
नई दिल्ली: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की है।ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल सितंबर को यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
दिल्ली में 26 सितंबर को मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के रामपुर, बरेली, पीलीभीत, खेरी, श्राावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कानपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, गोंडा, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बस्ती, लखनऊ, कांशीराम नगर, बुलंदशहर, ऐटा, कन्नौज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर और गोरखपुर में भी 26 सितंबर को बारिश का अलर्ट है। बिहार में भी 26 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में भी 26 और 27 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी 26 सितंबर को बारिश और आंधी का अलर्ट है।