारी हमेशा से खास रही है। ऐसे में सोने के भाव में जरा-सी हलचल भी लोगों का बजट बदल देती है। इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में होने वाले बदलावों का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। अगर आप आज सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें।

शनिवार होने के कारण आज MCX पर कारोबार नहीं होगा। वहीं, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से भी शनिवार को नए सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं। इसलिए आज के लिए पिछले कारोबारी दिन के भाव को ही आधार माना जाएगा। पिछले कारोबारी सत्र में MCX पर 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड फ्यूचर 181 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड फ्यूचर 118 रुपये टूटकर 1,53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। IBJA के मुताबिक, पिछले दिन शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इससे पहले सुबह इसका भाव 1,51,136 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

पटना, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद और सूरत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,890 रुपये, 22 कैरेट 1,40,150 रुपये और 18 कैरेट 1,14,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,840 रुपये, 22 कैरेट 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट 1,17,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं हैदराबाद, नागपुर, भुवनेश्वर और गुवाहाटी जैसे शहरों में 24 कैरेट का भाव 1,52,840 रुपये है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये, 22 कैरेट 1,40,250 रुपये और 18 कैरेट 1,14,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 1,52,840 रुपये, 22 कैरेट 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट 1,14,630 रुपये है। सोने के ये भाव शहर और बाजार के अनुसार बदल सकते हैं। इसके अलावा ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद अंतिम कीमत अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय ज्वेलर से आज का अंतिम रेट जरूर पता कर लें।

Share